Hanuman Chalisa

होंडा ने लांच किया नया स्कूटर एक्टिवा 125 बीएस 6, स्कूटर में हैं अनेक खूबियां

बुधवार, 12 जून 2019 (23:23 IST)
नई दिल्ली। दोपहिया वाहन बनाने वाली देश की दूसरी बड़ी कंपनी होंडा मोटरसाइकल एंड स्कूटर इंडिया ने भारत स्टेज 6 मानकों पर आधारित अपना पहला नया स्कूटर एक्टिवा 125 बीएस 6 लांच करने की घोषणा की है।
 
कंपनी ने बुधवार को यहां यह घोषणा करते हुए कहा कि इस स्कूटर में नया 125 सीसी का ईएसपी पॉवर्ड एचईटी बीएस 6 पीजीएम एफआई इंजन लगाया गया है। इसमें नया साइलेंट स्टार्ट सिस्टम, नया डिजिटल एनालॉग मीटर के साथ ही आइडलिंग स्टॉप सिस्टम और साइड स्टैंड इंडिकेटर भी दिए गए हैं।
 
कंपनी के विक्रय एवं विपणन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष यदविंदर सिंह गुलेरिया ने कहा कि प्रदूषणमुक्त वातावरण की दिशा में उनकी कंपनी अपने स्तर से सहयोग करने की कोशिश कर रही है और इसी क्रम में सरकार की ओर से बीएस 6 अपनाने के लिए निर्धारित समय से पहले उनकी कंपनी दोपहिया वाहन लांच कर रही है। यह स्कूटर चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही कके अंत में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। (वार्ता)

Show comments

सभी देखें

Okaya Faast F3 : सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, 125 KM की रेंज, चोरी के डर को दूर करेगा खास फीचर

Swift को Maruti Suzuki ने किया और भी सुरक्षित, दे दिया यह महंगी कार वाला standard feature

गोबर से दौड़ेंगी मारुति की कारें? कितना सस्ता होगा चलाना? कितनी रहेगी सेफ? ऑटोमोबाइल एक्सपर्ट्‍स के जवाब

Maruti Suzuki, Hyundai, Tata बाजार में लाएगी Electric Midsize SUVs, फीचर्स में होगा दम, कीमत भी होगी कम

सभी देखें

Hero VIDA VX2 Plus लॉन्च: 187KM रेंज, 65 मिनट फास्ट चार्जिंग और रिकॉर्ड बनाने वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर

Honda WN7 Electric Motorcycle : पहली फुल-साइज इलेक्ट्रिक बाइक, 140KM की रेंज और 30 मिनट में फास्ट चार्जिंग

Yamaha Aerox Electric : 117Km रेंज और 95.5Km/h की टॉप स्पीड का दावा, जानिए क्या है यामाहा के नए स्कूटर की कीमत

E20 पेट्रोल से गाड़ियों को नुकसान के दावे 'पेड कैंपेन' का हिस्सा, नितिन गडकरी ने परिवार पर लगे आरोपों कर क्या कहा

अगला लेख