Daily Horoscope
✕

फोर्ड इंडिया ने लांच की एसयूवी 'फ्रीस्टाइल'

Updated: बुधवार, 31 जनवरी 2018 (17:04 IST)
प्रीमियम वर्ग के यात्री कार बनाने वाली कंपनी फोर्ड इंडिया ने कॉम्पेक्ट यूटिलिटी कार 'फोर्ड फ्रीस्टाइल' का अनावरण किया। इसका डिजाइन स्पोर्ट यूटिलिटी वाहन (एसयूवी) है। यह कार चालू वर्ष की दूसरी तिमाही से भारतीय सड़कों पर नजर आएगी।

कंपनी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक अनुरोग मेहरोत्रा ने यहां इस नई कार का अनावरण करते हुए कहा है कि ईको स्पोर्ट की तरह इस कार को भी सबसे पहले भारत में प्रदर्शित किया गया और आज ही इसे अमेरिका में भी प्रदर्शित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि युवाओं को ध्यान में रखकर इस कार को डिजाइन किया गया है और उनकी जरूरतों को पूरा ध्यान रखा गया है।

इसमें 1.2 लीटर कानया पेट्रोल इंजन और नया मैनुअल ट्रांसमिशन है। कार को एसयूवी जैसा लुक दिया गया है, लेकिन ऊर्जा दक्षता और प्रौद्योगिकी के मामले में यह सेडान की तरह है। इसमें सकल लोडिंग क्षमता भी ईकोस्पोर्ट से अधिक है। युवाओं को ध्यान में रखते हुए इसमें 6.5 इंच स्क्रीन वाला इंफोटेंमेंट सिस्टम दिया गया है। सुरक्षा के लिहाज से इसमें छ: एयरबैग दिए गए हैं।

उन्होंने कहा कि वैश्विक स्तर पर फोर्ड के वाहनों की बढ़ती मांग के मद्देनजर एसयूवी जैसी कार तैयार की गई है। अभी भारत सहित पूरी दुनिया में ईको स्पोर्ट जैसे एसयूवी की मांग बढ़ रही है और इसे ध्यान में रखते हुए इस कॉम्पेक्ट यूटिलिटी कार डिजाइन किया गया है।  हालांकि अभी इस कार की कीमत का खुलासा कंपनी ने नहीं किया है।

Show comments

सभी देखें

Okaya Faast F3 : सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, 125 KM की रेंज, चोरी के डर को दूर करेगा खास फीचर

Swift को Maruti Suzuki ने किया और भी सुरक्षित, दे दिया यह महंगी कार वाला standard feature

गोबर से दौड़ेंगी मारुति की कारें? कितना सस्ता होगा चलाना? कितनी रहेगी सेफ? ऑटोमोबाइल एक्सपर्ट्‍स के जवाब

Maruti Suzuki, Hyundai, Tata बाजार में लाएगी Electric Midsize SUVs, फीचर्स में होगा दम, कीमत भी होगी कम

सभी देखें

Hero Karizma XMR और KTM RC 200 से मुकाबले के लिए Bajaj Pulsar RS200 का सस्ता अवतार

PUC Certificate New Rules 2026 : बार-बार नहीं बनवाना होगा पीयूसी सर्टिफिकेट, जान लें नया नियम

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

क्या ऑनलाइन कार की कीमतें ज्यादा पारदर्शी हैं?

अगला लेख