Daily Horoscope
✕

हमारा बजाज, ला रहा है बाइक से भी सस्ती 'क्यूट' कार...

Updated: मंगलवार, 16 जनवरी 2018 (12:01 IST)
भारत की अग्रणी बाइक एवं तीन पहिया वाहन निर्माता कंपनी बजाज बहुत जल्द आम जनता के लिए एक खास तोहफा 'बजाज क्यूट' लेकर आ रही है। बजाज का यह चार पहिया वाहन पूरी तरह से कार नहीं, बल्कि एक क्वाड्रीसाइकिल है। आइए पहले क्वाड्रीसाइकिल के बारे में थोड़ा जान लेते हैं। 
 
क्या है क्वाड्रीसाइकिल? : क्वाड्रीसाइकिल को आप कार एवं तीन पहिया वाहनों के बीच की श्रेणी मान सकते हैं। नए जमाने के ये वाहन कार की तुलना में छोटे एवं हल्के होते हैं। साथ ही ये दुनिया की सबसे छोटी कार की तुलना में 37% कम प्रदूषण फैलाती है। किसी भी अन्य कार की तरह क्वाड्रीसाइकिल में भी बंद ढांचा एवं बैठने के लिए काफी जगह होती है। इसमें आप एक आरामदायक सफर का अनुभव कर सकते हैं। क्वाड्रीसाइकिल को मुख्य रूप से शहरों के अंदर चलाने के लिए तैयार किया गया है। 
 
क्यों खास है बजाज क्यूट? : बजाज क्यूट, क्वाड्रीसाइकिल के लिए तय यूरोपीय सुरक्षा एवं डिजाइन के तय मानकों को ध्यान में रखकर तैयार की गई है। इसे 70 किमी/घंटा से अधिक रफ़्तार में नहीं चलाया जा सकेगा, जिससे दुर्घटना की संभावनाओं को कम किया जा सके।
 
यह है इसकी माइलेज : पेट्रोल से चलने वाली इस क्वाड्रीसाइकिल को एक लीटर पेट्रोल में 36 किमी तक चलाया जा सकता है। यदि चारपहिया वाहनों की बात करें तो बजाज क्यूट भारतीय ग्राहकों के लिए काफी किफायती साबित हो सकती है। 
 
कितनी होगी कीमत? : बजाज के द्वारा आधिकारिक तौर पर इसकी कीमत का खुलासा नहीं किया गया है, हालांकि बजाज का कहना है कि इस क्वाड्रीसाइकिल की कीमत बाजार में मौजूद किसी भी कार से कम लेकिन भारत के तीन पहिया वाहनों से थोड़ी अधिक होगी। 
 
बजाज क्यूट की कीमत 1.25-1.30 लाख रुपए के आसपास रहने का अनुमान लगाया जा रहा है। बजाज के इस बहुप्रतीक्षित वाहन के जल्द ही बाजार में आने की उम्मीद है। 
 
बजाज के इस क्वाड्रीसाइकिल प्रोजेक्ट को भारतीय ग्राहकों का साथ मिलेगा या टाटा नैनो की तरह इसे निराशा हाथ लगेगी, यह तो वक्त आने पर पता चल ही जाएगा। अभी यह जरूर कहा जा सकता है कि भारतीय बाजार अब धीरे-धीरे बदल रहा है। आने वाले समय में शायद हमारे पास सस्ती व किफायती सवारी के काफी विकल्प मौजूद होंगे।

Show comments

सभी देखें

Okaya Faast F3 : सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, 125 KM की रेंज, चोरी के डर को दूर करेगा खास फीचर

Swift को Maruti Suzuki ने किया और भी सुरक्षित, दे दिया यह महंगी कार वाला standard feature

गोबर से दौड़ेंगी मारुति की कारें? कितना सस्ता होगा चलाना? कितनी रहेगी सेफ? ऑटोमोबाइल एक्सपर्ट्‍स के जवाब

Maruti Suzuki, Hyundai, Tata बाजार में लाएगी Electric Midsize SUVs, फीचर्स में होगा दम, कीमत भी होगी कम

सभी देखें

Electric Scooter : TVS और Ather को टक्कर देने आ रहा है VinFast का सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, पेटेंट में दिखा 14-इंच व्हील वाला डिजाइन

Electric Scooter : TVS iQube बना नंबर 1, Hero Vida और TVS Orbiter की भी धूम, भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटर की बिक्री 67.5% बढ़ी

Electric Scooter : सस्ते स्कूटर की होने वाली है धमाकेदार इंट्री, जान लीजिए फीचर्स, और क्या हो सकती है कीमत

bmw f450 rr : 420cc इंजन, 48 HP की पावर और 350 KM से ज्यादा की रेंज, सस्ती बीएमडब्ल्यू की धमाकेदार इंट्री

अगला लेख