biodatamaker
✕

देश की पहली Corona मरीज ने जीती जंग, वुहान में हुई थी वायरस का शिकार

Updated: गुरुवार, 30 अप्रैल 2020 (18:35 IST)
तिरुवनंतपुरम। देश में कोरोना वायरस से संक्रमित होने वाली पहली मरीज बनी केरल की मेडिकल छात्रा का कहना है कि आजकल वह चीन के वुहान में अपने विश्वविद्यालय की ऑनलाइन कक्षाएं लेने के साथ-साथ रसोई में लजीज व्यंजनों को पकाने में अपनी मां का हाथ बंटाकर खुद को व्यस्त रख रही है। साथ ही उसका कहना है कि जांच रिपोर्ट में संक्रमित पाए जाने के बाद भी उसे डर नहीं लगा था।
 
मेडिकल तृतीय वर्ष की यह छात्रा इस बात को लेकर परेशान नहीं है कि इस जानलेवा वायरस का प्रसार वुहान से हुआ और वह स्थिति सामान्य होने के बाद वापस जाकर अपनी पढ़ाई फिर से पूरे जोश से करने की राह देख रही है।
 
छात्रा ने त्रिशूर जिले से फोन पर पीटीआई को बताया कि मैं फरवरी से ही अपने विश्वविद्यालय की ऑनलाइन कक्षाएं ले रही हूं। विषयों के आधार पर कक्षाएं रोज हो रही हैं। हमसे कहा गया है कि फिलहाल जिन विषयों की ऑनलाइन कक्षा चल रही है, एक बार नियमित कक्षाएं शुरू होने के बाद उन्हें दुहराया जाएगा, क्योंकि प्रैक्टिकल भी होने हैं। 
 
वुहान विश्वविद्यालय की यह छात्रा अपना सेमेस्टर खत्म होने पर छुट्टियों में घर आई थी और उसी दौरान 30 जनवरी को जांच में उसके कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई। 
 
त्रिशूर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में करीब तीन सप्ताह के इलाज के बाद दो जांच में उसके संक्रमण मुक्त होने की रिपोर्ट आई। उसके संक्रमण मुक्त होने की पुष्टि होने के बाद 20 फरवरी को उसे अस्पताल से छुट्टी दी गई। 
 
जल्दी ही उसने अपनी ऑनलाइन कक्षाएं लेनी शुरू कर दीं। गौरतलब है कि फीस कम होने और अन्य सुविधाओं के कारण बड़ी संख्या में केरल के छात्र वुहान विश्वविद्यालय में पढ़ाई करते हैं।
 
 छात्रा ने बताया कि कक्षाएं सुबह साढ़े पांच बजे (चीनी समयानुसार सुबह आठ बजे) शुरू होती हैं और सुबह नौ बजे तक चलती हैं, बीच में 10 मिनट का अल्पावकाश मिलता है।
 
 उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय के संकाय सदस्य में चीन, पाकिस्तान और श्रीलंका के शिक्षक हैं, लेकिन हमारे संकाय सदस्य ज्यादातर चीन के हैं और वे अंग्रेजी भाषा में पढ़ाते हैं। 
 
हालांकि, विश्वविद्यालय ने कहा है कि छात्रों की वापसी पर कक्षाएं नए सिरे से लगेंगी लेकिन, अभी तक कोई समय सीमा तय नहीं है।
 
उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि वुहान में अब कोई मरीज नहीं है। हमें यही बताया गया है। लेकिन विमान परिचालन शुरू होना भी आवश्यक है।
 
चीन के स्वास्थ्य अधिकारियों ने रविवार को कहा था कि वुहान में कोविड-19 के अंतिम मरीज को भी संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और ऐसा पहली बार हुआ है जब शहर के किसी भी अस्पताल में कोविड-19 का कोई मरीज नहीं है। चीन के अनुसार, वुहान में कोरोना वायरस संक्रमण से 3,869 लोगों की मौत हुई है।
 
 यह पूछने पर कि वह अपना खाली समय कैसे गुजार रही हैं, छात्रा ने बताया कि उसे खाना पकाने का बहुत शौक है और वह अपनी मां के साथ मिलकर रोज नए-नए पकवान बना रही है। 
 
उसने कहा कि मुझे खाना पकाना पसंद है और वुहान के छात्रावास में भी रसोई है। मैं अपना खाना खुद पकाती थी। अब मैं अपनी मां की मदद करती हूं। हम समोसे, कटलेट और ग्रिल चिकन बनाते हैं। 
 
छात्रा ने गले में खरास और सूखी खांसी जैसे लक्षणों की शिकायत की थी, जिसके बाद 27 जनवरी को उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यह पूछने पर कि जांच रिपोर्ट में संक्रमण की पुष्टि होने के बाद क्या उसे डर लगा था, मेडिकल की छात्रा ने कहा ‘नहीं।’ (भाषा)  (प्रतीकात्मक चित्र)

Show comments

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

दिल्ली के तिलक नगर में मचा बवाल, मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़, मामले पर क्‍या बोले अरविंद केजरीवाल?

Mann Ki Baat : जनगणना से सामने आएगा देश की आबादी का नया आंकड़ा, 32 करोड़ से ज्यादा परिवारों का डेटा दर्ज, PM मोदी ने बताया कितना बड़ा काम हुआ पूरा

पाकिस्‍तान को भारत की दो टुक, एस. जयशंकर का UNGA में आतंकवाद पर बड़ा अटैक, दूसरे देश क्‍यों भुगत रहे सजा?

सभी देखें

Gold Price Crash : सोने में 4000 से ज्यादा की गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती, जानिए क्यों गिर रहे हैं भाव, क्या खरीदने का सही समय

क्रिकेट से सॉफ्ट टेनिस की ओर, इत्तेफाक ने कैसे बदला देवास के जय मीणा का सफर

Ather Konarc : इस Electric Scooter पर मिल रहा बड़ा फायदा, जानें किस वेरिएंट पर कितनी सब्सिडी

उज्जैन में छत्री चौक स्थित शाही मस्जिद का हिस्सा समुदाय द्वारा स्वत: हटाया जा रहा है-कलेक्टर रोशन सिंह

CEC Gyanesh Kumar Row : ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, पटना में वाटर कैनन का इस्तेमाल, SIR को लेकर उठाए सवाल

अगला लेख