Hanuman Chalisa

Audi RSQ-8 भारत में पेश, कीमत 2.07 करोड़ रुपए से शुरू

Updated: गुरुवार, 27 अगस्त 2020 (15:12 IST)
नई दिल्ली। महंगी कार बनाने वाली जर्मनी की कंपनी ऑडी (Audi ) ने गुरुवार को भारत में अपनी नवीनतम एसयूवी ऑडी आरएस क्यू-8 (RSQ-8) पेश की, जिसकी कीमत 2.07 करोड़ रुपए से शुरू है।

ऑडी इंडिया ने एक बयान में कहा कि ऑडी आरएस क्यू-8 टर्बो 4-लीटर पेट्रोल इंजन द्वारा संचालित है, जो 600 हॉर्स पावर की शक्ति प्रदान करता है और चार सेकंड में शून्य से 100 किलोमीटर प्रति घंटे तक की गति दे सकता है।

इस पेशकश पर टिप्पणी करते हुए ऑडी इंडिया के प्रमुख बलबीर सिंह ढिल्लों ने कहा, यह एक ऑल-इन-वन मॉडल है। हमें विश्वास है कि ऑडी आरएस क्यू-8 में लक्जरी स्पोर्ट्स कार के दीवानों को अपनी ओर खींचने की ताकत है।

इस कार में 48 वोल्ट मुख्य ऑन-बोर्ड विद्युत प्रणाली के साथ एक माइल्ड हाइब्रिड सिस्टम (एमएचईवी) है। इसमें मांग पर सिलेंडर (सीओडी) तकनीक भी है, जो बिजली की कम जरूरत होने पर सिलेंडर को बंद कर देती है। कार में आठ स्टैंडर्ड स्पीड गियरबॉक्स है। ढिल्लों ने कहा, हम इस साल ऑडी ग्लोबल रेंज से भारत में और अधिक रोमांचक मॉडल जोड़ेंगे।(भाषा)
फोटो सौजन्‍य : टि्वटर

Show comments

सभी देखें

Okaya Faast F3 : सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, 125 KM की रेंज, चोरी के डर को दूर करेगा खास फीचर

Swift को Maruti Suzuki ने किया और भी सुरक्षित, दे दिया यह महंगी कार वाला standard feature

गोबर से दौड़ेंगी मारुति की कारें? कितना सस्ता होगा चलाना? कितनी रहेगी सेफ? ऑटोमोबाइल एक्सपर्ट्‍स के जवाब

Maruti Suzuki, Hyundai, Tata बाजार में लाएगी Electric Midsize SUVs, फीचर्स में होगा दम, कीमत भी होगी कम

सभी देखें

Hero HF Deluxe अब सिर्फ 59,999 रुपए में, 7,635 रुपए सस्ती हुई बाइक, जानिए किन राज्यों में मिलेगा ऑफर और खरीदने से पहले जरूरी बातें

Maruti Suzuki की कारें महंगी, देने होंगे 30,000 रुपए से ज्यादा, जानिए क्यों बढ़ रही हैं कीमतें, किन मॉडल्स पर पड़ेगा असर

Top 10 Scooters : TVS iQube, Bajaj Chetak और Ather Rizta की रिकॉर्ड बढ़त, Honda Activa का दबदबा कायम

Electric Scooter कैसे शहरी सफर को बना रहे हैं आसान, कौनसे फीचर्स लोगों को लुभा रहे हैं

अगला लेख