Hanuman Chalisa

Shani Asta 2022: शनि हुए अस्त, 1 महीने तक 3 राशियां रहेंगी परेशान, जानिए मेष से मीन तक का हाल

शुक्रवार, 28 जनवरी 2022 (11:11 IST)
22 जनवरी 2022 शुक्रवार को शनिदेव मकर राशि में अस्त हो गए हैं जो अब 24 फरवरी 2022 तक अस्त रहेंगे। अस्त शनि के कारण कई तरह के बदलाव देखने को मिलेंगे। खासकर 3 राशि वालों को ज्यादा संभलकर रहने की जरूरत है।
 
 
3 राशि वाले रहें संभलकर : ज्योतिष के अनुसार अस्त शनि से कन्या, तुला और धनु राशि के लोगों को ज्यादा संभलकर रहने की जरूरत है।
 
मेष : शनि ग्रह आपकी राशि के 10वें भाव में अस्त हुए हैं जिसके चलते कार्यक्षेत्र में आपकी गति पर विराम लगेगा। आपको अब धैर्य और समझदारी से आगे बढ़ना होगा। हालांकि परिवार के सहयोग के चलते उन्नति के अवसरों में सफलता मिलेगी।
 
वृष : शनि ग्रह आपकी राशि के नवम भाव में अस्त हुए हैं जहां सूर्य, बुध और राहु पहले से ही विराजमान हैं जिसके चलते आपको सफलता तो मिलेगी परंतु वर्तमान में चल रहे कार्यों की गति धीमी पड़ जाएगी। आपको अनजान लोगों से सावधान रहने की जरूरत है।
 
मिथुन : शनि ग्रह आपकी राशि के आठवें भाव में अस्त हुए हैं जिसके चलते आपको वाद विवाद से दूर रहने की जरूरत है अन्यथा आप परेशानी में पड़ सकते हैं। हालांकि करियर को लेकर स्थिति अच्छी रहेगी। परिश्रम का फल मिलता रहेगा।
 
कर्क : शनि ग्रह आपकी राशि के सातवें भाव में अस्त हुए हैं जिसके चलते दांपत्य जीवन और साझेदारी का व्यापार प्रभावित होग। दोनों ही मोर्चों पर आपको संभलकर रहने की जरूरत है।
 
सिंह : शनि ग्रह आपकी राशि के छठे भाव में अस्त हो रहे हैं जिसके चलते शत्रु परास्त होंगे और यदि कोई रोग होगा तो वह दूर हो जाएगा। अटके पड़े कार्य पूर्ण होंगे। नेतृत्व क्षमता का विकास होगा।
 
कन्या : शनि ग्रह आपकी राशि के पांचवें स्थान में अस्त हुए हैं जिसके चलते आपके सोचे कार्य या कोई योजना बीच में ही रुक जाएगी। हालांकि यदि आपने धैर्य और समझदारी से काम लिया तो कार्य में दिक्कत नहीं आएगी। शिक्षा, प्रेम, संतान पक्ष को लेकर आप‍ चिंतित रहेंगे।
Shani Stotram
तुला : शनि ग्रह आपकी राशि के चौथे भाव में अस्त हुए हैं जिसके चलते सुख और सुविधाओं में कमी आएगी, गृहकलह बड़ सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें अन्यथा नुकसान हो सकता है। हालांकि कार्यक्षेत्र में सफलता के योग बन रहे हैं।
 
वृश्चिक : शनि ग्रह आपकी राशि के तीसरे भाव अस्त हो रहे हैं जिसके चलते पराक्रम बढ़ेगा और कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। हालांकि वाद-विवाद, लड़ाई-झगड़े या कोर्ट-कचहरी के मामले में सतर्क रहें। सेहत का भी ध्यान रखें।
 
धनु : शनि ग्रह आपकी राशि के दूसरे भाव में अस्त हुए हैं जिसके चलते आप संपत्ति के मामले में कोई फैसला लेने के पहले सोच विचार जरूर कर लें। वाहन खरीदने के लिए भी उचित समय सही नहीं है। वाणी पर नियंत्रण रखें। हालांकि मेहनत से किए कार्यों में सफलता मिलेगी।
 
मकर : शनि आपकी राशि के लग्न भाव में अस्त हुए हैं। आपको ऐसे में किसी भी कार्य के मामले में सोच-समझकर आगे बढ़ाना होगा। आर्थिक मामलों में बड़ा निर्णय लेने से पहले 24 फरवरी तक रुक सकते हैं तो रुक जाएं। सेहत का ध्‍यान रखें।
 
कुंभ : शनि आपकी राशि के बारहवें भाव में अस्त हुए हैं। आपको व्यापारिक मामलों में बड़े निर्णय लेने से बचना होगा। हालांकि शनि के अस्त होने से और किसी भी मामले पर इसका असर नहीं पड़ेगा। आपको इसके लिए परेशान होने की जरूरत नहीं है।
 
मीन : शनि आपकी राशि के एकादश भाव में अस्त हुए है जिसके चलते आपके खर्चें बढ़ जाएंगे। हालांकि कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है और मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आमदनी बढ़ेगी परंतु आपको अपनी सेहत का ध्‍यान रखने की जरूरत है।

Show comments

वक्री बुध का मिथुन राशि में गोचर: 12 राशियों में किसे होगा फायदा, किसे रहना होगा सतर्क?

Vastu Shastra: वास्तु के ये 10 नियम बदल सकते हैं घर का माहौल, बनी रहेगी सुख-समृद्धि

गुरु का शनि के नक्षत्र में गोचर: इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें 5 उपाय

Gupt Navratri 2026: गुप्त नवरात्रि हो रही है शुरू, 5 गुप्त कार्य करने से होगी मनोकामना पूर्ण

सूर्य का पुनर्वसु नक्षत्र में प्रवेश: इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें 5 आसान उपाय

सभी देखें

शुक्र का नक्षत्र परिवर्तन: इन 5 राशियों को मिल सकता है अचानक धन लाभ और करियर में तरक्की

Halharini Amavasya: हलहारिणी अमावस्या पर किए जाने वाले पितृ दोष निवारण के 10 विशेष उपाय

Yogini Ekadashi 2026: योगिनी एकादशी का व्रत कैसे रखें और जानिए मुहूर्त, पूजा विधि एवं पारण का समय

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (9 जुलाई, 2026)

09 July Birthday: आपको 9 जुलाई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

अगला लेख