Daily Horoscope
✕

सरकार के एक फैसले से हजारों रुपए सस्ती हो जाएंगी बजाज, टीवीएस और हीरो की बाइक्स

Updated: गुरुवार, 10 जनवरी 2019 (09:14 IST)
देश की बड़ी दोपहिया वाहन कंपनियों ने मोटरबाइक्स पर जीएसटी घटाने की मांग की है। सरकार अगर इनकी मांग मान लेती है तो इनकी कीमतों में हजारों रुपए की कटौती हो सकती है।


हीरो मोटोकॉर्प ने सरकार से दोपहिया वाहनों पर जीएसटी की दर घटाने की मांग की थी, अब टीवीएस और बजाज ऑटो ने भी सरकार कहा कि वे इन जीएसटी दरों को कम करने पर विचार करे।

कितनी कमी आएगी कीमत में : अभी दोपहिया वाहनों पर 28 प्रतिशत जीएसटी लगाया जाता है और अगर सरकार इनकी दरों को कम करती है वाहन की कीमतों पर 10 प्रतिशत तक का असर पड़ेगा यानी इनकी कीमतें करीब 10 प्रतिशत तक कम हो जाएंगी।

कंपनियों का कहना है कि दोपहिया वाहन आम इस्तेमाल की वस्तु है। इसे लग्जरी गुड्स में नहीं गिना जा सकता। आम लोगों के लिए दोपहिया का काफी महत्व है। इसलिए निश्चित रूप से दोपहिया के लिए जीएसटी की दरों दर पर पुनर्विचार किया जाना चाहिए।

शहरीकरण, बढ़ती खरीद क्षमता और मध्यम और छोटे शहरों में दोपहिया क्षेत्र तेजी से आगे बढ़ा है। दोपहिया को विलासिता के सामान में नहीं रखा जाना चाहिए और इस पर जीएसटी की दर को 28 से घटाकर 18 फीसदी किया जाना चाहिए।

Show comments

सभी देखें

Okaya Faast F3 : सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, 125 KM की रेंज, चोरी के डर को दूर करेगा खास फीचर

Swift को Maruti Suzuki ने किया और भी सुरक्षित, दे दिया यह महंगी कार वाला standard feature

गोबर से दौड़ेंगी मारुति की कारें? कितना सस्ता होगा चलाना? कितनी रहेगी सेफ? ऑटोमोबाइल एक्सपर्ट्‍स के जवाब

Maruti Suzuki, Hyundai, Tata बाजार में लाएगी Electric Midsize SUVs, फीचर्स में होगा दम, कीमत भी होगी कम

सभी देखें

PUC Certificate New Rules 2026 : बार-बार नहीं बनवाना होगा पीयूसी सर्टिफिकेट, जान लें नया नियम

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

क्या ऑनलाइन कार की कीमतें ज्यादा पारदर्शी हैं?

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

अगला लेख