Govardhan puja
✕

Hero ने लांच किए 2 नए स्कूटर, कीमत 62,700 और 47,300 रुपए

Updated: सोमवार, 13 मई 2019 (23:39 IST)
नई दिल्ली। दोपहिया वाहन बनाने वाली देश की सबसे बड़ी कंपनी हीरो मोटोकार्प ने अपने स्कूटर सेगमेंट को मजबूती प्रदान करते हुए सोमवार को 2 नए स्कूटर माएस्ट्रो ऐज 125 और रेस्ट्रो स्टाइल्ड प्लेजर प्लस 110 लांच करने की घोषणा की जिसकी दिल्ली में एक्स शोरूम कीमत क्रमश: 62,700 रुपए तक और 47,300 रुपए है।
 
कंपनी ने यहां जारी बयान में कहा कि डेस्टिनी 125 के माध्यम से 125 सीसी स्कूटर बाजार में सफलतापूवर्क प्रवेश करने के बाद उसने फ्यूल इंजेक्शन (एफआई) प्रौद्योगिकी आधारित नया स्कूटर माएस्ट्रो ऐज 125 को उतारा है।

इसके एफआई संस्करण की कीमत 62,700 रुपए, आईथ्री एस (कार्ब) संस्करण की कीमत 58,500 रुपए (ड्रम) और इसके डिस्क ब्रेक संस्करण की कीमत 60 हजार रुपए है।
उसने कहा कि इसी तरह से प्लेजर ब्रांड को मजबूती प्रदान करते हुए प्लेजन प्लस 110 को लॉन्च किया गया है, जो 100 सीसी के स्कूटर बाजार में उसकी दमदार पेशकश है।

इसकी दिल्ली में एक्स शोरूम कीमत 47,300 रुपए है। उसने कहा कि अगले कुछ सप्ताह में नए स्कूटर बिक्री के लिए उपलब्ध हो जाएंगे। (वार्ता)

Show comments

सभी देखें

Okaya Faast F3 : सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, 125 KM की रेंज, चोरी के डर को दूर करेगा खास फीचर

Swift को Maruti Suzuki ने किया और भी सुरक्षित, दे दिया यह महंगी कार वाला standard feature

गोबर से दौड़ेंगी मारुति की कारें? कितना सस्ता होगा चलाना? कितनी रहेगी सेफ? ऑटोमोबाइल एक्सपर्ट्‍स के जवाब

Maruti Suzuki, Hyundai, Tata बाजार में लाएगी Electric Midsize SUVs, फीचर्स में होगा दम, कीमत भी होगी कम

सभी देखें

Electric Scooter : पुरानी इलेक्ट्रिक स्कूटर या कार खरीदने से पहले जरूर जांचें ये 6 चीजें, वरना लग सकता है बड़ा झटका

दिसंबर में कार-बाइक खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर, साल के अंत में मिल सकते हैं हजारों रुपए के फायदे, जानें कैसे उठाएं लाभ

343Km की रेंज और 155Km/h की टॉप स्पीड, लॉन्च हुई धांसू इलेक्ट्रिक बाइक

Mahindra Scorpio N Edition One : ब्लैक लुक में आएगी महिन्द्रा स्कार्पियो एन, अंदर मिलेगा वाइन रेड केबिन, डीलरशिप पर दिखा नया एडिशन वन

अगला लेख