dipawali
✕

कार का करें Corona virus से बचाव, इस तरह करें Sanitize

Updated: गुरुवार, 30 अप्रैल 2020 (23:20 IST)
दुनिया इस समय Corona virus की महामारी से लड़ रहा है। शरीर को वायरस से दूर रखने के साथ ही आपको अपनी कार को भी सेनेटाइज करना होगा।
 
अगर आप सिर्फ साबुन और पानी से अपनी कार धो रहे हैं तो वह संक्रमण मुक्त नहीं होगी, इसके लिए आवश्यक है कि आप अपनी कार को भी SANITIZE करें। आपको अपनी कार भी रोगाणु मुक्त रखना होगा।
 
संक्रामक वायरस सीटों या दरवाजों की सरफेस पर 2-3 दिनों तक रह सकते हैं और उन्हें छूने से लोग इस वायरस की चपेट में आप सकते हैं।
 
जरूरी है कि जिस तरह आप कार की बाहरी सफाई करते हैं, उसी तरह इंटीरियर जर्म क्लीनिंग भी आवश्यक है।
 
अक्सर हम कार को चमकाने में लग जाते हैं, लेकिन भीतरी सफाई पर ध्यान नहीं देते हैं। एक्सपर्टस भी कार को वायरस से मुक्त रखने की सलाह लगातार दे रहे हैं।

निशान ने ग्राहकों के लिए शुरू की सेवा : निशान मोटर इंडिया ने अपने ग्राहकों की सुरक्षा और भलाई के लिए एक एंटी-माइक्रोबियल सैनिटाइजेशन कैंपेन शुरू किया है। इसके जरिए सभी Nissan डीलर कार के सभी इंटीरियर और एक्सटीरियर क्षेत्रों में नि:शुल्क एंटी-माइक्रोबियल सैनिटाइजेशन किया जाएगा। इसके अतिरिक्त ग्राहक अपने वाहन के इंटीरियर फॉगिंग ट्रीटमेंट के जरिए फुल सैनिटाइजेशन भी करवा सकते हैं।
इंटीरियर में घर पर अपनी कार को ऐसे करें Sanitize
 
1. कार की आगे और पीछे की सीटों और रूफ को साफ करें और सैनेटाइज करें। 
2. वैक्यूम क्लीनिंग की सहायता से सीटों और रूफ की अच्‍छी तरह से सफाई की जा सकती है। 
3. कार डोर्स और डोरनॉब्स की अच्छी तरह से सफाई करें। 
4. एसी की बाहरी सतह की भी अच्छी तरह से सफाई करें। लॉकडाउन के बाद आप सर्विस सेंटर लेकर एसी के आतंरिक भाग को भी सैनेटाइज  करवा सकते हैं।
5. डेश बोर्ड और स्टेयरिंग को भी साफ और सैनेटाइज  करना जरूरी है।
6. कार के कांच को आप बाहर से तो साबुन और पानी से धोते हैं लेकिन अंदर की तरफ भी सफाई जरूरी और इन्हें सैनेटाइज भी करें।
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

Okaya Faast F3 : सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, 125 KM की रेंज, चोरी के डर को दूर करेगा खास फीचर

Swift को Maruti Suzuki ने किया और भी सुरक्षित, दे दिया यह महंगी कार वाला standard feature

गोबर से दौड़ेंगी मारुति की कारें? कितना सस्ता होगा चलाना? कितनी रहेगी सेफ? ऑटोमोबाइल एक्सपर्ट्‍स के जवाब

Maruti Suzuki, Hyundai, Tata बाजार में लाएगी Electric Midsize SUVs, फीचर्स में होगा दम, कीमत भी होगी कम

सभी देखें

Tata Punch EV और Nexon EV को कड़ी टक्कर देगी Hyundai की सस्ती EV कार, जानिए कितनी मिलेगी रेंज

Electric Scooter को लेकर TVS का बड़ा ऐलान, ग्राहकों को क्या होगा फायदा?

क्या नई कार खरीदने का कोई सही समय होता है?

Electric Scooters : आपके लिए कौन-सा इलेक्ट्रिक स्कूटर बेहतर है? Ola, Honda और TVS के इन इलेक्ट्रिक स्कूटरों की देखें खूबियां

अगला लेख