dharma sangrah
✕

कोरोना संक्रमित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को दी रेमडीसिविर दवा

Updated: शनिवार, 3 अक्टूबर 2020 (14:32 IST)
वॉशिंगटन। कोरोनावायरस (Coronavirus) महामारी से संक्रमित अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प (Donald Trump) को उपचार के लिए रेमडीसिविर दवा दी है।
 
व्हाइट हाउस के चिकित्सक शॉन कॉनले ने शुक्रवार को जारी एक बयान में कहा कि ट्रम्प को कोविड-19 उपचार के लिए बायोफार्मास्यूटिकल कंपनी गिलियड साइंसेज द्वारा बनाई गई दवा रेमडीसिविर की पहली खुराक दी गई है।
 
कॉनले ने कहा कि राष्ट्रपति का मैरीलैंड के बेथेस्डा में वाल्टर रीड नेशनल मिलिट्री मेडिकल सेंटर में इलाज चल रहा है। उन्होंने अपनी दवा की पहली पूरी खुराक पूरी ली है और आराम से है और ठीक महसूस कर रहे हैं।
 
कॉनले ने कहा कि मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि राष्ट्रपति बहुत अच्छा महसूस कर रहे हैं। उन्हें अतिरिक्त ऑक्सीजन की आवश्यकता नहीं है, लेकिन विशेषज्ञों के परामर्श से हमने रेमडीसिविर दवा शुरू कर दी है।
 
ट्रम्प ने भी ट्वीट करके कहा कि मेरा मानना है, मैं पहले से बेहतर महसूस कर रहा हूं। सब कुछ ठीक हो रहा है। आप सभी का बहुत-बहुत आभार।
 
इससे पहले कोविड​​-19 परीक्षण पॉजिटिव पाए जाने के एक दिन बाद ट्रम्प को मैरीलैंड के बेथेस्डा के वाल्टर रीड मेडिकल सेंटर में भर्ती कराया गया है। ट्रम्प ने ट्विटर पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में कहा कि मेरा मानना है, मैं पहले से बेहतर महसूस कर रहा हूं, लेकिन हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि सब ठीक रहे। प्रथम महिला बहुत अच्छा महसूस कर रही है। आप सभी का बहुत-बहुत आभार।
 
चौहत्तर वर्षीय ट्रम्प अपनी उम्र के कारण उच्च जोखिम वाले समूह में शामिल हैं और उनका वजन भी अधिक है। (वार्ता)
 

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

सेंसेक्स 2326 अंक उछला, निफ्टी 25800 के पार; एंथ्रोपिक की धमाकेदार एंट्री, जानें कैसा रहेगा अगला हफ्ता

गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की साजिश मामले में भारतीय नागरिक निखिल गुप्ता को 19 साल से ज्यादा की जेल

पहलगाम आतंकी हमले में इस्तेमाल GoPro कैमरे पर चीन ने नहीं दिया जवाब, NIA को मिले फॉरेंसिक सबूत

मणिपुर में जहरीली शराब का कहर, 10 लोगों की मौत, 100 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती, CM ने मरीजों से की मुलाकात

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

अगला लेख