Daily Horoscope
✕

ऑटो सेक्टर में V आकार का सुधार, 2 माह तय करेंगे बाजार का हाल

Updated: रविवार, 11 अक्टूबर 2020 (13:31 IST)
नई दिल्ली। होंडा कार्स इंडिया के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि भारतीय ऑटो उद्योग इस समय वी-आकार का सुधार देख रहा है, लेकिन इसकी स्थिरता अक्टूबर और नवंबर के बिक्री आंकड़ों पर निर्भर करेगी। वी-आकार के सुधार का अर्थ गिरावट के बाद हालात का तेजी से बेहतर होना है।

कोरोना वायरस महामारी के चलते लोग निजी वाहन को तरजीह दे रहे हैं। इसके साथ ही ग्रामीण मांग बढ़ने से ऑटो क्षेत्र में कुछ सुधार देखने को मिला है, लेकिन बड़ा सवाल है कि क्या यह रुझान लंबे समय तक चलेगा।

होंडा कार्स इंडिया लिमिटेड (एचसीआईएल) के वरिष्ठ उपाध्यक्ष और निदेशक (विपणन और बिक्री) राजेश गोयल ने बताया, ‘ऑटो उद्योग में कई लोगों ने ‘सतर्क आशावाद’ शब्द का इस्तेमाल किया है, जिससे मैं सहमत हूं। अगर आप वक्र देखें तो भारतीय ऑटो उद्योग ने वी-आकार का सुधार देखा है।‘

उन्होंने कहा कि अक्टूबर और नवंबर के आंकड़ों पर निर्भर करेगा कि यह टिकने वाला है या नहीं। उन्होंने कहा कि अक्टूबर के अंत या नवंबर तक यह स्पष्ट होना चाहिए कि मांग बनी रहेगी या नहीं। इन प्रकार की स्थितियों में, मांग दूर हो गई है। मांग की पटरी पर लागे की प्रक्रिया धीमी और श्रमसाध्य है।

गोयल ने कहा कि सितंबर में थोक मांग तो तेजी से बढ़ी है, लेकिन खुदरा मांग में उस अनुपात में बढ़ोतरी नहीं देखी गई और ऑटो उद्योग ने त्योहारी मौसम में मांग को पूरा करने के लिए स्टॉक किया है।

उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में सरकारी पैकेज के साथ ही अच्छे मानसून और रबी की अच्छी फसल के चलते मांग में सुधार हुआ है। (भाषा)

Show comments

सभी देखें

Okaya Faast F3 : सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, 125 KM की रेंज, चोरी के डर को दूर करेगा खास फीचर

Swift को Maruti Suzuki ने किया और भी सुरक्षित, दे दिया यह महंगी कार वाला standard feature

गोबर से दौड़ेंगी मारुति की कारें? कितना सस्ता होगा चलाना? कितनी रहेगी सेफ? ऑटोमोबाइल एक्सपर्ट्‍स के जवाब

Maruti Suzuki, Hyundai, Tata बाजार में लाएगी Electric Midsize SUVs, फीचर्स में होगा दम, कीमत भी होगी कम

सभी देखें

Electric Scooter को लेकर TVS का बड़ा ऐलान, ग्राहकों को क्या होगा फायदा?

क्या नई कार खरीदने का कोई सही समय होता है?

Electric Scooters : आपके लिए कौन-सा इलेक्ट्रिक स्कूटर बेहतर है? Ola, Honda और TVS के इन इलेक्ट्रिक स्कूटरों की देखें खूबियां

Jaguar Defender 110 हुई भारी सस्ती, ₹34 लाख तक घटी कीमत, क्या है कीमत में गिरावट का कारण, फीचर्स भी जानिए

अगला लेख