Hanuman Chalisa
✕

हीरो मोटोकॉर्प ने पेश की BS-6 Super Splendor, सभी BS-4 गाड़ियों का उत्पादन बंद

Updated: गुरुवार, 27 फ़रवरी 2020 (19:36 IST)
नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी दोपहिया वाहन कंपनी हीरो मोटोकॉर्प ने गुरुवार को अपनी ‘सुपर स्प्लेंडर’ मोटरसाइकिल का BS-6 संस्करण पेश किया। दिल्ली में इसकी एक्स-शोरूम कीमत 67,300 रुपए से शुरू होगी। कंपनी ने अपने सभी BS-4 वाहनों का उत्पादन बंद कर दिया है।
 
कंपनी ने कहा कि बीएस-6 उत्सर्जन मानक के अनुकूल सुपर स्प्लेंडर में 125 सीसी का इंजन है जो 10.73 अश्वशक्ति की क्षमता पैदा करता है। कंपनी ने हाल ही में बीएस-6 मानक वाली एक्स्ट्रीम 160आर, पैगसन प्रो बीएस-6 और ग्लैमर को पेश किया था।
 
BS-6 Super Splendor को साधारण ब्रेक और डिस्क ब्रेक में उतारा गया है। कीमत क्रमश: 67,300 रुपए और 70,800 रुपए है। इसके अलावा इनमें सेल्फ स्टार्ट और अलॉय पहिये भी हैं।
 
कंपनी के वैश्विक उत्पाद योजना प्रमुख मालो ला मैसन ने कहा, 'सुपर स्प्लेंडर देश में सबसे लोकप्रिय मोटरसाइकिल बनी हुई है और हमें उम्मीद है कि बीएस-6 मानक वाली सुपर स्प्लेंडर के साथ भी यह रुख और मजबूत होगा।'
 
मैसन ने कहा कि इस पेशकश के साथ ही हमारा लगभग पूरा पोर्टफोलियो नए उत्सर्जन मानक पर स्थानांतरित हो गया है। कंपनी पहले ही सारे बीएस-4 उत्पादों का विनिर्माण रोक चुकी है।
 

Show comments

सभी देखें

Okaya Faast F3 : सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, 125 KM की रेंज, चोरी के डर को दूर करेगा खास फीचर

Swift को Maruti Suzuki ने किया और भी सुरक्षित, दे दिया यह महंगी कार वाला standard feature

गोबर से दौड़ेंगी मारुति की कारें? कितना सस्ता होगा चलाना? कितनी रहेगी सेफ? ऑटोमोबाइल एक्सपर्ट्‍स के जवाब

Maruti Suzuki, Hyundai, Tata बाजार में लाएगी Electric Midsize SUVs, फीचर्स में होगा दम, कीमत भी होगी कम

सभी देखें

PUC Certificate New Rules 2026 : बार-बार नहीं बनवाना होगा पीयूसी सर्टिफिकेट, जान लें नया नियम

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

क्या ऑनलाइन कार की कीमतें ज्यादा पारदर्शी हैं?

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

अगला लेख