ramcharitmanas

बुध कब बदलेंगे अपना घर, 12 राशियों पर होगा असर, 4 राशियां होंगी सफल

Updated: गुरुवार, 1 जून 2023 (18:38 IST)
Budh transit 2023 : 7 जून 2023 की शाम 7 बजकर 40 मिनट पर  बुद्धि और तर्क के कारक ग्रह बुध ग्रह मेष राशि से निकलकर वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे। राशिचक्र की सभी 12 राशियों पर बुध का वृषभ राशि में गोचर का प्रभाव पड़ेगा परंतु 4 राशियों पर इनका प्रभाव शुभ रहेगा। आओ जानते हैं कि बुध के गोचर का फल।
 
4 राशियां होंगी सफल : वृषभ, कन्या, मकर और मीन।
 
मेष राशि : मेष राशि के तीसरे और छठे भाव के स्वामी बुध दूसरे भाव में गोचर करेंगे। बुध के इस गोचर से खर्चों में बढ़ोतरी और आर्थिंक तंगी देखने को मिल सकती है। जीवनसाथी से वाद विवाद हो सकता है। करियर या नौकरी की प्रगति में भी बाधाएं आ सकती हैं। व्यापारी हैं तो सतर्क रहें नुकसान हो सकता है। सेहत का ध्यान रखें।
 
वृषभ राशि : वृषभ राशि के दूसरे और पांचवें भाव के स्वामी हैं बुध अब पहले भाव में गोचर करेंगे। आपके लिए यह गोचर शुभ है, धनलाभ होगा। परिवार के प्रति जिम्मेदार बनेंगे। नौकरी में सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे। व्यापारी हैं तो व्यवसाय में उच्च लाभ अर्जित करेंगे। जीवनसाथी के साथ संबंधों में सुधार होगा। रिश्ते में गज़ब का सामंजस्य देखने को मिलेगा। सेहत अच्‍छी रहेगी।
 
मिथुन राशि : मिथुन राशि के पहले और चौथे भाव के स्वामी बुध का वृषभ राशि में गोचर आपके खर्चे बढ़ा देगा। सेहत और संबंधों का ध्यान रखना होगा। करियर और नौकरी में चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार में लाभ कमाने के लिए कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता होगी
 
कर्क राशि : कर्क राशि के तीसरे और बारहवें भाव के स्वामी बुध का गोचर एकादश भाव होगा। आर्थिक रूप से सही नहीं माना जा रहा। धन हानि होने की संभावना है। आपको यात्रा से बचना चाहिए। करियर और नौकरी में मिलेजुले परिणाम देखने को मिलेंगे। व्यापार में जोखिम से बचें। रिश्‍तों में सुधार होगा। सेहत का ध्यान रखें।
 
सिंह राशि : सिंह राशि के ग्यारहवें और दूसरे भाव के स्वामी बुध का गोचर दसवें भाव में होगा। व्यापारी अधिक लाभ की आशा नहीं कर सकते हैं। बड़े फैसले लेने से बचें। करियर और नौकरी में चुनौती का सामना करना पड़ेगा। खर्चों में वृद्धि देखने को मिलेगी। रिश्तों में भी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है।
 
कन्या राशि : कन्या राशि के पहले और दसवें भाव के स्वामी बुध नवम भाव में गोचर करेंगे। आपके लिए यह गोचर शुभ साबित होगा। करियर और नौकरी में नए अवसार प्राप्त होंगे। व्यपारी हैं तो मनमुताबिक लाभ प्राप्त होगा। आर्थिक पक्ष सामान्य से बेहतर है। जीवनसाथी से संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। आपको भाग्य का साथ मिलेगा। 
Budh grah Mercury
तुला राशि : तुला राशि के बारहवें और नौवें भाव के स्वामी बुध का आठवें भाव में गोचर होगा। मिलेजुले परिणाम देखने को मिलेंगे। आपके कार्यों के लिए आपको प्रोत्साहन नहीं मिलेगा। करियर में बाधा उत्पन्न होगी। सेविंग नहीं हो पाएगी, परंतु अचानक से धन प्राप्ति के योग बन सकते हैं। नौकरी बदलने का न सोचें अभी। व्यापारी हैं तो आशा के अनुरूप लाभ नहीं होगा। रिश्तों में तनाव रहेगा।
 
वृश्चिक राशि : वृश्चिक राशि के आठवें और ग्यारहवें भाव के स्वामी बुध का वृषभ राशि में गोचर सातवें भाव में होगा। इस दौरान खर्चें बढ़ जाएंगे। जीवनसाथी से संबंधों पर मिलाजुला असर होगा। करियर और नौकरी में चुनौती का सामना करना पड़ेगा। व्यापार में कोई बड़ा फैसला लेने से बचें। सेहत का ध्यान रखना होगा।
 
धनु राशि : धनु राशि के सातवें और दसवें भाव के स्वामी बुध का वृषभ राशि में गोचर छठे भाव में हो रहा है। जीवनसाथी से संबंधों को लेकर तनाव रह सकता है। करियर के लिए भी समय अनुकूल नहीं है। नौकरी में कार्य का दबाव रहेगा। व्यापार में चुनौतीपूर्ण समय रहेगा। निवेश से जुड़े कार्य से बचें।
 
मकर राशि : मकर राशि के के लिए छठे और नौवें भाव के स्वामी बुध का वृषभ राशि में गोचर पांचवें भाव में होगा। आपको भाग्य का साथ मिलेगा। नौकरी और करियर में नए अवसर प्राप्त होंगे। इन अवसरों से लाभ होगा। धर्म की ओर झुकाव बढ़ेगा। व्यापार करते हैं तो उनके लिए ये समय फलदायी साबित होगा। इस गोचर के दौरान आपका स्वास्थ्य सामान्य से बेहतर रहेगा। 
 
कुंभ राशि : कुंभ राशि के लिए पांचवें और आठवें घर के स्वामी बुध का वृषभ राशि में गोचर चौथे भाव में होगा। इस दौरान मिलेजुला परिणाम प्राप्त होगा। भूमि या मकान में निवेश लाभदायी होगा। कार्यक्षेत्र में विवाद करने से बचें। व्यापार में उतार-चढ़ाव आने की आशंका है। रिश्तों में सुधार होगा। फालतू के खर्चों से बचें।
 
मीन राशि : मीन राशि के लिए चौथे और सातवें भाव के स्वामी बुध का गोचर तीसरे भाव में होगा। नौकरी और करियर के लिहाज से यह समय अनुकूल है। व्यापार में सफलता पाने के लिए योजना बनाकर कार्य करना होगा अन्यथा असफल हो जाएंगे। धन लाभ के साथ ही खर्चें भी बढ़ जाएंगे। रिश्तों को लेकर तनाव रह सकता है।

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

Weekly Horoscope: 03 से 09 अगस्त 2026 का साप्ताहिक राशिफल, जानें किस राशि के खुलेंगे भाग्य

Weekly Numerology Horoscope: साप्ताहिक अंक भविष्यफल 03 अगस्त से 9 अगस्त 2026): जानें आपके मूलांक का सटीक राशिफल

02 August Birthday: आपको 2 अगस्त, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (2 अगस्‍त, 2026)

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 02 अगस्‍त 2026: रविवार का पंचांग और शुभ समय

अगला लेख