Hanuman Chalisa
✕

खुशखबर, सस्ती हो सकती हैं Hyundai की कारें

Updated: मंगलवार, 27 अगस्त 2019 (16:02 IST)
कार बनाने वाली दक्षिण कोरिया की कंपनी Hyundai मोटर्स अगले साल की शुरुआत में BS-6 उत्सर्जन मानक वाली कारें भारतीय बाजार में लांच करेगी। इसमें डीजल वाली कारें भी होंगी। हालांकि ऑटो सेक्टर में आई मंदी को देखते हुए केंद्र सरकार ने घोषणा की थी कि 31 मार्च 2020 तक BS-4 गाड़ियों का रजिस्ट्रेशन होगा। कंपनी का कहना है कि वह अगले साल मार्च अंत तक BS-4 कारों की बिक्री भी कम कीमत पर करती रहेगी। यह उन लोगों के लिए अच्छी खबर है जो Hyundai की कारें खरीदने की योजना बना रहे हैं।
ALSO READ: Maruti Suzuki S-Presso : धमाकेदार इंट्री करने जा रही है Maruti की सबसे छोटी एसयूवी, जानिए खास 10 बातें
कंपनी का कहना है कि इस साल के अंत या अगले साल के शुरुआत तक BS-6 कारों को पेश किए जाने का अनुमान है। कंपनी का कहना है कि प्रौद्योगिकी के स्तर पर कंपनी ने रिचर्स और डेवलपमेंट से जुड़े अधिकतम काम पूरे कर लिए हैं।
 
हालांकि कंपनी ने स्पष्ट किया कि BS-6 मॉडल की कारों को धीरे-धीरे ही बाजार में उतारा जाएगा। वर्तमान में Hyundai की बाजार में ग्रांड आई10 निओस ही BS-6 कार है, जिसे उसने हाल ही में लांच किया है। यह पेट्रोल से चलती है जबकि इस मॉडल की डीजल से चलने वाली कार अभी BS-4 मानक की ही है।
 
कंपनी के सभी मॉडल्स को BS-6 मानक में उतारने के सवाल कंपनी ने कहा कि हमारी योजना के मुताबिक सभी मॉडल्स को BS-6 मानक के अनुरूप डेवलप किया जाएगा। इसमें डीजल कारें भी शामिल हैं।
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

Okaya Faast F3 : सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, 125 KM की रेंज, चोरी के डर को दूर करेगा खास फीचर

Swift को Maruti Suzuki ने किया और भी सुरक्षित, दे दिया यह महंगी कार वाला standard feature

गोबर से दौड़ेंगी मारुति की कारें? कितना सस्ता होगा चलाना? कितनी रहेगी सेफ? ऑटोमोबाइल एक्सपर्ट्‍स के जवाब

Maruti Suzuki, Hyundai, Tata बाजार में लाएगी Electric Midsize SUVs, फीचर्स में होगा दम, कीमत भी होगी कम

सभी देखें

Electric Scooter : TVS और Ather को टक्कर देने आ रहा है VinFast का सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, पेटेंट में दिखा 14-इंच व्हील वाला डिजाइन

Electric Scooter : TVS iQube बना नंबर 1, Hero Vida और TVS Orbiter की भी धूम, भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटर की बिक्री 67.5% बढ़ी

Electric Scooter : सस्ते स्कूटर की होने वाली है धमाकेदार इंट्री, जान लीजिए फीचर्स, और क्या हो सकती है कीमत

bmw f450 rr : 420cc इंजन, 48 HP की पावर और 350 KM से ज्यादा की रेंज, सस्ती बीएमडब्ल्यू की धमाकेदार इंट्री

अगला लेख