Hanuman Chalisa
✕

Auto Expo 2020 : एक छत के नीचे होगा दुनियाभर की दिग्गज ऑटो कंपनियों का जमावड़ा

Updated: शनिवार, 1 फ़रवरी 2020 (15:36 IST)
नई दिल्ली। फरवरी के दूसरे हफ्ते में ऑटो एक्सपो 2020 की शुरुआत होने वाली है। दुनियाभर की कार निर्माता कंपनियां अपनी नई कारों और आने वाले मॉडल्स को इस एक्सपो में पेश करेंगी। यह देश का सबसे बड़ा ऑटो एक्सपो शो होगा।

ऑटो एक्सपो में दिग्गज ऑटो कंपनियां अपने नए और इनोवेटिव प्रोडक्ट शोकेस और लांच करेंगी।  ऑटो एक्सपो 2020 का उद्‍घाटन इंडिया एक्सपो मार्ट में 6 फरवरी 2020 को होगा।  
 
इस बार ऑटो एक्सपो की थीम Exposing the world of mobility रखी गई है, जो आने वाले कल की तकनीक और स्थिति का मैसेज देती है।
 
एक्सपो का 'द मोटर शो' 7 से 12 फरवरी तक ग्रेटर नोएडा में आयोजित किया जाएगा। 'कम्पोनेंट्स' शो 6 से 9 फरवरी तक प्रगति मैदान में आयोजित होगा। यह ऑटो एक्सपो का 15वां संस्करण होगा। 
 
ऑटोमोटिव कंपोनेंट मैन्यूफैक्चरर्स एसोसिएशन और भारतीय उद्योग परिसंघ की सहायता से सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्यूफैक्चरर्स द्वारा किया जाता है। 7 फरवरी से शुरू होने वाले इस ऑटो एक्सपो में आम लोगों की इंट्री 8 से 12 फरवरी तक सुबह 11 से रात 8 बजे तक हो सकेगी।

Show comments

सभी देखें

Okaya Faast F3 : सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, 125 KM की रेंज, चोरी के डर को दूर करेगा खास फीचर

Swift को Maruti Suzuki ने किया और भी सुरक्षित, दे दिया यह महंगी कार वाला standard feature

गोबर से दौड़ेंगी मारुति की कारें? कितना सस्ता होगा चलाना? कितनी रहेगी सेफ? ऑटोमोबाइल एक्सपर्ट्‍स के जवाब

Maruti Suzuki, Hyundai, Tata बाजार में लाएगी Electric Midsize SUVs, फीचर्स में होगा दम, कीमत भी होगी कम

सभी देखें

Electric Scooter : सस्ते स्कूटर की होने वाली है धमाकेदार इंट्री, जान लीजिए फीचर्स, और क्या हो सकती है कीमत

bmw f450 rr : 420cc इंजन, 48 HP की पावर और 350 KM से ज्यादा की रेंज, सस्ती बीएमडब्ल्यू की धमाकेदार इंट्री

Tesla Roadster : टेस्ला की नई इलेक्ट्रिक कार में उड़ने की तकनीक, जानिए फीचर्स, रफ्तार और भारत में सड़क पर चलाने से जुड़ी जरूरी बातें

Toyota Glanza Facelift : टोयोटा की सस्ती कार लॉन्च, त्योहारों पर मचाएगी धमाका, जानिए क्या हैं फीचर्स

अगला लेख