शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
  4. Sun transit in Taurus 2022
Written By
Last Updated : सोमवार, 9 मई 2022 (07:05 IST)

सूर्य वृषभ संक्रांति: सूर्य बदलेंगे अपना घर, 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, 6 राशि वाले रहें सतर्क, 2 के लिए मध्यम

surya ka rashi parivartan 2022
Surya gochar Vrishabha Sankranti 2022 : सूर्य ग्रह 15 मई 2022 दिन रविवार को सुबह 5:45 बजे वृषभ राशि में गोचर करेगा और 15 जून, 2022 को शाम 12:19 बजे तक इ‍सी राशि में रहेगा। सूर्य के वृषभ राशि में गोचर (Surya ka vrshabh ashi me parivartan) से 6 राशियों पर पड़ेगा बड़ा असर, 4 राशियों की चमकेगी किस्मत और 2 राशियों पर होगा मध्यम असर।
 
 
4 राशियों की चमकेगी किस्मत (surya ka vrishabh rashi me gochar 2022): 
 
1. वृषभ राशि : सूर्य आपकी राशि के लग्न भाव यानी प्रथम भाव में गोचर करेगा। इस दौरान नौकरी में तरक्की होगी। व्यापार में मेहनत का फल मिलेगा। करियर में सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा।
 
2. कर्क राशि : सूर्य आपकी राशि के 11वें भाव में गोचर करेगा। इस गौचर के कारण आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। वैवाहिक जीवन सुखमय गुजरेगा। नौकरी में पदोन्नति के योग हैं। व्यापार में निवेश से लाभ मिलेगा। मान सम्मान में बढ़ोतरी होगी।
 
3. सिंह राशि: सूर्य आपकी राशि के 10वें भाव में गोचर करेगा। कार्य स्थल पर आपके मान-सम्मान और लोकप्रियता में बढ़ोतरी होगी। नौकरी में पदोन्नति के योग हैं। करियर में सफलता मिलेगी। यात्रा के भी योग हैं।
 
4. कन्या राशि: सूर्य आपकी राशि के नौवें भाव में गोचर करेगा। इस नौरान आपको भाग्य का सात मिलेगा। नौकरीपेशा हैं तो तमाम तरह के लाभ मिलने की संभावना है। व्यापारी हैं तो मुनाफा प्राप्त करेंगे। आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होगी। घर परिवार में मांगलिक कार्य होंगे।
 
2 के लिए मध्यम :
1. मेष राशि : सूर्य आपकी राशि के दूसरे भाव में गोचर करेगा। आर्थिक दृष्टिकोण से देखा जाए तो सूर्य का यह गोचर आपके लिए अनुकूल सिद्ध हो सकता है। हालांकि आपका कार्य स्थल और घर परिवार में वाद विवाद से बचकर रहना होगा। करियर में सफलता मिलेगी। नई संपत्ति बनाने में सफलता हासिल कर पाएंगे।
 
2. मीन राशि : सूर्य आपकी राशि के तीसरे भाव में गोचर करेगा। इस दौरान आपके अटके कार्य पूर्ण होंगे। विवाद सुलझेंगे। नौकरी में अच्छे अवसर प्राप्ति होंगे। स्थानांतरण के योग भी हैं। व्यावसाय में यह समय मिलेजुले फल वाला रहेगा।
Rashifal Today
6 राशि वाले रहें सतर्क : 
 
1. मिथुन : सूर्य आपकी राशि के 12वें भाव में गोचर करेगा। अचानक व्यय और हानि के योग बन सकते है। नौकरी और व्यापार में समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। यात्रा के योग बन रहे हैं। आपको सेहत का ध्यान रखना होगा खासकर आंखों का। परिवार और बाहर लोगों से संबंध बिगड़ने की आशंका है। 
 
2. तुला : सूर्य आपकी राशि के 8वें भाव में गोचर करेगा। अचानक लाभ या हानि होने की संभावना है। शरीर में दर्द, जलन, छाले और आलस्य रह सकता है। आर्थिक स्थिति डांवाडोल रह सकती है। व्यापार में सावधान करें। नौकरी में किसी के विवाद न करें। 
 
3. वृश्‍चिक : सूर्य आपकी राशि के 7वें भाव में गोचर करेगा। इस दौरान आपका स्वभाव उग्र हो जाएगा। दांपत्य जीवन में खटपट होगी। सेहत का ध्यान रखना होगा। घबराहट बढ़ जाएगी। व्यापार के लिए अच्‍छा समय नहीं है और नौकरी में सतर्क रहने की जरूरत है। 
 
4. धनु : सूर्य आपकी राशि के छठे भाव में गोचर करेगा। आपका स्वभाव उग्र हो जाएगा जिसके चलते हर किसी से झगड़ा करने लगेंगे। यह गोचर अवधिकाल में मिलाजुला प्रभाव रहेगा। नौकरी और व्यापार में सामान्य समय है।
 
5. मकर : सूर्य आपकी राशि के पंचम भाव में गोचर करेगा। जीवनसाथी या प्रेमी के साथ वाद विवाद की स्थिति निर्मित हो सकती है। एसिडिटी, पेट दर्द और खट्टी डकार जैसी समस्या का जन्म होगा। खर्चे बढ़ने के साथ ही आर्थिक मामलों में कुछ अस्थिरता आ सकती है। नौकरी में बदलाव की संभावना है। 
 
6. कुंभ : सूर्य आपकी राशि के चौथे भाव में गोचर करेगा। परिवार के साथ आपके विवाद हो सकते हैं। खासकर माता से मतभेद बढ़ सकते हैं। सेहत का ध्यान रखना होगा। फेंफड़ों और गले में दिक्कत हो सकती है। व्यापार और नौकरी के हालात सामान्य रहेंगे। 
 
अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। इनसे संबंधित किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
ये भी पढ़ें
मई माह के ग्रह परिवर्तन का 12 राशियों पर होगा शुभ-अशुभ असर