ramcharitmanas
✕

बीएमडब्ल्यू ने भारत में पेश किए मिनी के उन्नत संस्करण

Updated: गुरुवार, 24 मई 2018 (22:54 IST)
नई दिल्ली। जर्मनी की कार कंपनी बीएमडब्ल्यू ने गुरुवार को भारत में अपनी मिनी हैच और मिनी कन्वर्टिबल कारों के उन्नत संस्करण पेश किए। इनकी दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत 29.7 लाख रुपए से 37.10 लाख रुपए है।
 
 
डीजल से चलने वाली मिनी 3- डोर कूपर डी की कीमत 29.7 लाख रुपए है जबकि इसके पेट्रोल संस्करण की कीमत 33.2 लाख रुपए है, वहीं दूसरी ओर मिनी 5- डोर कूपर डी के डीजल संस्करण की कीमत 35 लाख रुपए जबकि मिनी कन्वर्टिबल कूपर एस की कीमत 37.10 लाख रुपए है। सभी मॉडल जून महीने से मिनी डीलरशिप के पास उपलब्ध होंगे। 
 
बीएमडब्ल्यू ग्रुप इंडिया के अध्यक्ष विक्रम पवाह ने बयान में कहा कि नई मिनी हैच और कन्वर्टिबल भारत में महंगी छोटी आकार की कार के खंड में मिनी की स्थिति को और मजबूत करेगा। (भाषा)

Show comments

सभी देखें

Okaya Faast F3 : सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, 125 KM की रेंज, चोरी के डर को दूर करेगा खास फीचर

Swift को Maruti Suzuki ने किया और भी सुरक्षित, दे दिया यह महंगी कार वाला standard feature

गोबर से दौड़ेंगी मारुति की कारें? कितना सस्ता होगा चलाना? कितनी रहेगी सेफ? ऑटोमोबाइल एक्सपर्ट्‍स के जवाब

Maruti Suzuki, Hyundai, Tata बाजार में लाएगी Electric Midsize SUVs, फीचर्स में होगा दम, कीमत भी होगी कम

सभी देखें

Honda XR300 Rally : सस्ती होंडा बाइक मचाइएगी धमाल, 13 लीटर टैंक और ट्रैक्शन कंट्रोल समेत मिलेंगे ये फीचर्स

Electric Scooter : इलेक्ट्रिक या पेट्रोल स्कूटर: रोजाना 30 KM चलाने पर किसमें होगी ज्यादा बचत? जानिए 5 साल का पूरा हिसाब

Nissan की बिक्री में बड़ा उछाल, सितंबर में घरेलू बिक्री दोगुनी होकर 3,300 यूनिट के पार

Electric Scooter : सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर की तलाश होगी खत्म? 130 KM रेंज के साथ मिलेगा फैमिली कम्फर्ट

अगला लेख