dharma sangrah

होंडा ने भारत में बनाया सबसे बड़ा उत्पादन केंद्र

Updated: बुधवार, 2 अगस्त 2017 (18:21 IST)
बेंगलुरु। वाहन बनाने वाली जापान की कंपनी होंडा मोटर ने अपने नरसापुर संयंत्र में दोपहिया वाहनों का अपना चौथा एसेंबली लाइन आज शुरू किया। इससे संयंत्र की क्षमता बढ़कर प्रति वर्ष 64 लाख वाहन बनाने की हो गई तथा भारत कंपनी का सबसे बड़ा वैश्विक उत्पादन केंद्र बन गया।
 
कंपनी ने बताया कि उसकी भारतीय इकाई होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया लिमिटेड ने चौथे लाइन में 606.5 करोड़ रुपए का निवेश किया है। संयंत्र में अब तक 2600 करोड़ रुपए निवेश किए जा चुके हैं तथा यहां 7000 लोगों को रोजगार मिला हुआ है। कंपनी ने इस उत्पादन संयंत्र के पहले लाइन की शुरुआत 2013 में की थी।
 
होंडा मोटर कंपनी के मुख्य क्षेत्रीय परिचालन अधिकारी (एशिया एंड ओसीनीया) शिंजी ओयामा ने कहा कि भारत 120 देशों में फैले दोपहिया वाहनों के कारोबार की मांग का केंद्र है। इससे पहले इंडोनेशिया कंपनी का सबसे बड़ा उत्पादन केंद्र था। उसकी क्षमता प्रति वर्ष 58 लाख इकाई बनाने की है। (भाषा)
Show comments

सभी देखें

Okaya Faast F3 : सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, 125 KM की रेंज, चोरी के डर को दूर करेगा खास फीचर

Swift को Maruti Suzuki ने किया और भी सुरक्षित, दे दिया यह महंगी कार वाला standard feature

गोबर से दौड़ेंगी मारुति की कारें? कितना सस्ता होगा चलाना? कितनी रहेगी सेफ? ऑटोमोबाइल एक्सपर्ट्‍स के जवाब

Maruti Suzuki, Hyundai, Tata बाजार में लाएगी Electric Midsize SUVs, फीचर्स में होगा दम, कीमत भी होगी कम

सभी देखें

TVS iQube MillionR Edition लॉन्च, 145 किमी रेंज और Type-C चार्जिंग समेत मिलेंगे ये फीचर्स, हासिल किया 10 लाख यूनिट का आंकड़ा, कीमत जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

MG Hector Tomahawk PHEV लॉन्च, 1100 KM से ज्यादा की रेंज, जानिए कीमत और फीचर्स

Bajaj Pulsar 125 और Pulsar 150 का नया अवतार लॉन्च, ₹92,990 से शुरू कीमत, मिलेंगे Ride Modes, TFT डिस्प्ले और Google Maps

Simple Wave Electric Scooter की लॉन्च डेट, डिजाइन, रेंज और कीमत का खुलासा, Bajaj Chetak C25 और TVS Orbiter से मुकाबला

अगला लेख