Hanuman Chalisa

May Horoscope 2023: क्या लाया है मई माह आपके लिए, पढ़ें 12 राशियों का मासिक राशिफल

Updated: मंगलवार, 2 मई 2023 (12:54 IST)
मई 2023 (May 2023) क्या लेकर आया है आपके लिए, पढ़ें 12 राशियों के ताजा भविष्‍यफल में। जानिए यहां धनलाभ, व्यापार, निवेश, शेयर मार्केट, आर्थिक लाभ, प्रॉपर्टी लाभ, परिवार, सेह‍त, स्वास्थ्य, यात्रा, रोमांस, करियर, शिक्षा, कृषि आदि के बारे में मासिक राशिफल...Monthly rashifal
 
भविष्‍यफल : मई 2023 
 
मेष- मेष राशि वाले जातकों के लिए यह माह आर्थिक विकास वाला रहेगा। व्यापार अच्छा चलेगा। कृषि क्षेत्र में मध्यम सफलता मिलेगी। नौकरी में साथियों से परेशानी आएगी। स्वयं को स्वास्थ्य संबंधी तकलीफ रहेगी। पिता को मानसिक तनाव रहेगा। समाज में कार्य करने की आपकी जिज्ञासा में वृद्धि होगी। किसी सामाजिक भाई से साथ में व्यापार करने का प्रस्ताव आ सकता है, जो लाभप्रद रहेगा।
 
दिनांक 7, 25 शुभ हैं, 18 अशुभ है। देवी आराधना लाभप्रद रहेगी।

वृषभ- वृषभ राशि वाले जातकों के लिए यह माह भूमि-भवन संबंधी लाभ वाला रहेगा। व्यापार ठीक-ठीक रहेगा। कृषि क्षेत्र में अच्छी सफलता मिलेगी। नौकरी में अधिकारी वर्ग से सहयोग प्राप्त होगा। माता को स्वास्थ्य संबंधी तकलीफ रहेगी। पिता को आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। किसी बाहरी क्षेत्र से आपकी कमाई के रास्ते खुलेंगे। आपका सोचकर कार्य करना होगा।
 
दिनांक 11, 20 शुभ हैं, 8 अशुभ है। गणेश आराधना लाभप्रद रहेगी।

मिथुन- मिथुन राशि वाले जातकों के लिए यह माह मिश्रित फल वाला रहेगा। व्यापार में उतार-चढ़ाव रहेगा। कृषि क्षेत्र में मध्यम सफलता प्राप्त होगी। नौकरी में उन्नति होते-होते रुक सकती है। संतान संबंधी तकलीफ रहेगी। आपको जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। किसी रिश्तेदार से मनमुटाव की स्थिति बन सकती है। कृषि क्षेत्र को लेकर ध्यान से काम लेना होगा।
 
दिनांक 4, 22 शुभ हैं, 10 अशुभ है।

कर्क- कर्क राशि वाले जातकों के लिए यह माह आर्थिक परेशानी वाला रहेगा। व्यापार में अधिक उतार-चढ़ाव रहेगा। कृषि क्षेत्र में मध्यम सफलता मिलेगी। नौकरी में साथियों से सहयोग प्राप्त होगा, परंतु कार्य में सफलता नही मिलेगी। स्वयं को स्वास्थ्य संबंधी लाभ मिलेगा। माता-पिता की तीर्थयात्रा होने के योग हैं। सामाजिक कार्य की जिम्मेदारी बढ़ेगी।
 
दिनांक 8, 17 शुभ हैं, 13 अशुभ है। राहु, केतु के जाप लाभप्रद रहेंगे।

सिंह- सिंह राशि वाले जातकों के लिए यह माह जीवनसाथी की उन्नति वाला रहेगा। व्यापार में मध्यम सफलता मिलेगी। नौकरी में अच्छा रहेगा। कृषि क्षेत्र में सफलता मिलेगी। पिता को स्वास्थ्य संबंधी तकलीफ रहेगी। माता को सरकार तरफ से सम्मान मिलने के योग हैं। किसी अनजान व्यक्ति के बहकावे न आएं, वरना आर्थिक व मानसिक परेशानी हो सकती है।
 
दिनांक 10, 19 शुभ हैं, 14 अशुभ है। गायत्री मंत्र लाभप्रद रहेगा।

कन्या- कन्या राशि वाले जातकों के लिए यह माह पदोन्नति वाला रहेगा। व्यापार में परेशानी आएगी। कृषि क्षेत्र में अच्छी सफलता मिलेगी। नौकरी में प्रमोशन होगा। किसी रिश्तेदार से साझेदारी में व्यापार का मौका मिलेगा, परंतु बाद में परेशानी आएगी। माता को स्वास्थ्य में सुधार मिलेगा। घर में मांगलिक कार्य होने के प्रबल योग बन रहे हैं जिससे आपका मानसिक तनाव दूर होगा।
 
दिनांक 9, 27 शुभ हैं, 7 अशुभ है। सूर्य आराधना लाभप्रद है।

तुला- तुला राशि वाले जातकों के लिए यह माह व्यापार वृद्धि वाला रहेगा। कृषि क्षेत्र में तकलीफ रहेगी। नौकरी में अधिकारी वर्ग से परेशानी आएगी। पिता को स्वास्थ्य संबंधी तकलीफ रहेगी। माता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। आपको किसी अनजान के साथ कार्य करने का प्रस्ताव आ सकता है, जो मानसिक तनाव पैदा करेगा। घर में मांगलिक कार्य के योग हैं।
 
