Hanuman Chalisa

राहु इन दिनों 2 राशियों पर है मेहरबान, कर्म अच्छे रहे तो 10 राशियों को भी खूब मिलेंगे वरदान

शनिवार, 7 मई 2022 (15:34 IST)
Rahu transit in Aries in 2022 : करीब 18 साल 7 महीने बाद 12 अप्रैल 2022 से राहु वृषभ राशि से मेष राशि में गोचर कर रहा है। राहु और केतु का राशि परिवर्तन बहुत ही जबरदस्त माना जाता है। इसके परिवर्तन करते ही देश और दुनिया में उथल पुथल मच जाती है। आओ जानते हैं कि किन 3 राशियों पर है राहु की कृपा और बाकी 10 राशियों का होगा कर्म के आधार पर फैसला।
 
 
इन दो राशियों पर है राहु मेहरबान :
 
1. मिथुन राशि (Gemini): राहु आपकी राशि के 12वें भाव से 11वें भाव में जब गोचर करेगा तब आपको अचानक से धन की प्राप्ति होने के योग बनेंगे। नौकरीपेशा हैं तो वेतन में वृद्धि होगी और व्यपारी हैं तो मुनाफा होगा। आय के साधन बढ़ेंगे आपकी के लिए राहु का गोचर शुभ साबित होगा।
 
2. कर्क राशि (Cancer): राहु आपकी राशि के 11वें भाव से निकलकर 10वें भाव में प्रवेश करेगा। ऐसे में आपकी सुख-सुविधाओं का विस्तार होगा। आर्थिक स्थित मजबूत होगी। हालांकि यदि आप नौकरी करते हैं तो कार्यस्थल पर आपको अपने दुश्मनों से सावधान रहना होगा। व्यापारियों का मुनाफा बढ़ेगा।
 
कर्म अच्छे रहे तो 10 राशियों को भी खूब मिलेंगे वरदान :
 
1. मेष : राहु लग्न राशि के दूसरे भाव से निकलकर पहले में गोचर करेगा। ऐसे में आपको अपमान या अचानक किसी समस्या का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा यहां स्थित राहु रोग और दुःख भी देता है। यह आपके जीवन के हर क्षेत्र में उथल-पुथल मचा देगा।
 
2. वृषभ : राहु आपकी राशि के 12वें भाव में गोचर करेगा तो खर्चें बड़ा देगा और सेहत को बिगाड़ देगा। आपको घटना-दुर्घटना से बचना होगा।
 
3. सिंह : राहु आपके नौवें भाव में स्थित रहेगा। इस दौरान परिवार में मतभेद हो सकते हैं। यात्राओं पर अधिक खर्च होगा। भाग्य का साथ नहीं मिलेगा। नौकरी और व्यापार में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है और अधिक संघर्ष करना पड़ सकता है।
 
4. कन्या : राहु आपके आठवें भाव में गोचर करेगा। इस अवधि के दौरान आपकी रुचि गूढ़ रहस्यों बढ़ सकती है। व्यापार और नौकरी में कठिन परिश्रम करना होगा। सेहत का ध्यान रखना होगा।
 
5. तुला : राहु आपकी राशि के आठवें भाव से निकलकर सातवें भाव में प्रवेश करेगा। इस गोचर से अचानक से धन प्राप्ति हो सकती है। नौकरी में परिवर्तन हो सकता है। व्यपार में नई रणनीति बनने की संभावना है। यात्रा के योग बन रहे हैं। दांपत्य जीवन में सतर्क रहने की जरूरत है। 
Rahu ketu Transit 2022
6. वृश्चिक : राहु आपकी राशि के सातवें भाव से निकलकर छठे भाव में प्रवेश करेगा। इस गोचर से नौकरीपेशा हैं तो पदोन्नति होने की संभावना है और व्यापारी हैं तो लाभ प्राप्त होगा। करियर की दृष्टि से यह गोचर शुभ है। आपको सेहत का विशेष ध्यान रखना होगा।
 
7. धनु : आपकी राशि में राहु पंचम भाव में प्रवेश करेगा। इस भाव में राहु आय और व्यापार में तो शुभ फल प्रदान करता है लेकिन प्रेम संबंधों, परिवार, बच्चों और शेयर बाजार आदि कार्यों के लिए अच्छा नहीं होता है।
 
8. मकर : राहु आपकी राशि के चतुर्थ भाव में गोचर करेगा। यह समय करियर, नौकरी, जमीन-जायदाद और माता की सेहत के लिए अच्छा नहीं होगा। राहु के प्रभाव से जॉब और प्रॉपर्टी समेत अन्य मामलों में परेशानी का सामना करनापड़ेगा।
 
9. कुंभ : राहु आपके तीसरे भाव में गोचर करेगा। इस दौरान आपके आत्मविश्वास, सतर्कता और इच्छाशक्ति में वृद्धि होगी। व्यापार में विस्तार की योजना बनेगी। नौकरी में तबादला या बदलाव होने की संभावना है। भाई-बहनों और दोस्तों से संबंध बनाकर रखें। यात्रा के योग हैं। सेहत पर ध्यान दें।
 
10. मीन : राहु आपके दूसरे भाव में गोचर करेगा। इस दौरान आपको अचानक से कुछ ख़र्चों का सामना करना पड़ सकता है। आपकी वाणी में कटुता आ सकती है। परिवार में किसी से संबंध खराब हो सकते हैं। गले और दांतों में समस्या हो सकती है।
 
डिस्क्लेमर : यह जानकारी ज्योतिष मान्यता, गोचर की प्रचलित धारणा आदि पर आधारित है। इसकी पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। पाठक ज्योतिष के किसी जानकार से पूछकर ही कोई निर्णय लें।

Show comments

मंगल का चंद्रमा के नक्षत्र में प्रवेश, इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, मंगलदेव बरसाएंगे कृपा

Gupt Navratri 2026: आषाढ़ माह की गुप्त नवरात्रि में इन 10 महाविद्याओं की करें पूजा, जानिए 10 मंत्र

Chaturmas 2026: चातुर्मास में क्या करना चाहिए? जानें पुण्य कमाने के तरीके

सूर्य का पुष्य नक्षत्र में गोचर: शनि के नक्षत्र में प्रवेश करते ही इन 5 राशियों की चमक सकती है किस्मत

कब है गुरु पूर्णिमा 2026 में? जानें तिथि, मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि

सभी देखें

15 July Birthday: आपको 15 जुलाई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 15 जुलाई 2026: बुधवार का पंचांग और शुभ समय

Kark Sankranti 2026: सूर्य कर्क संक्रांति पर करें ये 7 शुभ कार्य, मिलेगी सूर्य देव की कृपा

जब मित्र के घर पधारेंगे ब्रह्मांड के राजा: सूर्य का कर्क राशि में गोचर चमकाएगा इन 4 राशियों का भाग्य

जब सूर्य चलेंगे शनि के पुष्य नक्षत्र की राह: 5 राशियों की चमकेगी किस्मत

अगला लेख