• Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
  4. Horoscope for the month of June 2022
Written By
Last Modified: बुधवार, 1 जून 2022 (14:47 IST)

नए माह के नए सितारे : जानिए किस राशि के लिए क्या लेकर आया है साल का छठा महीना जून

Horoscope for June 2022
Horoscope for June 2022
June mah 2022 ka rashifal : जून का महीना प्रारंभ हो गया है। इस माह 5 ग्रहों की चाल बदलेगी। आओ जानते हैं कि इस माह में मेष से लेकर मीन राशि तक का क्या होगा राशिफल। वर्ष का छठा महीना क्या लाया है उनके लिए।
 
 
1. मेष राशि जून माह राशिफल 2022 ( Aries Horoscope June 2022 ) : इस माह परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। यात्रा के योग बन रहे हैं। व्यापार में लाभ होगा और यदि नौकरीपेशा हैं तो उन्नती के योग बन रहे हैं। छात्र हैं तो आपको सफलता मिलेगी। ‍अविवाहित हैं तो विवाह के योग हैं। प्रेम में सफलता मिलेगी। विवाहित हैं तो जीवनसाथी के साथ यात्रा के योग हैं और किसी नए मेहमान के आने के संकेत भी मिल रहे हैं।
 
2. वृषभ राशि जून माह राशिफल 2022 ( Taurus Horoscope June 2022 ) : यह माह परिवार में आपसी मतभेद सुलझ जाएंगे। पारिवारिक यात्रा के योग हैं। व्यापारी हैं तो निवेश में लाभ कमा सकते हैं। नौकरीपेशा हैं तो यह समय सतर्क रहने का है। विवाहित हैं तो जीवनसाधी का भरपूर साथ मिलेगा। अविवाहित हैं तो विवाह के प्रस्ताव आएंगे। प्रेमियों को सफलता मिलेगी। सेहत की दृष्टि से यह समय ठीक रहेगा।
 
3. मिथुन राशि जून माह राशिफल 2022 (Gemini Horoscope June 2022) : यह माह आपके परिवार के लिए शुभ है। व्यापारियों के लिए भी यह शुभ लाभ का समय है और नौकरीपेशा लोगों की पदोन्नति के योग हैं। अविवाहितों के विवाह की संभावना है और किसी के साथ रिलेशन में हैं तो संबंध और मजबूत हो सकते हैं। विवाहित हैं तो परिवार के साथ अच्छा समय गुजरेगा। सेहत की दृष्टि से यह माह अच्छा है। 
 
4. कर्क राशि जून माह राशिफल 2022 (Cancer Horoscope June 2022) : इस माह घर में खुशी का माहौल रहेगा परंतु घर के किसी सदस्य की ‍बीमारी को लेकर चिंता भी रहेगी। व्यापारियों को लाभ मिलेगा और उनके लिए नए अवसर भी मिलेंगे। नौकरीपेशा के लिए यह माह पदोन्नती का रहेगा। छात्रों के लिए यह माह थोड़ा चुनौती भरा रह सकता हैं। अविवाहित लोगों को विवाह के प्रस्ताव मिलेंगे। किसी के साथ पहले से ही रिलेशन में हैं तो आपसी समझ और सहयोग बढ़ेगा और निर्णय लेंगे। सेहत की दृष्‍टी से यह माह ठीक है।
 
5. सिंह राशि जून माह राशिफल 2022 (Leo Horoscope June 2022) : यह माह आपके परिवार में खुशियां लेकर आया है। कारोबारी वर्ग के लिए आर्थिक दृष्टि से यह माह सामान्य रहने वाला है। नौकरीपेशा के लिए यह माह सकारात्मक परिणाम वाला है। स्कूली छात्रों के लिए यह समय अच्छा रहेगा। उच्च शिक्षा ग्रहण कर रहे छात्रों को सफलता मिलेगी। विवाहित हैं तो जीवनसाथी से किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है। अविवाहित हैं तो विवाह के योग बन रहे हैं। सेहत की दृष्टि से यह माह सिरदर्द की समस्या वाला रहेगा। इस माह दुर्घटना से भी बच कर रहना होगी। छोटी मोटी चोट लग सकती हैं या मोच हो सकती है।
Horoscope June 2022
Horoscope June 2022
6. कन्या राशि जून माह राशिफल 2022 (Virgo Horoscope June 2022) : परिवार में मांगलिक कार्य संपन्न होंगे। कारोबारी हैं तो आप व्यर्थ के कामों में अपना सामर्थ्य लगाने की बजाए सही कामों में लगाएंगे तो अवश्य ही उचित लाभ मिलेगा। नौकरीपेशश हैं तो उन्नती के योग है। तनख्‍वाह बढ़ सकती है। छात्र हैं तो यह माह आपके लिए सामान्य रहने वाला है। विवाहित हैं तो अपने जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखें। अविवाहित हैं तो विवाह के योग हैं। पहले से ही किसी के सात रिलेशन में हैं तो किसी कारण रिश्तों में दूरियां बढ़ जाएगी। सेहत की दृष्टि से यह माह सामान्य है।
 
