कुंभ में सूर्य और मंगल की युति से बना आदित्य मंगल राजयोग, 3 राशियों को होगा बड़ा लाभ
Surya mangal yuti fal: कुंभ राशि में सूर्य और मंगल की युति से आदित्य मंगल राजयोग बना है। इस योग से व्यक्ति साहसी, पराक्रमी और महत्वाकांक्षी बनता है। यह युति करियर में सफलता, पद-प्रतिष्ठा और प्रॉपर्टी से लाभ दिलाने के लिए शुभ मानी जाती है। यह योग सूर्य के मीन राशि में जाने तक बना रहेगा जब तक 3 राशियों को इसे अपार लाभ मिलेगा।
मेष राशि (Aries):
मेष वालों के लिए यह राजयोग 11वें भाव में है, जो सीधे आपकी प्रोफेशनल लाइफ में आग लगाने (सकारात्मक रूप से!) वाला है। दफ्तर में आपके काम का डंका बजेगा। प्रमोशन और इंसेंटिव तो कतार में हैं ही, साथ ही 'ऑनसाइट' यानी विदेश जाकर काम करने का सपना भी सच हो सकता है। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों के लिए 'गुड न्यूज' आ सकती है। बाजार में मुकाबला कड़ा होगा, लेकिन आपकी नई रणनीतियां विरोधियों को पस्त कर देंगी। काम में थोड़ी रुकावटें आ सकती हैं, पर जीत आपकी ही होगी। कमाई तो छप्पर फाड़कर होगी, लेकिन सावधान! खर्चे भी हाथ धोकर पीछे पड़ सकते हैं। पैसा आएगा खूब, पर टिकेगा कम। पार्टनर के साथ रिश्तों में 'मिश्री' घुलेगी। सेहत के मामले में आप किसी सुपरहीरो की तरह एनर्जेटिक महसूस करेंगे।
वृषभ राशि (Taurus):
आपके लिए यह राजयोग खुशियों की सौगात लेकर आया है। 11वें भाव का यह गोचर आपके लाइफस्टाइल को अपग्रेड कर देगा। अगर नौकरी बदलने की सोच रहे हैं, तो इससे बेहतर समय नहीं मिलेगा। नई जॉब न सिर्फ सुकून देगी, बल्कि आपकी सैलरी में भी तगड़ा उछाल लाएगी। आपकी 'बिजनेस स्ट्रेटेजी' इस वक्त सबसे अलग और असरदार होगी। मुनाफा इतना होगा कि आप अपने प्रतिद्वंद्वियों से मीलों आगे निकल जाएंगे। घर का माहौल किसी उत्सव जैसा रहेगा। जीवनसाथी के साथ 'क्लियर कम्युनिकेशन' आपके रिश्ते को और भी ज्यादा गहरा और पारदर्शी बना देगा। आपकी इम्यूनिटी (रोग प्रतिरोधक क्षमता) काफी मजबूत रहेगी। छोटी-मोटी दिक्कतें पास भी नहीं फटकेंगी।
कर्क राशि (Cancer):
कर्क राशि वालों के लिए यह राजयोग 9वें भाव यानी भाग्य स्थान पर है। अब आपकी मेहनत को किस्मत का तड़का लगने वाला है। ऑफिस में बॉस आपकी तारीफ करते नहीं थकेंगे। विदेश यात्रा या लंबी दूरी की यात्रा के योग बन रहे हैं, जो करियर को नई ऊंचाई देंगे। आप न सिर्फ अच्छी कमाई करेंगे, बल्कि इस दौरान 'धन संचय' यानी बचत करने में भी कामयाब रहेंगे। भाग्य साथ है, इसलिए निवेश से भी लाभ मिल सकता है। आपका मन पूजा-पाठ और धार्मिक यात्राओं में ज्यादा लगेगा। मानसिक शांति के लिए आप किसी आध्यात्मिक यात्रा पर भी जा सकते हैं। अपनी सेहत तो ठीक रहेगी, लेकिन पिताजी की सेहत को लेकर लापरवाही न बरतें। उन पर खर्च और थोड़ी चिंता बढ़ सकती है।