Daily Horoscope
✕

भारत में लांच हुई 48 लाख की बाइक, फीचर्स कर देंगे हैरान

Updated: बुधवार, 2 मई 2018 (20:15 IST)
भारतीय मोटरबाइक्स के दीवानों को देखते हुए भारत में बेहतरीन बाइक्स लांच हो रही हैं। इंडियन मोटरसाइकिल ने अपनी नई बाइक रोडमास्टर एलीट को भारत में लांच कर दिया है। इस बाइक की एक्स शोरूम कीमत कंपनी ने 48 लाख रुपए रखी है।



इस बाइक को कंपनी ने बीस्पोक टू-टोन, ब्लू और ब्लैक कलर ऑप्शन में पेश किया है। कंपनी के मुताबिक इस बाइक को पेंट करने के लिए 30 घंटे का समय लगा है और इसके टैंक पर 23 कैरेट गोल्ट लीफ का पेंट किया गया है।

इस बाइक में 1,811cc वाला थंडर स्ट्रॉक 111 वी-ट्विन इंजन लगा है, जो 3,000rpm पर 161.6Nm की पावर जनरेट करता है। ब्रेकिंग के तौर इस बाइक के फ्रंट में डुअल-300mm डिस्क और रियर में सिंगल 300mm डिस्क दी गई है। इस रोडमास्टर एलीट बाइक का वजन 433 किलोग्राम है।

इसके अलावा बाइक में एडजस्टेबल विंडस्क्रीन और फ्लोरबोर्ड्स, हीटेड सीट्स, क्रूज कंट्रोल जैसे फीचर्स दिए गए है। इस बाइक में एक वाटरप्रूफ सैंडलबैग और वाटरप्रूफ ट्रंक के साथ 140 लीटर की स्टोरेज कैपेसिटी भी दी गई है।

कनेक्टिविटी के लिए इसमें ऑल-LED लाइट्स, फ्रंट और रियर फेंडर्स में क्रोम डिटेलिंग और 300W के ऑडियो सिस्टम के साथ USB और ब्लूटुथ की सुविधा दी गई है। इस इंडियन रोडमास्टर एलीट का भारतीय बाजार में मुकाबला  49.99 लाख रुपए कीमत वाली हार्ले-डेविडसन CVO लिमिटेड से होगा।

Show comments

सभी देखें

Okaya Faast F3 : सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, 125 KM की रेंज, चोरी के डर को दूर करेगा खास फीचर

Swift को Maruti Suzuki ने किया और भी सुरक्षित, दे दिया यह महंगी कार वाला standard feature

गोबर से दौड़ेंगी मारुति की कारें? कितना सस्ता होगा चलाना? कितनी रहेगी सेफ? ऑटोमोबाइल एक्सपर्ट्‍स के जवाब

Maruti Suzuki, Hyundai, Tata बाजार में लाएगी Electric Midsize SUVs, फीचर्स में होगा दम, कीमत भी होगी कम

सभी देखें

90 लाख की BYD Denza D9 भारत में लॉन्च, एक चार्ज में चलेगी 730KM, Vellfire को देगी टक्कर

Electric Scooter : भारत में आ सकता है VinFast का नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर और बाइक, Ola-Ather को मिलेगी नई चुनौती

PUC Rules 2026 : गाड़ी चलाने वालों के लिए जरूरी खबर, पीयूसी नियमों में होने वाला है बड़ा बदलाव, जानिए आम आदमी पर क्या पड़ेगा असर

Mahindra ला रही 4 नई SUV, BE 07 से Thar Roxx तक जानिए पूरी डिटेल

अगला लेख