Hanuman Chalisa

शनिवार, 31 अक्टूबर : आज इन 2 राशियों को मिलेगी कार्यक्षेत्र में प्रशंसा

* आज क्या करें कि दिन शुभ हो, पढ़ें सरल उपाय...

मेष राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- दूध दान करें।
 
आज का भविष्य : किसी अपने का व्यवहार समझ से परे रहेगा। स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है। क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। दु:खद सूचना प्राप्त हो सकती है। अपेक्षाकृत कार्यों में विलंब होगा। जोखिम व उठाएं। भागदौड़ अधिक होगी। व्यवसाय ठीक चलेगा।
 
वृषभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- अन्न दान करें।
 
आज का भविष्य : प्रयास सफल रहेंगे। कार्य सुचारु रूप से पूर्ण होंगे। नौकरी में कार्य की प्रशंसा होगी। पार्टनरों का सहयोग प्राप्त होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। कोई बड़ा कार्य करने की योजना बनेगी। आय में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। प्रमाद न करें।
 
मिथुन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- वस्त्र दान करें।
 
आज का भविष्य : कार्यक्षेत्र में कार्य की प्रशंसा होगी। घर में मेहमानों का आना-जाना लगा रहेगा। किसी मांगलिक कार्य की रूपरेखा बन सकती है। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। व्यवसाय लाभदायक रहेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें।
 
कर्क राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- काला तिल दान करें।
 
आज का भविष्य : बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। भाग्य का साथ मिलेगा। अचानक बड़ा लाभ हो सकता है। धन प्राप्ति सुगम होगी। 
 
सिंह राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- दूध दान करें।
 
आज का भविष्य : अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। पुराना रोग उभर सकता है। दूसरों से अपेक्षा न करें। बेवजह विवाद हो सकता है। क्रोध पर नियंत्रण रखें। लेन-देन में सावधानी आवश्यक है। व्यवसाय में वृद्धि होगी। जल्दबाजी न करें।
 
कन्या राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- काली उड़द दान करें।
 
आज का भविष्य : बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। बाहर जाने की योजना बनेगी। आय के स्रोतों में वृद्धि के योग हैं। प्रसन्नता रहेगी। किसी अपरिचित व्यक्ति की बातों में न आएं। व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। 
 
तुला राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- गुड़ दान करें।
 
आज का भविष्य : तीर्थयात्रा की योजना बनेगी। पूजा-पाठ में मन लगेगा। कोर्ट व कचहरी में अनुकूलता रहेगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। परिवार के सदस्यों का सहयोग प्राप्त होगा। प्रसन्नता रहेगी। नए काम प्रारंभ करने का मन बनेगा। झंझटों से दूर रहें।
 
वृश्चिक राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- अन्न दान करें।
 
आज का भविष्य : वाहन, मशीनरी व अग्नि के प्रयोग में लापरवाही न करें। विशेषकर स्‍त्रियां सावधान रहें। तंत्र-मंत्र में रुचि रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। आरोग्य प्राप्ति होगी। पार्टनरों का सहयोग प्राप्त होगा। प्रसन्नता रहेगी। प्रमाद न करें।
 
धनु राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- दूध दान करें।
 
आज का भविष्य : क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। चोट व दुर्घटना से हानि संभव है। विवाद को बढ़ावा न दें। पुराना रोग उभर सकता है। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। बड़े लोगों की सलाह मानें, लाभ होगा। थकान महसूस होगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रमाद न करें।
 
मकर राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- अन्न दान करें।
 
आज का भविष्य : कानूनी अड़चन दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। दांपत्य जीवन सुखमय होगा। छोटे भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा। प्रसन्नता रहेगी। व्यवसाय लाभदायक रहेगा। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। भाग्य का साथ मिलेगा। दूर से अच्छी खबर मिलेगी।
 
कुंभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- कुत्ते को रोटी डालें।
 
आज का भविष्य : भूमि व भवन संबंधी योजना बनेगी। नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। बेरोजगारी दूर होगी। अपेक्षित कार्य समय पर पूरे होंगे। कार्य की संतुष्टि प्राप्त होगी। जल्दबाजी न करें। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। विवाद न करें। प्रसन्नता रहेगी। कार्य की प्रशंसा होगी। 
 
मीन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- चावल दान करें।
 
आज का भविष्य : दु:खद समाचार मिल सकता है। क्रोध पर नियंत्रण रखें। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। अपेक्षित कार्य समय पर पूर्ण न होने से खिन्नता रहेगी। नकारात्मकता बढ़ेगी। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें। स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है।

ALSO READ: इन 7 लक्षणों से पहचानें किडनी हो रही है खराब

ALSO READ: बंद नाक से है परेशान, तो इन 5 उपायों से पाएं तुरंत राहत


Show comments

मंगल का चंद्रमा के नक्षत्र में प्रवेश, इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, मंगलदेव बरसाएंगे कृपा

Gupt Navratri 2026: आषाढ़ माह की गुप्त नवरात्रि में इन 10 महाविद्याओं की करें पूजा, जानिए 10 मंत्र

Chaturmas 2026: चातुर्मास में क्या करना चाहिए? जानें पुण्य कमाने के तरीके

सूर्य का पुष्य नक्षत्र में गोचर: शनि के नक्षत्र में प्रवेश करते ही इन 5 राशियों की चमक सकती है किस्मत

कब है गुरु पूर्णिमा 2026 में? जानें तिथि, मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि

सभी देखें

17 July Birthday: आपको 17 जुलाई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 17 जुलाई 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

Aniruddha Chaturthi 2026: अनिरुद्ध चतुर्थी व्रत कब है, जानें महत्व, पूजन के मुहूर्त, विधि और मंत्र

नवरात्रि और अंक ज्योतिष : क्या संख्या ‘9’ केवल एक अंक है या आत्मपरिवर्तन का सांस्कृतिक सूत्र? (भाग–2)

Devshayani Ekadashi 2026: देवशयनी एकादशी से शुरू होंगे चातुर्मास, 4 महीने के लिए लग जाएगी मंगल कार्यों पर रोक

अगला लेख