दिनांक 11, 20 शुभ हैं, 6 अशुभ है। श्रीकृष्ण आराधना लाभप्रद रहेगी।

वृश्चिक- वृश्चिक राशि वाले जातकों के लिए यह माह गृहस्थ जीवन की परेशानी वाला रहेगा। व्यापार ठीक-ठीक रहेगा। कृषि क्षेत्र में मध्यम सफलता मिलेगी। नौकरी में साथियों से सहयोग प्राप्त होगा। जीवनसाथी को स्वास्थ्य संबंधी तकलीफ रहेगी। ससुराल पक्ष से आर्थिक सहयोग प्राप्त होगा। किसी नई जगह नौकरी के योग बनते हैं। माह अंत में सुख-शांति होगी।
 
दिनांक 5, 23 शुभ हैं, 16 अशुभ है। गणेश आराधना लाभप्रद रहेगी।

धनु- धनु राशि वाले जातकों के लिए यह माह संतान सुख वाला रहेगा। व्यापार में उतार-चढ़ाव रहेगा। कृषि क्षेत्र में मध्यम सफलता मिलेगी। नौकरी में मानसिक तनाव रहेगा। किसी रिश्तेदार से परेशानी आ सकती है, समझदारी से काम करना होगा। मामा पक्ष से मानसिक सहयोग प्राप्त होगा। किसी नए व्यापार के प्रारंभ होने के योग हैं।
 
दिनांक 4, 16 शुभ हैं, 18 अशुभ है। देवी आराधना लाभप्रद रहेगी।

मकर- मकर राशि वाले जातकों के लिए यह माह भूमि-भवन की परेशानी वाला रहेगा। व्यापार में सफलता मिलेगी। नौकरी में अधिकारी वर्ग से सहयोग प्राप्त होगा, परंतु कृषि क्षेत्र में हानि हो सकती है। माता-पिता से आर्थिक सहयोग प्राप्त होगा, परंतु आपको मानसिक तनाव रहेगा। आसपास के साथियों से मानसिक तनाव दूर होगा। किसी भी कार्य में सफलता मिलेगी। सोचकर कार्य करें।
 
दिनांक 13, 26 शुभ हैं, 8 अशुभ है। शनि आराधना लाभप्रद रहेगी।

कुंभ- कुंभ राशि वाले जातकों के लिए यह माह विदेश यात्रा वाला के योग वाला है। व्यापार में सफलता प्राप्त होगी। कृषि क्षेत्र में सामान्य सफलता मिलेगी। नौकरी में उन्नति होते-होते रुक सकती है। किसी धार्मिक संस्था से सम्मान प्राप्त होगा, परंतु साथियों से परेशानी आएगी। भाई के परिवार में आर्थिक सहयोग देना होगा। घर-परिवार में मांगलिक कार्य के योग हैं।
 
दिनांक 3, 12 शुभ हैं, 15 अशुभ है। रामरक्षा स्तोत्र का पाठ लाभप्रद रहेगा।

मीन- मीन राशि वाले जातकों के लिए यह माह कोर्ट-कचहरी की विजय प्राप्ति वाला रहेगा। व्यापार ठीक-ठीक रहेगा। कृषि क्षेत्र में अच्छी सफलता मिलेगी। नौकरी में अधिकारी वर्ग से सहयोग प्राप्त होगा। पिता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। किसी सामाजिक संस्था से पिता को सम्मान प्राप्त होगा। माता की तीर्थयात्रा के योग हैं। जीवनसाथी का नौकरी में उन्नति के साथ स्थान परिवर्तन योग है।
 
दिनांक 12, 30 शुभ हैं, 17 अशुभ है। शिवशक्ति आराधना लाभप्रद रहेगी।

ALSO READ: मई 2023 राशिफल : किस राशि के लिए क्या लाया है यह महीना, जानिए सटीक भविष्य

Monthly Rashifal 2023

लेखक के बारे में
पं. सुरेन्द्र बिल्लौरे

Show comments

गीता के छठे अध्याय के 10वें श्लोक की सही व्याख्या क्या है? मौलाना जरजिस अंसारी के दावे की पड़ताल

Devshayani Ekadashi 2026: देवशयनी एकादशी से शुरू होंगे चातुर्मास, 4 महीने के लिए लग जाएगी मंगल कार्यों पर रोक

सूर्य का कर्क राशि में गोचर: कर्क संक्रांति से देश, दुनिया और आपके जीवन पर क्या होगा असर?

पुरी के जगन्नाथ मंदिर और रथयात्रा का इतिहास: कब, कैसे और क्यों हुई शुरुआत?

श्री जगन्नाथ रथयात्रा से जुड़े 12 ऐसे रोचक तथ्य, जिन्हें जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान

सभी देखें

26 July Birthday: आपको 26 जुलाई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 26 जुलाई 2026: रविवार का पंचांग और शुभ समय

Weekly Horoscope: 27 जुलाई से 2 अगस्त 2026 का साप्ताहिक राशिफल, जानें किस राशि के खुलेंगे भाग्य

27 जुलाई से शनि की उल्टी चाल शुरू, 5 राशियों पर मंडराएगा संकट! बचाव के लिए जरूर करें ये 5 उपाय

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

अगला लेख