dharma sangrah
✕

Shani Margi: शनि का कुंभ राशि में मार्गी भ्रमण, 4 राशियों को मिलेगा लाभ

Shani Margi 2024 : शनि ग्रह मार्गी, 4 राशियों के लिए है लाभकारी, होगा धन लाभ

Written By WD Feature Desk
Updated: शनिवार, 16 नवंबर 2024 (16:19 IST)
Shani Margi 2024: 30 जून से कुंभ राशि में वक्री चाल चल रहे शनिदेव अब 15 नवंबर को शाम 08 बजकर 07 मिनट पर मार्गी हो गए हैं। शनि के मार्गी होने से अब तक जिन राशियों के बुरे दिन चल  रहे थे उनके अच्छे दिन शुरू हो जाएंगे। उन्हें हर क्षेत्र में मिलेगी सफलता और उनके अब तक अटके सभी कार्य होंगे पूर्ण। आओ जानते हैं कि किन राशियों को शनि के मार्गी होने से होगा फायदा।
 
1. मिथुन राशि: शनि ग्रह के मार्गी होने से आपको लाभ मिलेगा क्योंकि शनि देव आपकी राशि के 9वें भाव में गोचर करेंगे। इसलिए इस दौरान में आपको भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा जिसके चलते परिश्रम का फल भी मिलेगा। अटके सभी कार्य पूर्ण होंगे। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और धन कमाने के कई अन्य सोर्स विकसित होंगे। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को नौकरी मिलेगी। लंबी दूरी की यात्रा कर पाएंगे। घर परिवार में कोई मांगलिक कार्यक्रम भी हो सकता हैं।
 
2. वृश्चिक राशि: आपकी राशि के चौथे भाव में शनि का मार्गी होना भौतिक सुख सुविधाओं का विस्तार करेगा। भूमि, भवन या वाहन खरीदने के योग भी बनेंगे। आपकी आय में वृद्धि होगी,‍ जिसके चलते आर्थिक संकट से मुक्ति मिलेगी। नौकरीपेशा हैं तो पदोन्नति और वेतनवृद्धि मिलना संभव है। यदि आप प्रॉपर्टी से जुड़े कार्य करते हैं तो अच्छा लाभ होगा। माता के साथ संबंध मजबूत होंगे।
3. धनु राशि: आपकी राशि के तीसरे भाव में शनि का मार्गी गोचर होगा जिसके चलते लंबे समय से चली आ रही परेशानी दूर होगी। करियर में सफलता के द्वार खुलेंगे। नौकरी में वेतनवृद्धि के प्रबल योग हैं। कारोबारी हैं तो नए समझौते होंगे जिसका आपको तगड़ा लाभ मिलेगा। भाई बहनों के साथ संबंध मजबूत होंगे। समाज में मान सम्मान बढ़ेगा। बेरोजगार हैं तो काम के अवसर प्राप्त होंगे।
 
4. कुंभ राशि: आपकी राशि के लिए शनि ग्रह का मार्गी होना लाभकारी साबित होगा। शनि ग्रह आपकी राशि के लग्न भाव में गोचर कर रहे हैं। ऐसे में इस अवधि में आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा, मान-सम्मान में वृद्धि होगी और प्रसिद्धि भी मिलने की संभावना है। नौकरीपेशा हैं तो उच्च वेतन और करियर में उन्नति की संभावना प्रबल है। कारोबारी हैं तो अतिरिक्त लाभ होगा। कोई काम साझेदारी में काम कर रहे हैं तो आपको लाभ की प्रबल संभावना है। जीवनसाथी के साथ जीवन सुखमय रहेगा। इस दौरान आपको अपने रिश्तों से लाभ मिलेगा।

लेखक के बारे में
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

Budh Nakshatra Gochar 2026: दिवाली से पहले बुध का बड़ा बदलाव, 5 राशियों को मिल सकता है धन लाभ

Budh Gochar 2026: राहु के स्वाति नक्षत्र में बुध का गोचर, 3 नवंबर से चमकेगी इन राशियों की किस्मत, जानें 12 राशियों का राशिफल

02 November Birthday: आपको 2 नवंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज 02 नवंबर, 2026 का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का भविष्यफल

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 02 नवंबर 2026: सोमवार का पंचांग और शुभ समय

अगला लेख