Hanuman Chalisa
✕

शुक्र की उल्टी चाल से 5 राशि वालों को उठाना पड़ सकता है कष्ट

Updated: मंगलवार, 21 दिसंबर 2021 (14:23 IST)
Venus Zodiac Changes : 8 दिसंबर को शुक्र ने मकर राशि में मार्गी होकर गोचर किया था और अब वह इसी राशि में 19 दिसंबर से वक्री चाल चल रहा है। शुक्र 30 दिसंबर को वक्री चाल में ही धनु राशि में प्रवेश कर जाएगा। उसकी वक्री चाल से जहां मेष, वृषभ, कन्या, तुला, मकर और मीन राशि वालों को लाभ होगा वहीं 5 राशियां ऐसी है जिन्हें कष्ट उठाना पड़ सकता है।
 
 
शुक्र देव की उल्टी चाल 5 राशि के जातकों के जीवन में उथल पुथल मचाएगी। इनमें मिथुन, सिंह, वृश्चिक, धनु और कुंभ राशि के जातकों के लिए भी शुक्र की वक्री चाल शुभ नहीं मानी जा रही है।
 
ALSO READ: शुक्र की उल्टी चाल : 12 राशियों में से 6 के बदल जाएंगे हाल, पढ़ें भविष्यफल
मिथुन : आपकी राशि के आठवें भाव में शुक्र गोचर करेगा। इससे अहंकार में वृद्धि होगी और जीवनसाथी से तनाव बढ़ जाएगा। यात्रा के योग हैं और संपत्ति से लाभ मिलेगा। व्यापार और नौकरी के लिहाज से यह गोचर बुरा नहीं है। जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखना होगा। 
 
सिंह : आपकी राशि के छठे भाव में शुक्र का गोचर हो रहा है जिसके चलते कार्य स्थल पर आपको चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। दांपत्य जीवन में भी संबंध नार्मल नहीं होंगे। खर्चे बढ़ जाएंगे और परिवार में तनाव का महौल रहेगा। हालांकि आप यदि समझदारी से काम लेंगे तो सबकुछ ठीक हो जाएगा।
ALSO READ: ग्रह चाल : लाखों लोगों पर आएगा संकट, बृहस्पति, शुक्र सहित कई ग्रह बदलेंगे अपनी चाल
वृश्चिक : आपकी राशि के तीसरे भाव में शुक्र का गोचर हो रहा है। इस दौरान आपको अपने विरोधियों से सतर्क रहने की जरूरत है। आंखों में समस्या पैदा हो सकती है। संबंधों को लेकर सावधान रहें, क्योंकि आपकी छवि को नुकसान पहुंच सकता है। हालांकि कार्यस्थल पर माहौल अच्‍छा बना रहेगा। 
 
धनु : आपकी राशि के दूसरे भाव में शुक्र का गोचर होगा। इससे कई काम अटक सकते हैं। आपके स्वभाव में बदलाव के चलते लोग आपसे नाराज हो सकते हैं। हद से ज्यादा खर्चे बढ़ने से आप परेशान रह सकते हो। हालांकि दांपत्य जीवन आनंदमय रहेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से कुछ छोटी-मोटी स्वास्थ्य समस्याओं की आशंका है।
ALSO READ: शुक्र ग्रह करेगा राशि परिवर्तन, क्या होगा 12 राशियों पर असर
कुंभ : आपकी राशि के बारहवें भाव में शुक्र का गोचर हो रहा हैं तो आपसे सुख सुविधाओं की वस्तुओं पर खर्च करवाएगा। संबंधों को लेकर बदनामी भी हो सकती है। हालांकि इस दौरान आपकी व्यस्तताएं बढ़ जाएंगी जो कि आपको लाभ दिलाएगी। सेहत की दृष्‍टि से यह गोचर सही नहीं है। दवाइयों पर खर्चा अधिक होगा।
 
 

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 23 नवंबर 2026: सोमवार का पंचांग और शुभ समय

22 November Birthday: आपको 22 नवंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज 22 नवंबर, 2026 का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का भविष्यफल

Lal Kitab Tula Rashifal 2027: छठे भाव के शनि दिलाएंगे विरोधियों पर बड़ी जीत, पर चौथे राहु से संभलकर रहें तुला राशि वाले! पढ़ें लाल किताब की भविष्यवाणी

घर में कौनसे पौधे लगाना माना जाता है शुभ? जानें वास्तु नियम

अगला लेख