शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
  4. Weekly Horoscope 6 to 12 June 2022

Weekly Horoscope: धन,रोमांस और करियर के मामले में कैसा होगा नया हफ्ता, जानें साप्ताहिक राशिफल

Weekly Horoscope: धन,रोमांस और करियर के मामले में कैसा होगा नया हफ्ता, जानें साप्ताहिक राशिफल - Weekly Horoscope 6 to 12 June 2022
साप्ताहिक राशिफल : (6 जून से 12 जून 2022 तक) 
मेष- ARIES (Mar 21-Apr 20)
अपने रोजाना के शेड्यूल को ही फॉलो करें। इससे आप काम समय पर पूरे कर पाएंगे। पारिवारिक स्तर पर आप रिश्तों में आई खटास को दूर कर पाएंगे। परिवार में सुख-शांति का आगमन होगा। शादीशुदा लोगों का रिश्ता अच्छा रहेगा। सेहत में सुधार को लेकर प्रयासों में सफलता मिलेगी। फिजूलखर्चों को लेकर सावधान रहें, वरना तंगी हो सकती है। टालमटोल करने की वजह से काम ज्यादा हो सकता है। छात्रों को पढ़ाई पर ध्यान देने की जरूरत है।
शुभ अंक : 17
शुभ रंग : ग्रे
वृषभ- TAURUS (Apr 21-June 20)
निजी जिंदगी में कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। ऑफिस में आप पर काम का बोझ बढ़ सकता है। काम को लेकर अपने सहकर्मियों पर भरोसा न करें। रोमांटिक लाइफ में जीवनसाथी के साथ कुछ अच्छा समय बिता पाएंगे। अपने पार्टनर की पुरानी गलतियों को भुलाने की कोशिश करें। अचानक से धनलाभ हो सकता है जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आध्यात्मिक यात्रा पर जाने की सोच सकते हैं।
शुभ अंक : 22
शुभ रंग : लैवेंडर
मिथुन- GEMINI (June 21-Jun 21)
एनर्जी और उत्साह से भरपूर महसूस करेंगे। ऑफिस में सीनियरों को आपका आइडिया पसंद आएगा। आपको उनका साथ मिल सकता है। करियर को लेकर आप संतुष्ट महसूस करेंगे। धन कमाने के नए अवसर मिल सकते हैं। इससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। छात्रों को एक्सपर्ट का मार्गदर्शन मिल सकता है। इससे आपको काफी लाभ होगा। प्रॉपर्टी बेचने का अच्छा ऑफर मिल सकता है। लंबी यात्रा पर जाने से पहले सब चीजें चेक कर लें।
शुभ अंक : 2
शुभ रंग : सिल्वर
कर्क- CANCER (Jun22-Jul 22)
घर में सुख-शांति का माहौल रहेगा जिससे आपका मन भी खुश रहेगा। आगे बढ़ने के लिए नए अवसर मिल सकते हैं। करियर के क्षेत्र में आपके लिए नए दरवाजे खुल सकते हैं। रिश्ते को आगे बढ़ाने के लिए सही समय है। किसी को प्रपोज करना चाहते हैं, तो कर लें। जवाब में हां मिल सकता है। धन की स्थिति को बेहतर करने में किसी की मदद ले सकते हैं।
शुभ अंक : 2
शुभ रंग : क्रीम
सिंह- LEO (Jul 23-Aug 23)
इस सप्ताह आप एनर्जी और उत्साह से भरपूर महसूस करेंगे। भाग्य का पूरा साथ मिलने वाला है। धन का सही जगह उपयोग कर पाएंगे। कोई नया स्पोर्ट या जिम ज्वॉइन कर सकते हैं। किसी करीबी दोस्त से मिलकर काफी खुश महसूस करेंगे। नौकरी बदलने की सोच रहे हैं, तो आपका काम बन सकता है। छात्रों को मेहनत करने से सफलता मिलेगी। पार्टनर के साथ शाम को रोमांटिक डेट पर जा सकते हैं।
शुभ अंक : 18
शुभ रंग : जामुनी
कन्या- VIRGO (Aug 24-Sept 23)
