kundali milan
✕

mahindra ने xuv500 के डीजल ऑटोमैटिक वैरिएंट को किया लांच, ये हैं फीचर्स

Updated: सोमवार, 7 सितम्बर 2020 (15:23 IST)
महिंद्रा एंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) ने भारत में अपनी बीएस6 मानक आधारित एक्सयूवी500 (XUV500) के डीजल ऑटोमैटिक वेरिएंट (Diesel Automatic Variant) को फिर से लांच किया है। 
 
कंपनी ने इसी साल की शुरुआत में बीएस6 अपडेशन के वक्त अपनी इस एक्सयूवी का प्रोडक्शन बंद कर दिया था। कंपनी ने अपनी इस कार में कई सारे नए फीचर्स भी ऐडऑन किए हैं। इससे इसकी कीमतों में भी बढ़ सकती हैं।
 
फीचर्स की बात करें XUV500 ऑटोमैटिक मॉडल में 6-स्पीड मैनुअल वेरिएंट की तरह ही एक 2.2-लीटर mHawk डीजल इंजन है। XUV500 को 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर के विकल्प के साथ लॉन्च किया गया है। यह इंजन 155 PS का पावर और 360 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है।
 
 ऑल-व्हील-ड्राइव फीचर को बीएस6 मॉडल में इस फीचर को नहीं दिया गया है। इसमें 2,700 मिमी का व्हीलबेस है. XUV500 की लंबाई 4,585 मिमी, चौड़ाई 1,890 मिमी और ऊंचाई 1,785 मिमी है। इस एसयूवी का भारतीय बाजार में टाटा हैरियर (Tata Harrier), एमजी हेक्टर (MG Hector), किया सेल्टोस (KIA Seltos) और ह्यूंदै क्रेटा (Hyundai Creta) से मुकाबला होगा।

Show comments

सभी देखें

Okaya Faast F3 : सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, 125 KM की रेंज, चोरी के डर को दूर करेगा खास फीचर

Swift को Maruti Suzuki ने किया और भी सुरक्षित, दे दिया यह महंगी कार वाला standard feature

गोबर से दौड़ेंगी मारुति की कारें? कितना सस्ता होगा चलाना? कितनी रहेगी सेफ? ऑटोमोबाइल एक्सपर्ट्‍स के जवाब

Maruti Suzuki, Hyundai, Tata बाजार में लाएगी Electric Midsize SUVs, फीचर्स में होगा दम, कीमत भी होगी कम

सभी देखें

Electric Scooter : लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

Electric Scooters : VinFast के सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स को लेकर आई बड़ी खबर, Evo-Kyo-Kinet लेकर क्या हुआ खुलासा

Hero Karizma XMR और KTM RC 200 से मुकाबले के लिए Bajaj Pulsar RS200 का सस्ता अवतार

PUC Certificate New Rules 2026 : बार-बार नहीं बनवाना होगा पीयूसी सर्टिफिकेट, जान लें नया नियम

अगला लेख