sundarkand
✕

ऑडी क्यू2 की बुकिंग शुरू, मात्र 2 लाख में बुक करें यह शानदार कार

Updated: रविवार, 4 अक्टूबर 2020 (01:43 IST)
मुंबई। जर्मन लक्जरी कार विनिर्माता ऑडी ने भारत में ऑडी क्यू2 की बुकिंग आरंभ कर दी है। चाहे शहरों की रोज़ाना की ज़िंदगी हो या फिर शहर से दूर किसी नए रास्ते का ऐडवेंचर - ऑडी क्यू2 एक ऑल-राउंडर है जो युवा और प्रगतिशील भारतीय उपभोक्ता की कामनाओं को पूरा करती है। ऑडी क्यू2 को 2 लाख रुपए की राशि देकर बुक किया जा सकता है।
 
ग्राहकों के लिए ऑडी इंडिया इंट्रोडक्टरी ’पीस ऑफ माइंड’ बेनिफिट पेश कर रही है जो 5 वर्षीय सर्विस पैकेज से युक्त है। साथ ही 2+3 साल की ऐक्सटेंडेड वारंटी और 2+3 साल का रोड साइड असिस्टेंस भी दिया जा रहा है।
  
ऑडी इंडिया के प्रमुख श्री बलबीर सिंह ढिल्लों ने कहा कि ऑडी क्यू2 के लिए बुकिंग शुरु करते हुए हम बहुत ही प्रसन्न हैं। इस साल का हमारा पांचवा लांच ऑडी क्यू2 भारत के लिए बहुत ही अहम प्रोडक्ट है। इसने ब्रांड के खरीदारों के लिए एक नया सैगमेंट खोल दिया है। यह एक लक्जरी ऑल-राउंडर है जिसमें बहुत सारे फीचर्स हैं और यह कामयाब क्यू परिवार का विस्तार है।
 
ऑडी क्यू2 भीतर से बहुत ही खुली और वर्सेटाइल है। यह कार परफारमेंस, ड्राइविंग डायनमिक्स और दैनिक इस्तेमाल की व्यावहारिकता का बेहतरीन संगम है।
 
ढिल्लों ने कहा कि दुर्भाग्यपूर्ण महामारी और उसकी चुनौतियों के बावजूद ऑडी इंडिया के लिए वर्ष 2020 शानदार रहा है। ऑडी क्यू8, ऑडी ए8एल, ऑडी आरएस7 और ऑडी आरएस क्यू8 समेत हमारे प्रोडक्ट लांच को बहुत अच्छे से स्वीकारा गया है। ऑडी क्यू2 के रूप में हमारे पोर्टफोलियो में एक और दमदार जुड़ाव हुआ है और मुझे यकीन है कि यह कार त्योहारों के उत्साह को कई गुना कर देगी।

Show comments

सभी देखें

Okaya Faast F3 : सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, 125 KM की रेंज, चोरी के डर को दूर करेगा खास फीचर

Swift को Maruti Suzuki ने किया और भी सुरक्षित, दे दिया यह महंगी कार वाला standard feature

गोबर से दौड़ेंगी मारुति की कारें? कितना सस्ता होगा चलाना? कितनी रहेगी सेफ? ऑटोमोबाइल एक्सपर्ट्‍स के जवाब

Maruti Suzuki, Hyundai, Tata बाजार में लाएगी Electric Midsize SUVs, फीचर्स में होगा दम, कीमत भी होगी कम

सभी देखें

Electric Scooter को लेकर TVS का बड़ा ऐलान, ग्राहकों को क्या होगा फायदा?

क्या नई कार खरीदने का कोई सही समय होता है?

Electric Scooters : आपके लिए कौन-सा इलेक्ट्रिक स्कूटर बेहतर है? Ola, Honda और TVS के इन इलेक्ट्रिक स्कूटरों की देखें खूबियां

Jaguar Defender 110 हुई भारी सस्ती, ₹34 लाख तक घटी कीमत, क्या है कीमत में गिरावट का कारण, फीचर्स भी जानिए

अगला लेख