1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
  4. makar rashi me surya ka fal
Written By WD Feature Desk
Last Updated : मंगलवार, 6 जनवरी 2026 (14:50 IST)

Surya gochar 2025: सूर्य का मकर राशि में गोचर, 5 राशियों को मिलेगा शुभ फल

सूर्य का मकर राशि में गोचर
Surya gochar 2025:14 जनवरी 2026 की दोपहर 02:50 बजे सूर्य का शनि की मकर राशि में गोचर होगा। इस गोचर को मकर संक्रांति कहते हैं। आमतौर पर शनि की राशि में सूर्य का फल अच्छा नहीं माना जाता है, लेकिन यहां पर शनि भी बुरा फल नहीं देते हैं। ऐसे में 5 राशियों को मिलेगा इस गोचर को शुभ फल।
 
1. मेष राशि: मेष राशि वालों के लिए सूर्य देव आपके पांचवें भाव के स्वामी हैं जो अब आपके दसवें भाव में गोचर करने जा रहे हैं। मेष राशि वालों के लिए यह गोचर करियर में नई ऊंचाइयां लेकर आ रहा है। दसवें भाव में सूर्य का आगमन आपके कामकाज में चमक पैदा करेगा। प्रमोशन की सुगबुगाहट तेज होगी और व्यापार में आप अपने विरोधियों को पीछे छोड़ देंगे। परिवार में बच्चों की ओर से कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। सेहत और जोश दोनों ही सातवें आसमान पर रहेंगे। 
 
2. सिंह राशि: सिंह राशि के जातकों के लिए सूर्य देव आपके लग्न भाव के स्वामी हैं जो कि अब आपके छठे भाव में गोचर करने जा रहे हैं। सिंह राशि वालों के लिए यह समय 'विजय' का है। अगर आप लंबे समय से नौकरी तलाश रहे हैं, तो अब आपकी तलाश पूरी होगी। आपकी कार्यक्षमता और समर्पण देखकर हर कोई आपकी तारीफ करेगा। व्यापार में धन लाभ के जबरदस्त योग हैं और आपकी सेहत भी काफी दुरुस्त रहेगी।
 
3. तुला राशि: तुला राशि के जातकों के लिए सूर्य महाराज आपके ग्यारहवें भाव के स्वामी हैं जो अब आपके चौथे भाव में गोचर करने जा रहे हैं। तुला राशि वालों के लिए भौतिक सुख-सुविधाओं के द्वार खुलेंगे। नई संपत्ति या वाहन खरीदने के योग बन रहे हैं। करियर में आपके प्रयास रंग लाएंगे और तरक्की के अवसर मिलेंगे। हालांकि, माता की सेहत पर कुछ खर्च करना पड़ सकता है, लेकिन कुल मिलाकर आप मानसिक शांति का अनुभव करेंगे।
 
4. वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि के जातकों के लिए सूर्य महाराज आपके दसवें भाव के स्वामी हैं। अब यह आपके तीसरे भाव में प्रवेश करने जा रहे हैं। यह गोचर आपके आत्मविश्वास को बढ़ाएगा। काम के सिलसिले में छोटी-मोटी यात्राएं करनी पड़ सकती हैं, जो भविष्य में लाभदायक सिद्ध होंगी। व्यापार में नए आइडियाज पर काम करने का यह सही समय है। धन की बचत करने में आप सफल रहेंगे और जीवनसाथी के साथ आपके संबंध मधुर बने रहेंगे।
 
5. धनु राशि: धनु राशि वालों की कुंडली में सूर्य देव आपके नौवें भाव के स्वामी हैं जो अब आपके दूसरे भाव में गोचर करने जा रहे हैं। धनु राशि वालों के लिए सूर्य का यह गोचर भाग्यवर्धक रहेगा। पिता और किस्मत, दोनों का पूरा सहयोग मिलेगा। पुश्तैनी संपत्ति से लाभ होने के प्रबल योग हैं। कार्यस्थल पर आपकी मेहनत को पहचान मिलेगी। आपकी वाणी में ओज रहेगा, जिससे आप बिगड़े काम भी बना लेंगे।