Hanuman Chalisa
✕

Citroen 2024 में लॉन्च होंगे 2 नए मॉडल्स, यह रह सकती है कीमत

Updated: सोमवार, 1 जनवरी 2024 (17:40 IST)
Citroen 2 models in 2024 : नए साल में Citroen नए मॉडल्स लाने जा रही है। खबरों के मुताबिक 2024 के लिए कंपनी की C3X हाई-राइडिंग सेडान और ऑल-इलेक्ट्रिक eC3 एयरक्रॉस SUV लॉन्च करने और C3 हैच और C3 एयरक्रॉस के लिए 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक को लाने का प्लान कर रही है। हालांकि अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हुई है।

टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक को मौजूदा 110 hp, 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन के अपग्रेडेड थर्ड जनरेशन के वर्जन के साथ जोड़े जाने की संभावना है, जिसे Citroen ने बड़े पैमाने पर लोकलाइज करने का प्लान है। फीचर्स की बात करें तो C3X में C3 हैचबैक के समान इंजन मिल सकता है।

यह क्रॉसओवर-स्टाइल सेडान 1.2-लीटर तीन-सिलेंडर टर्बो-पेट्रोल इंजन के साथ आ सकती है, जो 110 hp की पावर जनरेट करता है। इसमें दो ट्रांसमिशन ऑप्शन मिल सकते हैं। इसमें 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड टार्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक शामिल है।

Citroen C3X में वायरलेस स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, फ्रंट आर्मरेस्ट, टिल्ट-एडजस्टेबल स्टीयरिंग व्हील, रिमोट कीलेस एंट्री, रियर पार्किंग सेंसर, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम के साथ 10.2-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, एक रिवर्स पार्किंग कैमरा, डुअल एयरबैग और इलेक्ट्रॉनिक ब्रेक फोर्स डिस्ट्रीब्यूशन जैसे फीचर्स दिए जा सकते हैं।

मीडिया खबरों के मुताबिकC3X का डिजाइन C3 हैचबैक और ग्लोबल मॉडल C4X से प्रेरित हो सकता है। eC3 हैचबैक में 29.2kWh बैटरी और 57hp इलेक्ट्रिक मोटर का प्रयोग किया गया था, वहीं एयरक्रॉस के बड़े साइज और वजन के लिए कंपनी बड़ी बैटरी और मोटर का ऑप्शन चुन सकती है।

Show comments

सभी देखें

Okaya Faast F3 : सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, 125 KM की रेंज, चोरी के डर को दूर करेगा खास फीचर

Swift को Maruti Suzuki ने किया और भी सुरक्षित, दे दिया यह महंगी कार वाला standard feature

गोबर से दौड़ेंगी मारुति की कारें? कितना सस्ता होगा चलाना? कितनी रहेगी सेफ? ऑटोमोबाइल एक्सपर्ट्‍स के जवाब

Maruti Suzuki, Hyundai, Tata बाजार में लाएगी Electric Midsize SUVs, फीचर्स में होगा दम, कीमत भी होगी कम

सभी देखें

Electric Scooter : TVS और Ather को टक्कर देने आ रहा है VinFast का सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, पेटेंट में दिखा 14-इंच व्हील वाला डिजाइन

Electric Scooter : TVS iQube बना नंबर 1, Hero Vida और TVS Orbiter की भी धूम, भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटर की बिक्री 67.5% बढ़ी

Electric Scooter : सस्ते स्कूटर की होने वाली है धमाकेदार इंट्री, जान लीजिए फीचर्स, और क्या हो सकती है कीमत

bmw f450 rr : 420cc इंजन, 48 HP की पावर और 350 KM से ज्यादा की रेंज, सस्ती बीएमडब्ल्यू की धमाकेदार इंट्री

अगला लेख