biodatamaker

क्या बढ़ेगी BS-4 वाहनों के रजिस्ट्रेशन की तारीख? ग्राहकों को मिल सकता है फायदा

Updated: गुरुवार, 30 अप्रैल 2020 (23:19 IST)
कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने की रणनीति में लॉकडाउन के चलते वाहनों की ब्रिकी पर बड़ा असर पड़ा है। ऑटो डीलर्स ने इस संबंध में BS-4 वाहनों के रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ाने की मांग सरकार से की है। सुप्रीम कोर्ट ने 30 अप्रैल 2020 के बाद BS-4 वाहनों की बिक्री को प्रतिबंधित कर दिया है। 

इससे पहले कोर्ट ने BS4 वाहनों की बिक्री की समयसीमा 31 मार्च, 2020 तय की थी। 30 अप्रैल से करीब डेढ़ माह पहले ही कोरोना वायरस के चलते लॉकडाउन हो जाने के कारण ऐसे वाहनों की ब्रिकी रुक गई थी। 
 
इस बीच खबर आई है कि ऑटो डीलर्स ने सरकार से मांग की है कि BS-4 वाहनों के रजिस्ट्रेशन की तारीख को 30 जून तक बढ़ाया जाए। केन्द्रीय भारी उद्योग मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने गुरुवार को ऑटो सेक्टर से संबंधित बड़े उद्योगपतियों से बात की। 
 
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुई इस बैठक में ऑटो सेक्टर से जुड़े उद्योगपतियों ने कोरोना संकट के दौरान ऑटो सेक्टर को हो रही मुश्किलों पर सरकार को बताया।
 
डीलर्स ने खुद ही करवा लिए गाड़ियों के रजिस्ट्रेशन : देश में कई डीलर्स ने BS-4 गाड़ियों को कबाड़ होने से बचाने और नुकसान को कम से कम करने के लिए खुद गाड़ियों को खरीद लिया और रजिस्ट्रेशन करवा लिए। स्टॉक में पड़े वाहनों को स्टाफ और पहचान वालों के नाम पंजीकृत करा दिया।
 
ग्राहकों को मिलेगा फायदा : लॉकडाउन के बाद डीलर अपने शोरूम से इन नई गाड़ियों को सेकंड हैंड प्राइस पर बेचेंगे। इसका सीधा लाभ ग्राहकों को मिलेगा। शोरूम संचालकों ने इन गाड़ियों पर भारी छूट के संकेत दिए हैं। बड़ी छूट के साथ सेकंड हैंड के नाम पर लोग नई गाड़ी खरीद पाएंगे। हालांकि छूट कितनी मिलेगी, इसके संकेत अभी नहीं मिले हैं। 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

Okaya Faast F3 : सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, 125 KM की रेंज, चोरी के डर को दूर करेगा खास फीचर

Swift को Maruti Suzuki ने किया और भी सुरक्षित, दे दिया यह महंगी कार वाला standard feature

गोबर से दौड़ेंगी मारुति की कारें? कितना सस्ता होगा चलाना? कितनी रहेगी सेफ? ऑटोमोबाइल एक्सपर्ट्‍स के जवाब

Maruti Suzuki, Hyundai, Tata बाजार में लाएगी Electric Midsize SUVs, फीचर्स में होगा दम, कीमत भी होगी कम

सभी देखें

Electric Scooter : Simple Wave का Review, दमदार परफॉर्मेंस के साथ 243 KM तक रेंज, खूबियां और कीमत भी जानना जरूरी

Kia Sorento में पहली बार Real-Time Generative AI और भी धांसू फीचर्स, जानिए कीमत

Kia Sorento : भारत में लॉन्च हुई नई प्रीमियम SUV, कीमत ₹27.99 लाख से शुरू; हाइब्रिड और डीजल इंजन के साथ मिलेगी AWD की सुविधा

2.50 लाख रुपए में आएगी Royal Enfield की नई Adventure Bike! Himalayan 440 में मिलेंगे 443cc इंजन और 21-इंच व्हील

अगला लेख