Hanuman Chalisa

9 October 2021 : आज परेशान रहेंगे 4 राशियों के लोग, जानिए क्या कहता है आपका भविष्य

9 अक्टूबर को शनिवार है। इस दिन तृतीय नवरात्रि है। शारदीय नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा के 9 रूपों की पूजा- अर्चना की जाती है। जानिए 9 अक्टूबर, 2021 को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान। पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल...
ग्रहों की स्थिति-राहु वृषभ राशि में हैं। सूर्य, बुध और मंगल कन्‍या राशि में हैं। चंद्रमा दोपहर तक तुला राशि में रहेंगे इसके बाद वृश्चिक राशि में प्रवेश कर जाएंगे। वृश्चिक राशि में शुक्र और केतु बैठे हैं। गुरु और शनि मकर राशि में वक्री गति से चल रहे हैं। बुध भी वक्री गति से चल रहे है जो कि कन्‍या राशि में बैठे हैं।
ALSO READ: शारदीय नवरात्रि में सप्तमी, अष्टमी, नवमी और दशमी के मुहूर्त जानिए

मेष राशि
आशा-निराशा के भाव मन में हो सकते हैं। नौकरी में परिवर्तन के अवसर मिल सकते हैं। किसी दूसरे स्थान पर जाना हो सकता है। सेहत का ध्यान रखें। परिवार में अशान्ति हो सकती है। पिता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। धर्म-कर्म में व्यस्तता रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। 
 
वृष राशि
आत्मसंयत रहें। धैर्य बनाये रखने का प्रयास करें। नौकरी में कार्यक्षेत्र में बदलाव की संभावना बन रही हैं। मानसिक शांति रहेगी। नौकरी में तरक्‍की के योग बन रहे हैं। मान-सम्‍मान में वृद्धि होगी। आय वृद्धि के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा। 
 
मिथुन राशि
मानसिक संतोष रहेगा। आत्मविश्वास भी भरपूर रहेगा। मन में नकारात्मक विचारों से बचें। जीवनसाथी के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। मन में निराशात्मक भाव रहेंगे। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। कार्य में कठिनाइयां आ सकती हैं। तनाव से बचने का प्रयास करें। 
 
कर्क राशि
आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। पठन-पाठन में रुचि रहेगी। कारोबार का विस्तार हो सकता है। पारिवारिक समस्‍याएं परेशान कर सकती हैं। नौकरी में इच्‍छाविरुद्ध कोई अतिरिक्‍त जिम्‍मेदारी मिल सकती है। परिश्रम की अधिकता रहेगी। माता के सहयेाग से धन की प्राप्‍ति हो सकती है।
 
सिंह राशि 
संयत रहें। मानसिक शान्ति के लिए प्रयास करें। किसी पुराने मित्र से भेंट हो सकती है। सुस्वादु खानपान में रुचि रहेगी। अपनी भावनाओं को वश में रखें। नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। परिवार से दूर जा सकते हैं। आत्‍मविश्वास से लबरेज रहेंगे।
 
कन्या राशि 
संयत रहें। अपनी भावनाओं को वश में रखें। परिवार में व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। कारोबार में बदलाव के योग बन रहे हैं लेकिन आत्‍मसंयत रहें। जीवनसाथी को स्‍वास्‍थ्‍य विकार हो सकते हैं। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। पर‍िवार में धार्म‍िक आयोजन हो सकते हैं। यात्रा के योग भी बन रहे हैं।
 
तुला राशि
मन में शान्ति एवं प्रसन्नता रहेगी। घर-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। भवन के रखरखाव पर खर्च बढ़ सकते हैं। खर्चों की अधिकता से परेशान हो सकते हैं। भवन सुख में वृद्धि हो सकती है। परिवार का साथ मिलेगा। व‍िवादों से दूर रहें। 
 
वृश्चिक राशि
दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। वस्त्रों के प्रति रुझान बढ़ सकता है। धार्मिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। धैर्यशीलता में कमी आएगी। मन अशांत रहेगा। जीवनसाथी को स्‍वास्‍थ्‍य विकार हो सकता है। खर्चों में अधिकता से मन च‍िंत‍ित हो सकता है।
 
धनु राशि
मन परेशान रहेगा। अपने स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। रहन-सहन अव्यवस्थित हो सकता है। पिता का साथ मिलेगा। माता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। परिश्रम अधिक रहेगा। भाई-बहनों का साथ मिलेगा। शैक्षि‍क कार्यों में सफलता के योग बन रहे हैं। पर‍िवार से दूर जाना पड़ सकता है।
 
मकर राशि
मन प्रसन्न रहेगा, परन्तु आलस्य की अधिकता भी हो सकती है। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। शैक्षिक कार्यों में सुधार होगा। मन में नकारात्‍मक विचारों का प्रभाव रहेगा। परिवार की समस्‍या परेशान कर सकती हैं। सुस्‍वादु खानपान में रुच‍ि रहेगी। उपहार में वस्‍त्रों की प्राप्‍त‍ि होगी। 
 
कुंभ राशि
आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। बातचीत में संयत रहें। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। परिश्रम अधिक रहेगा। मानसिक शांति रहेगी। किसी मित्र के सहयोग से रोजगार के अवसर मिल सकते हैं। भवन सुख में वृद्धि होगी। स्‍वास्‍थ्‍य का ध्‍यान रखें।
 
मीन राशि
मन अशान्त रहेगा। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। व्यर्थ के झगड़े एवं वाद-विवाद से बचें। शैक्षिक कार्यों पर ध्यान दें। मित्रों का सहयोग मिलेगा। माता-पिता से धन की प्राप्‍ति के योग हैं। कुछ पुराने मित्रों से भेंट हो सकती है। आय के स्रोत विकसित हो सकते हैं। कारोबार में तरक्‍की होगी। 
आज परेशान रहेंगे 4 रशियों के लोग, हो सकता है कष्ट, बढ़ सकता है रोग, जानें 9 अक्टूबर 2021 के सितारे
ALSO READ: विजयादशमी 2021 शुभ मुहूर्त : दशहरे के दिन करते हैं ये 10 कार्य

Show comments

मंगल का चंद्रमा के नक्षत्र में प्रवेश, इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, मंगलदेव बरसाएंगे कृपा

Gupt Navratri 2026: आषाढ़ माह की गुप्त नवरात्रि में इन 10 महाविद्याओं की करें पूजा, जानिए 10 मंत्र

Chaturmas 2026: चातुर्मास में क्या करना चाहिए? जानें पुण्य कमाने के तरीके

सूर्य का पुष्य नक्षत्र में गोचर: शनि के नक्षत्र में प्रवेश करते ही इन 5 राशियों की चमक सकती है किस्मत

कब है गुरु पूर्णिमा 2026 में? जानें तिथि, मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि

सभी देखें

August 2026 Festivals: अगस्त 2026 माह के व्रत एवं त्योहारों और जयंतियों की लिस्ट

गुरु का पुष्य नक्षत्र में महागोचर: 18 जून से 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, चमकेगा भाग्य

Weekly Horoscope 20 to 26 July: साप्ताहिक अंक राशिफल: जानें किन मूलांक वालों पर रहेगी किस्मत मेहरबान

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (18 जुलाई, 2026)

18 July Birthday: आपको 18 जुलाई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

अगला लेख