Daily Horoscope
✕

रविवार, 16 फरवरी 2020 : आज इन 2 राशि वालों घर में रहेगी सुख-शांति, धनलाभ के बनेंगे योग

Updated: शनिवार, 15 फ़रवरी 2020 (12:02 IST)
* आज के शुभ और कल्याणकारी उपाय, राशि अनुसार...
 
मेष राशि का भविष्यफल 
16 फरवरी 2020 : रविवार
 
मेष राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- अन्न-वस्त्र दान करें।
 
आज का भविष्य : पुराना रोग उभर सकता है। जल्दबाजी व लापरवाही भारी पड़ेगी। कुसंगति से बचें। क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। व्यवसाय ठीक चलेगा। दूसरों के कार्य में हस्तेक्षेप न करें। विवाद न करें। 
 
वृषभ राशि का भविष्यफल 
16 फरवरी 2020 : रविवार
 
वृषभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- गरीबों की सहायता करें।
 
आज का भविष्य : जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। घर-परिवार में सुख-शांति रहेगी। किसी प्रभावशाली व्यक्ति के सहयोग से काम बनेंगे। लाभ में वृद्धि होगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रसन्नता रहेगी। बेरोजगारी दूर होगी। जोखिम बिलकुल न लें।
 
मिथुन राशि का भविष्यफल 
16 फरवरी 2020 : रविवार
 
मिथुन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- भोजन दान करें।
 
आज का भविष्य : भूमि व भवन संबंधी कार्य बड़ा लाभ दे सकते हैं। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। घर-बाहर प्रसन्नता में वृद्धि होगी। कोई बड़ी समस्या का हल प्राप्त होगा। प्रसन्नता में वृद्धि होगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। 
 
कर्क राशि का भविष्यफल 
16 फरवरी 2020 : रविवार
 
कर्क राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- गरीब विद्यार्थियों की सहायता करें।
 
आज का भविष्य : पार्टी व पिकनिक का आनंद प्राप्त होगा। रचनात्मक कार्य सफल होंगे। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। लेन-देन में सावधानी रखें। प्रसन्नता रहेगी। स्वास्थ्‍य कमजोर रहेगा। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। झंझटों में न पड़ें। 
 
सिंह राशि का भविष्यफल 
16 फरवरी 2020 : रविवार
 
सिंह राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- दूध दान करें।
 
आज का भविष्य : वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। बुरी खबर मिल सकती है, धैर्य रखें। दौड़-धूप अधिक होगी। आराम का अवसर नहीं मिलेगा। थकान रहेगी। जोखिम न लें। अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा।
 
कन्या राशि का भविष्यफल 
16 फरवरी 2020 : रविवार
 
कन्या राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- हरी मूंग दान करें।
 
आज का भविष्य : कोशिशें कामयाब होंगी। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। किसी पारिवारिक उत्सव में शामिल होने का मौका मिलेगा। प्रसन्नता बनी रहेगी। बकाया वसूली होगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। लाभ होगा।
 
तुला राशि का भविष्यफल 
16 फरवरी 2020 : रविवार
 
तुला राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- पीला वस्त्र दान करें।
 
आज का भविष्य : प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। परिवार का सहयोग प्रसन्नता में वृद्धि करेगा। मेहमानों का आवागमन रहेगा। शुभ सूचना मिलेगी। आत्मसम्मान बढ़ेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। बाकी सामान्य रहेगा। आंखों में रोग व चोट से पीड़ा संभव है।
 
वृश्चिक राशि का भविष्यफल 
16 फरवरी 2020 : रविवार
 
वृश्चिक राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- बच्चों को मीठा बांटें।
 
आज का भविष्य : प्रभावशाली व्यक्तियों का सहयोग मिलेगा। कोई बड़ा कार्य होने से प्रसन्नता रहेगी। मनोरंजक यात्रा होगी। भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। जल्दबाजी न करें। घर-परिवार में प्रसन्नता रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। नई योजना बनेगी।
 
धनु राशि का भविष्यफल 
16 फरवरी 2020 : रविवार
 
धनु राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- चावल दान करें।
 
आज का भविष्य : कुसंगति से बचें। पुराना रोग उभर सकता है। व्ययवृद्धि होगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। दूसरों की जवाबदारी न लें। चिंता रहेगी। मान घट सकता है। कोर्ट व कचहरी के कार्य अनुकूल रहेंगे।
 
मकर राशि का भविष्यफल 
16 फरवरी 2020 : रविवार
 
मकर राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- कुत्तों को रोटी डालें।
 
आज का भविष्य : पुरानी रुकी हुई लेनदारी वसूल होगी। यात्रा सफल व मनोरंजक रहेगी। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। घर-परिवार में प्रसन्नता रहेगी। आय के नए स्रोत मिल सकते हैं। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। पूजा-पाठ में मन लगेगा। धनार्जन होगा।
 
कुंभ राशि का भविष्यफल 
16 फरवरी 2020 : रविवार
 
कुंभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- लाल वस्त्र दान करें।
 
आज का भविष्य : योजना भली प्रकार से लाभ देगी। रुके कार्यों में गति आएगी। लाभ के अवसर बढ़ेंगे। कार्य में सुधार होगा जिसका परिणाम देर से मिलेगा। प्रमाद न करें। चोट, चोरी व विवाद आदि से हानि संभव है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें।
 
मीन राशि का भविष्यफल 
16 फरवरी 2020 : रविवार
 
मीन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- वस्त्र दान करें।
 
आज का भविष्य : धार्मिक यात्रा होगी। सुख-शां‍ति बनी रहेगी। वरिष्ठजन सहयोग करेंगे। कार्यसिद्धि होगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। परिवार के सदस्य सहयोग करेंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। कोर्ट व कचहरी के काम बनेंगे।

ALSO READ: Janaki jayanti 2020 : लव और कुश ने दिलाया था अपनी माता सीता को न्याय, राम से किया था युद्ध
 

Show comments

केतु का कर्क राशि और अश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश 25 नवंबर को, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों पर प्रभाव

11वें भाव के शनि वृषभ राशि वालों को देंगे तरक्की के नए अवसर, लाल किताब से जानें पूरे साल का हाल

नीच राशि कर्क में मंगल का शनि के नक्षत्र पुष्य में गोचर, 4 राशियों के लिए शुभ रहेगा समय

वृश्चिक संक्रांति 2026: कब है सूर्य का वृश्चिक राशि में प्रवेश? जानिए शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और धार्मिक महत्व

छठे भाव के शनि दिलाएंगे विरोधियों पर बड़ी जीत, पर चौथे राहु से संभलकर रहें तुला राशि वाले! पढ़ें लाल किताब की भविष्यवाणी

सभी देखें

25 November Birthday: आपको 25 नवंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज 25 नवंबर, 2026 का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का भविष्यफल

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 25 नवंबर 2026: बुधवार का पंचांग और शुभ समय

Lal Kitab Makar Rashifal 2027: लग्न के राहु और 3रे शनि बदलेंगे मकर राशि वालों की तकदीर! जानें साल 2027 का पूरा लेखा-जोखा व अचूक उपाय

Lal Kitab Dhanu Rashifal 2027: 26 जून के बाद चमकेगी धनु राशि वालों की किस्मत! 4थे शनि की ढैया और 2रे राहु से कैसे बचें? पढ़ें अचूक उपाय

अगला लेख