Hanuman Chalisa
✕

4 राशि वाले होते हैं जन्म से ही भाग्यशाली, कहीं आपकी राशि तो नहीं

Updated: बुधवार, 22 जून 2022 (17:10 IST)
Bhagyashali rashi kaun si hai : मान्यता के अनुसार 4 ऐसी राशियां होती है जिन्हें भाग्यशाली माना जाता है। उनके जीवन में उन्हें धन कमाने, नौकरी, व्यापार आदि के कई अवसर प्राप्त होते हैं। यह बात अलग है कि उनमें से कुछ उन अवसरों को भुना नहीं पाते हैं। कहा जाता है कि अन्य राशियों की अपेक्षा उन्हें हर कहीं भाग्य का सहरा मिल ही जाता है। आओ जानते हैं कि इन 4 राशियों में से कहीं आपकी राशि तो शामिल नहीं है। 
 
1. मेष : कहते हैं कि मंगल की राशि मेष राशि वाले लोग जोखिम लेने में सक्षम होते है तभी तो वे खूब धन कमा भी लेते हैं। हालांकि उनके जोखिम लेने में उन्हें भाग्य का साथ भी मिलता है। हर कदम पर उन्हें भाग्य का साथ मिलता है लेकिन वे पराक्रमी होते हैं।
 
2. वृषभ : यह शुक्र की राशि होती है। शुक्र ग्रह धन, समृद्धि और ऐश्‍वर्य का स्वामी होता है। इस राशि वालों को भी भाग्य का बहुत साथ मिलता है। इस राशि वाले अच्छे व्यापारी भी होते हैं। यह जीवन में अपने लक्ष्य पर ही फोकस रखते हैं और बेवजह का खर्चा पसंद नहीं करते हैं।
 
3. सिंह : कहते हैं कि सूर्य की राशि सिंह राशि के लोग बहुत जल्द ही आर्थिक रूप से संपन्न होना जानते हैं और इन्हें इनके भाग्य का भी भरपूर सहयोग मिलता है। ये भी मेष राशि की तरह जोखिम उठाने में विश्‍वास रखते हैं। यह लोग जीवन में खूब पैसा कमाते हैं और अपनी पत्नी को रह तरह से संतुष्ट रखते हैं।
 
4. धनु : गुरु की राशि धनु राशि है। इस राशि के लोग बहुत कम उम्र में ही धनवान बनने की क्षमता क्योंकि इनका भाग्य इनका भरपूर साथ देता है। यह जीवन में कुछ अलग हटकर सोचते और करते हैं। यह हर क्षेत्र में सफल होते हैं और अपनी पत्नी को सभी तरह की सुख सुविधाओं में रखते हैं।

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

06 November Birthday: आपको 6 नवंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज 06 नवंबर, 2026 का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का भविष्यफल

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 06 नवंबर 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

Diwali 2026: दिवाली की रात भूलकर भी न करें ये 5 तांत्रिक प्रयोग, हो सकता है भारी नुकसान

मंगल गोचर 2026: सिंह राशि में आ रहे हैं ग्रहों के सेनापति, इन 5 राशियों पर बरसेगी विशेष कृपा

अगला लेख