7. तुला राशि जून माह राशिफल 2022 (Libra Horoscope June 2022) : इस माह बीमारी को लेकर परिवार में चिंता और तनाव बना रहेगा। व्यापारियों के लिए यह माह उत्तम लाभ वाला रहेगा। नौकरीपेशा के लिए यह माह निराशा भरा रहेगा। छात्रों के लिए यह माह अच्छा नहीं रहेगा। विवाहित लोगों के बीच सामंजस्यता बैठेगी। अविवाहित लोगों के लिए इस माह विवाह के अच्छे योग है। पहले से किसी के साथ रिलेशन में हैं तो इस माह तकरार हो सकती है। इस माह पेट संबंधी समस्या हो सकती है। मानसिक रूप से आप बेचैन रहेंगे।
 
8. वृश्चिक राशि जून माह राशिफल 2022 (Scorpio Horoscope June 2022) : इस माह परिवार के सदस्यों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। कारोबारी हैं तो इस माह बेहतर लाभ मिलने की प्रबल संभावना के साथ ही कई नए समझौते हो सकते हैं जो भविष्य की दृष्टि से लाभदायक होंगे। नौकरीपेशा हैं तो इस माह आपके कार्य की प्रशंसा होगी और बॉस से विशेष प्रोत्साहन मिल सकता हैं। कालेज के छात्रों को सहयोग और मार्गदर्शन मिलेगा। अविवाहित लोगों को इस माह शादी के कुछ अच्छे प्रस्ताव आ सकते हैं। किसी के साथ पहले से रिलेशन में रह रहे हैं तो यह समय शुभ है। आपको सेहत का विशेष ध्यान रखना होगा अन्यथा स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।
 
9. धनु राशि जून माह राशिफल 2022 (Sagittarius Horoscope June 2022) : इस माह आपको घर के बड़े बुजुर्गों की सेहत का ध्यान रखना होगा। भाई-बहनों का का भरपूर साथ मिलेगा। कारोबारी हैं तो इस माह आपको लाभ मिलेगा। नौकरीपेशा हो ऑफिस की राजनीति से दूर रहना चाहिए। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को इस माह कई क्षेत्रों से अवसर प्राप्त होंगे। विवाहित लोगों के लिए इस माह शुभ संकेत मिल रहें हैं। अविवाहितों को इस माह इंतजार करना पड़ सकता है। किसी के साथ रिलेशन में हैं तो रिश्ते को जगजाहिर भी ना करें अन्यथा मुसीबत में पड़ जाएंगे। सेहत की दृष्टि से यह माह ठीक नहीं है। दुर्घटना के भी योग बन रहे हैं।
 
10. मकर राशि जून माह राशिफल 2022 (Capricorn Horoscope June 2022) : इस माह पारिवारिक जीवन में मिले-जुले परिणाम देखने को मिलेंगे। व्यापारी हैं तो आर्थिक दृष्टि से भी यह माह आपके लिए शुभ संकेत नहीं दे रहा हैं। नौकरीपेशा हैं तो इस माह नौकरी में तनाव रहेगा। छात्रों को इस माह और कड़ी मेहनत करने की जरूरत हैं। विवाहित हैं तो इस माह आपसी मतभेद सुलझ जाएंगे। विवाह की प्रतीक्षा में हैं उन्हें इस माह शुभ संकेत मिल सकते हैं। पहले से रिलेशन में हैं तो आपकी अपने साथी के साथ भविष्य को लेकर चर्चा होगी। इस माह आपकी सेहत ठीक रहेगी।
 
11. कुंभ राशि जून माह राशिफल 2022 (Aquarius Horoscope June 2022) : इस माह परिवार के सदस्यों के बीच तनाव बना रहेगा। कारोबारी हैं तो इस माह लाभ मिलने के प्रबल संकेत है। नौकरीपेशों लोगों की उन्नती के योग बन रहे हैं। प्रमोशन होने की संभावना है। कालेज के छात्रों के लिए यह समय चुनौतीभरा है। विवाहित हैं तो जीवनसाथी के साथ मतभेद सुलझेंगे। अविवाहित हैं तो इस माह कई नए अवसर आ सकते हैं परंतु चयन करने में देरी के चलते रिश्ता टल सकता है। किसी के साथ रिलेशन में हैं तो रिश्तों में मजबूती आएगी। सेहत की दृष्‍टि से यह माह सामान्य रहेगा।
 
12. मीन राशि जून माह राशिफल 2022 (Pisces Horoscope June 2022) : इस माह आपके परिवार में कोई धार्मिक आयोजन होने की भी संभावना हैं। कारोबारी हैं तो इस माह व्यापार के विस्तार के संकेत मिल रहे हैं। नौकरीपेशा हैं तो आपको नौकरी चले जाने का डर सताएगा और आप नई नौकरी की तलाश करने का सोचेंगे। छात्र हैं तो आपको नए अवसर मिलेंगे। विवाहित हैं तो इस माह जीवनसाथी से किसी बात को लेकर मन-मुटाव होने की आशंका हैं। अविवाहित हैं तो इस माह विवाह के योग बन रहे हैं। किसी के साथ रिलेशन में हैं तो इस माह मतभेद सुलझ सकते हैं और रिश्तों में प्यार बढ़ेगा। सेहत की दृष्टि से यह माह अच्छा है।
 
अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। इनसे संबंधित किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
 
ये भी पढ़ें
रवि प्रदोष व्रत : ज्येष्ठ मास का दूसरा प्रदोष व्रत कब, मुहूर्त, पूजा विधि, सामग्री और मंत्र