Hanuman Chalisa

बुधवार, 30 सितंबर 2020 : आज किसे होगा लाभ, किसे होगी हानि, पढ़ें राशिफल

Updated: मंगलवार, 29 सितम्बर 2020 (12:09 IST)
* आज के दिन की शुभता के लिए करें ये उपाय...
 
मेष राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ सों सोमाय नम:।'
 
आज का भविष्य : किसी व्यक्ति से बेवजह विवाद हो सकता है। फालतू खर्च पर नियंत्रण रखें। आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। लाभ के अवसर हाथ से निकल सकते हैं। किसी व्यक्ति के बहकावे में न आएं। कारोबार अच्‍छा चलेगा। प्रयास करें।
 
वृषभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ शुं शुक्राय नम:।'
 
आज का भविष्य : शारीरिक कष्ट की आशंका है। वाणी पर नियंत्रण रखें। यात्रा लाभदायक रहेगी। आय के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं। प्रयास सफल रहेंगे। डूबी हुई रकम प्राप्त हो सकती है। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड इत्यादि से लाभ होगा। चिंता बनी रहेगी।
 
मिथुन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ बुं बुधाय नम:।'
 
आज का भविष्य : योजना फलीभूत होगी। कार्यक्षेत्र का विस्तार हो सकता है। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। भाग्य का साथ रहेगा। घर-बाहर प्रसन्नता व उत्साह का वातावरण बनेगा। पार्टनरों से मतभेद दूर होंगे। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। स्वास्थ्‍य का पाया कमजोर रहेगा। 
 
कर्क राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ कें केतवे नम:।'
 
आज का भविष्य : किसी धार्मिक स्थान के दर्शन व प्रवास इत्यादि का कार्यक्रम बन सकता है। कानूनी अड़चन दूर होगी। थकान व कमजोरी रह सकती है। नौकरी में उच्चाधिकारी की प्रसन्नता प्राप्त होगी। पारिवारिक सहयोग प्राप्त होगा। निवेश से लाभ होगा। जल्दबाजी न करें।
 
सिंह राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ चं चन्द्रमसे नम:।'
 
आज का भविष्य : अपेक्षित कार्यों में बाधा उत्पन्न हो सकती है। चोट व दुर्घटना से शारीरिक हानि की आशंका है। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। व्यापार-व्यवसाय में अनुकूलता रहेगी। आय में कमी हो सकती है। दूसरों के काम में हस्तक्षेप न करें। लाभ होगा।
 
कन्या राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ बुं बुधाय नम:।'
 
आज का भविष्य : किसी अटके काम में सफलता प्राप्त होगी। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। भेंट व उपहार आदि पर व्यय होगा। नौकरी में मातहतों का सहयोग मिलेगा। घर-बाहर प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। कारोबार अच्‍छा चलेगा। जोखिम न लें।
 
तुला राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ शुं शुक्राय नम:।'
 
आज का भविष्य : बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। स्थायी संपत्त‍ि का कोई बड़ा सौदा बड़ा लाभ दे सकता है। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। भाग्य का साथ रहेगा। रुके कार्य पूर्ण होंगे। प्रसन्नता रहेगी।
 
वृश्चिक राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ अं अंगारकाय नम:।'
 
आज का भविष्य : रचनात्मक कार्यों में रुचि रहेगी। परीक्षा व प्रतियोगिता में सफलता प्राप्त होगी। किसी प्रबुद्ध व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। पार्टी व पिकनिक का कार्यक्रम बन सकता है। मनोरंजन के साधन उपलब्ध होंगे। थकान व कमजोरी रह सकती है।
 
धनु राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ सों सोमाय नम:।'
 
आज का भविष्य : किसी व्यक्ति से उलझन हो सकती है। वाणी में कटु शब्दों के प्रयोग से बचें। समय पर आवश्यक वस्तु नहीं मिलेगी। तनाव रहेगा। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। धनहानि की आशंका है। व्यापार-व्यवसाय अच्‍छा रहेगा।
 
मकर राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ शं शनैश्चराय नम:।'
 
आज का भविष्य : मित्रों तथा रिश्तेदारों की सहायता कर पाएंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। संतान पक्ष की चिंता रह सकती है। पहले की गई मेहनत का फल मिलने के योग हैं। निवेश से लाभ होगा। मित्रों के साथ समय सुखमय व्यतीत होगा। धनार्जन होगा।
 
कुंभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ शं शनैश्चराय नम:।'
 
आज का भविष्य : आत्मसम्मान बना रहे, ऐसे प्रयास करें। भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। व्यापार-व्यवसाय में अधिक ध्यान देना पड़ेगा। प्रमाद न करें। नौकरी में सहकर्मी ध्यान देंगे। धन प्राप्ति सुगम होगी।
 
मीन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ बृं बृहस्पतये नम:।'
 
आज का भविष्य : किसी लंबे समय से अटके काम के पूरे होने से प्रसन्नता रहेगी। भाग्य का साथ रहेगा। कारोबार में उन्नति होगी। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड आदि में सोच-समझकर हाथ डालें। रोजगार में वृद्धि होगी। पारिवारिक सहयोग मिलेगा।

ALSO READ: Shani Margi : शनि की मार्गी चाल का असर, क्या होगा आपकी राशि पर

ALSO READ: Weekly Horoscope : इस सप्ताह के सितारे, क्या कर रहे हैं इशारे जानिए


Show comments

गीता के छठे अध्याय के 10वें श्लोक की सही व्याख्या क्या है? मौलाना जरजिस अंसारी के दावे की पड़ताल

Devshayani Ekadashi 2026: देवशयनी एकादशी से शुरू होंगे चातुर्मास, 4 महीने के लिए लग जाएगी मंगल कार्यों पर रोक

सूर्य का कर्क राशि में गोचर: कर्क संक्रांति से देश, दुनिया और आपके जीवन पर क्या होगा असर?

पुरी के जगन्नाथ मंदिर और रथयात्रा का इतिहास: कब, कैसे और क्यों हुई शुरुआत?

श्री जगन्नाथ रथयात्रा से जुड़े 12 ऐसे रोचक तथ्य, जिन्हें जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान

सभी देखें

22 July Birthday: आपको 22 जुलाई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 22 जुलाई 2026: बुधवार का पंचांग और शुभ समय

भड़ली नवमी 2026: खरीदारी के लिए कब रहेगा शुभ मुहूर्त? जानें अच्छे संयोग और खास समय

क्या हिंसक जन आंदोलन से होगा भारत में सत्ता परिवर्तन, क्या कहता है मेदिनी ज्योतिष?

गुप्त नवरात्रि की नवमी के दिन करें 5 महत्वपूर्ण कार्य

अगला लेख