dharma sangrah

खत्म हुआ इंतजार, आम आदमी की भी होगी हाइड्रोजन कार

Updated: मंगलवार, 21 नवंबर 2017 (23:15 IST)
लॉस एंजिल्स। ईंधन के रूप में हाइड्रोजन का इस्तेमाल होने वाली कार का सपना आम लोगों के लिए बस एक कदम दूर है। वैज्ञानिकों ने एक ऐसा उपकरण डिजाइन किया है जो सौर ऊर्जा का इस्तेमाल सस्ते और प्रभावी तरीके से कर सकता है और ऊर्जा का संरक्षण भी कर सकता है। इसका इस्तेमाल इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को ऊर्जा प्रदान करने में किया जा सकता है। यही नहीं, इससे पर्यावरण अनुकूल कारों के लिए हाइड्रोजन ईंधन का निर्माण भी हो सकता है।
 
यह उपकरण अधिक उपभोक्ताओं के लिए सस्ती हाइड्रोजन कार का निर्माण संभव कर सकता है, क्योंकि यह निकल, लोहा और कोबाल्ट का इस्तेमाल करते हुए हाइड्रोजन बना सकता है। ये सारे तत्व मौजूदा समय में हाइड्रोजन ईंधन तैयार करनेवाले प्लैटिनम और अन्य महंगी धातुओं की अपेक्षा सस्ते हैं और प्रचुर मात्रा में उपलब्ध हैं।
 
अमेरिका के यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया के प्रोफेसर रिचर्ड कानेर ने कहा कि हाइड्रोजन वाहनों के लिए सबसे अच्छा ईंधन है। यह सबसे साफ ईंधन है। यह सस्ती है। पानी की तरह ही यह हवा में कोई प्रदूषक तत्व नहीं छोड़ती है।' एनर्जी स्टोरेज मैटेरियल्स जर्नल में प्रकाशित इस अध्ययन के वरिष्ठ लेखक कानेर ने कहा कि यह नाटकीय रूप से हाइड्रोजन कार की कीमतों को कम कर सकता है।

Show comments

सभी देखें

Okaya Faast F3 : सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, 125 KM की रेंज, चोरी के डर को दूर करेगा खास फीचर

Swift को Maruti Suzuki ने किया और भी सुरक्षित, दे दिया यह महंगी कार वाला standard feature

गोबर से दौड़ेंगी मारुति की कारें? कितना सस्ता होगा चलाना? कितनी रहेगी सेफ? ऑटोमोबाइल एक्सपर्ट्‍स के जवाब

Maruti Suzuki, Hyundai, Tata बाजार में लाएगी Electric Midsize SUVs, फीचर्स में होगा दम, कीमत भी होगी कम

सभी देखें

Mahindra Scorpio Lifestyler Pickup की धांसू इंट्री, Scorpio-N पर आधारित, 19.79 लाख से कम होगी कीमत

AMCA Fighter Jet : स्वदेशी इंजन की राह में बड़ा कदम, Reliance और Rolls-Royce मिलकर करेंगे डिजाइन-निर्माण

TVS iQube की अफ्रीका में एंट्री, केन्या में लॉन्च हुआ इलेक्ट्रिक स्कूटर, 4.6kW पावर और 4.2 सेकंड में 0-40 kmph की रफ्तार

Electric Scooter : महंगे पेट्रोल से मिलेगा छुटकारा, बाजार में आया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, 3kWh बैटरी और USB पोर्ट

अगला लेख