Hanuman Chalisa

गुरुवार, 15 अक्टूबर 2020 : आज के दिन की शुभता के लिए करें ये उपाय

* आज क्या कहती है आपकी राशि
 
मेष राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- बच्चों को मीठा बांटें।
 
आज का भविष्य : पूजा-पाठ में मन लगेगा। किसी संत-महात्मा का आशीर्वाद प्राप्त हो सकता है। कानूनी अड़चन दूर होकर स्थिति अनुकूल रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें। आय में वृद्धि होगी। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। प्रसन्नता रहेगी।
 
वृषभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- चावल दान करें।
 
आज का भविष्य : शत्रु परेशान करेंगे। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी आवश्यक है। लोगों के बहकावे में न आएं। कुसंगति से हानि होगी। भाइयों से बिगाड़ हो सकती है। अपेक्षित काम समय पर पूर्ण नहीं होने से तनाव रहेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। लाभ होगा। बाकी सामान्य रहेगा।
 
मिथुन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- अन्न दान करें।
 
आज का भविष्य : परिवार के वरिष्ठजनों के स्वास्थ्य पर व्यय होगा। वाणी पर नियंत्रण रखें। आज का काम आज ही करें। वैवाहिक प्रस्ताव प्राप्त हो सकता है। कोर्ट व कचहरी के काम सुलझेंगे। नया कार्य प्रारंभ करने की योजना बनेगी। लाभ में वृद्धि होगी। जोखिम न उठाएं।
 
कर्क राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- मीठा बांटें।
 
आज का भविष्य : भूमि, भवन, दुकान व शोरूम आदि की खरीदी की योजना बनेगी। बेरोजगारी दूर के प्रयास सफल रहेंगे। चोट व रोग के प्रति सावधान रहें। नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। सफलता की राह खुलेगी। महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात होगी।
 
सिंह राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- अन्न दान करें।
 
आज का भविष्य : विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। समय पर कार्य होने से प्रसन्नता रहेगी। किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। आय में वृद्धि होगी। प्रतिद्वंद्वी सक्रिय रहेंगे। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। व्यवसाय ठीक चलेगा। कार्य में गति आएगी।
 
कन्या राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- दूध दान करें।
 
आज का भविष्य : शोक समाचार मिल सकता है। विवाद को बढ़ावा न दें। आय में कमी रहेगी। बेवजह तनाव रहेगा। काम में मन नहीं लगेगा। धैर्य रखें। व्यवसाय मनोनुकूल रहेगा। प्रयास अधिक करना पड़ेंगे। थकान रहेगी। अपनों के व्यवहार से दु:ख होगा। जोखिम न उठाएं। 
 
तुला राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- वस्त्र दान करें। 
 
आज का भविष्य : मेहनत का फल पूरा-पूरा मिलेगा। कार्यों में गति आएगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। काम के लिए बाहर जाना पड़ सकता है। पार्टनरों से तालमेल बैठेगा। मातहत सहयोग करेंगे। लाभ होगा।
 
वृश्चिक राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- गरीबों की मदद करें।
 
आज का भविष्य : क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। जल्दबाजी से बड़ी समस्या उत्पन्न हो सकती है। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। निवेश शुभ रहेगा। भूले-बिसरे साथियों से मेलजोल बढ़ेगा। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। प्रसन्नता रहेगी।
 
धनु राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- मीठा बांटें।
 
आज का भविष्य : बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। जोखिम न उठाएं। नए कार्य प्रारंभ करने की योजना बनेगी। नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। कारोबार में वृद्धि होगी। प्रसन्नता रहेगी।
 
मकर राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- दूध दान करें।
 
आज का भविष्य : अपरिचितों पर अतिविश्वास कोई बड़ा नुकसान दे सकता है। घर में कोई बड़ा खर्च सामने आएगा। तनाव रहेगा। कुसंगति से बचें। घर में तनाव रह सकता है। व्यवसाय ठीक चलेगा। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। आय ठीक-ठीक रहेगी। प्रमाद न करें।
 
कुंभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- अन्न दान करें।
 
आज का भविष्य : बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। वस्तुएं संभालकर रखें। नए अनुबंध हो सकते हैं। कोर्ट व कचहरी में अनुकूलता रहेगी। कोई बड़ी बाधा होने से प्रसन्नता रहेगी। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। जल्दबाजी न करें।
 
मीन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- वस्त्र दान करें।
 
आज का भविष्य : नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। वरिष्ठजन सहयोग करेंगे। आय में वृद्धि होगी। ऐश्वर्य पर व्यय हो सकता है। भाग्य का साथ मिलेगा। काम में अनुकूलता रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। जल्दबाजी न करें।

ALSO READ: जानिए अपनी बॉडी को डिटॉक्‍स करने के आसान टिप्स

ALSO READ: Health Tips : ज्यादा शकर खाने से होता है सेहत को नुकसान, हो जाएं सावधान


Show comments

मंगल का चंद्रमा के नक्षत्र में प्रवेश, इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, मंगलदेव बरसाएंगे कृपा

Gupt Navratri 2026: आषाढ़ माह की गुप्त नवरात्रि में इन 10 महाविद्याओं की करें पूजा, जानिए 10 मंत्र

Chaturmas 2026: चातुर्मास में क्या करना चाहिए? जानें पुण्य कमाने के तरीके

सूर्य का पुष्य नक्षत्र में गोचर: शनि के नक्षत्र में प्रवेश करते ही इन 5 राशियों की चमक सकती है किस्मत

कब है गुरु पूर्णिमा 2026 में? जानें तिथि, मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि

सभी देखें

15 July Birthday: आपको 15 जुलाई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 15 जुलाई 2026: बुधवार का पंचांग और शुभ समय

Kark Sankranti 2026: सूर्य कर्क संक्रांति पर करें ये 7 शुभ कार्य, मिलेगी सूर्य देव की कृपा

जब मित्र के घर पधारेंगे ब्रह्मांड के राजा: सूर्य का कर्क राशि में गोचर चमकाएगा इन 4 राशियों का भाग्य

जब सूर्य चलेंगे शनि के पुष्य नक्षत्र की राह: 5 राशियों की चमकेगी किस्मत

अगला लेख