लोग आपकी पॉजिटिविटी से जलन महसूस कर सकते हैं। इस सप्ताह आपको अपने जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। घर में शांति भंग हो सकती है। अटके हुए कामों को जल्दी निपटाने पर ध्यान दें। आर्थिक मसलों पर ध्यान दें वरना तंगी हो सकती है। सेहत में सुधार के लिए जीवनशैली में बदलाव करने की जरूरत है।
शुभ अंक : 11
शुभ रंग : पीला
तुला- LIBRA (Sept 24-Oct 23)
इस सप्ताह आपको अपने प्रयासों और मेहनत का फल मिल सकता है। परिवार में किसी सदस्य से आपकी बहस या अनबन हो सकती है। कोई भी बड़ा निर्णय लेने से पहले परिवार के सदस्यों की राय लें। पार्टनर आज रोमांटिक मूड में हो सकता है। जमीन-जायदाद के लेने में लाभ मिल सकता है।
शुभ अंक : 4
शुभ रंग : नीला
वृश्चिक- SCORPIO (Oct 24-Nov 22)
कोई नया काम शुरू कर सकते हैं जिसमें आपको अपने बड़ों की मदद मिलेगी। प्रोफेशनल लाइफ से जुड़ा कोई भी निर्णय लेने के लिए अपने मन की सुनें। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। लंबे निवेश से पहले अपनी आर्थिक स्थिति को जान लें। दोस्तों को पैसे उधार देने से बचें। किसी पुरानी बीमारी के ठीक होने की संभावना है। किसी अच्छी जगह शिफ्ट हो सकते हैं।
शुभ अंक : 8
शुभ रंग : ग्रे
धनु- SAGITTARIUS (Nov 23-Dec 21)
आपके जीवन में कुछ अच्छे बदलाव हो सकते हैं। धन कमाने के लिए आपको कई अवसर मिलने वाले हैं। सोच-समझकर कोई निर्णय लें, वरना नुकसान हो सकता है। बिजी होने के बावजूद अपने परिवार को नजरअंदाज न करें। जीवनसाथी से बात करते समय गुस्से को कंट्रोल में रखें। मेंटल स्ट्रेस दूर करने के लिए मेडिटेशन कर सकते हैं।
शुभ अंक : 7
शुभ रंग : सफेद
मकर- CAPRICORN (Dec 22-Jan 21)
जीवन में आने वाले बदलावों को लेकर चिंतित न हों। पुराने निवेश से बड़ा लाभ मिल सकता है जिससे आपकी आर्थिक स्थिति भी बेहतर होगी। आप नया घर खरीदने की सोच सकते हैं। शादीशुदा लोग अपने रिश्ते में प्यार को बरकरार रखने के लिए थोड़ा धैर्य से काम लें। घरेलू नुस्खों को नजरअंदाज न करें। काम को लेकर टालमटोल करने का रवैया छोड़ दें।
शुभ अंक : 3
शुभ रंग : लाल
कुंभ- AQUARIUS (Jan 22-Feb 19)
इस सप्ताह आपको धैर्य से काम लेना होगा, क्योंकि आपके प्रयासों का परिणाम मिलने में देरी हो सकती है। उम्मीद का साथ न छोड़ें। पार्टनरशिप में बिजनेस करने वाले लोगों को मोटा मुनाफा होगा। आप अपने व्यापार को आगे बढ़ाने की भी सोच सकते हैं। काम के बोझ का असर रोमांटिक रिलेशनशिप पर पड़ सकता है।
शुभ अंक : 18
शुभ रंग : जामुनी
मीन- PISCES (Feb 20-Mar 20)
लाइफ में सफल होने के लिए आपको थोड़े रिस्क उठाने पड़ेंगे। रिश्तदारों के साथ रिश्तों में आई दूरियां खत्म होंगी। ऑफिस में आपको योजना बनाकर चलना होगा। छात्रों को किसी बड़े संस्थान में दाखिला मिल सकता है। रिलेशनशिप को शादी के बंधन में बदल सकते हैं। लंबी यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं।
शुभ अंक : 3
शुभ रंग : पीला
ये भी पढ़ें
weekly muhurat : साप्ताहिक मुहूर्त, जानें इस सप्ताह के व्रत-त्योहार और पंचांग