Hanuman Chalisa
✕

28 मार्च को गुरु मीन राशि में अस्त, इन 7 राशियों को रहना होगा सतर्क

Updated: मंगलवार, 28 मार्च 2023 (16:14 IST)
Guru asta 2023 : गुरु और शुक्र तारे के अस्त होने पर कोई भी मांगलिक कार्य नहीं किया जाता है। 28 मार्च 2023 को देव गुरु बृहस्पति सुबह 9 बजकर 20 मिनट से मीन राशि में अस्त हो गए हैं। गुरु के अस्त होने के बाद 7 राशियां ऐसी हैं जिन्हें कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में उन्हें सतर्कता से आगे बढ़ना होगा।
 
वृषभ राशि : आपकी राशि के ग्यारहवें भाव में गुरु के अस्त होने से आर्थिक स्थिति में बदलाव आ सकता है। आपके खर्चों में वृद्धि होगी। इसलिए आपको व्यर्थ के खर्चे से बचना चाहिए। किसी भी प्रकार का बड़ा निवेश न करें। कार्यक्षेत्र में सहकर्मिर्यों से वाद विवाद से बचें। व्यापार में भी नकारात्मक प्रभाव देखने को मिल सकता है। 
 
मिथुन राशि : आपकी राशि के दसवें भाव में बृहस्पति अस्त हो रहे हैं। इसे नौकरी या कार्यक्षेत्र में परेशानियां खड़ी होंगी। व्यापार में सोच समझकर निर्णय लेना होंगे। बॉस या वरिष्ठ सहकर्मियों के साथ विवाद में पड़ सकते हैं। शत्रु आपकी छवि खराब करने का प्रयास करेंगे। आपकी कमाई पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।
 
कर्क राशि : आपकी राशि के नौवें भाव में बृहस्पति ग्रह अस्त हो रहे हैं। आपको भाग्य का साथ नहीं मिलेगा। पिता या वरिष्ठ अधिकारियों से अनबन हो सकती है। आपकी वाणी के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। गलत शब्दों के कारण आप विवादों में भी पड़ सकते हैं। यात्रा से नुकसान होगा।
कन्या राशि : आपकी राशि के सातवें भाव में गुरु ग्रह अस्त हो रहे हैं। साजेदारी के व्यापार में नुकसान उठाना पड़ सकता है। जीवनसाथी के साथ आपके संबंध खराब हो सकते हैं। आप दोनों के बीच गलतफहमियां निर्मित हो सकती हैं। आपके खर्चें बढ़ जाएंगे।
 
वृश्चिक राशि : आपकी राशि के पांचवें भाव में बृहस्पति ग्रह अस्त हो रहे हैं। इससे आपकी सोच नकारात्मक हो सकती है। कार्यक्षेत्र में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। संतान और जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखना होगा। आपकी आर्थिक स्थिति गड़बड़ा सकती है।
 
धनु राशि : आपकी राशि के चौथे भाव में गुरु ग्रह अस्त हो रहे हैं। आपको अपनी माता की सेहत का ध्यान रखना होगा। कार्यक्षेत्र में भी आपको चुनौति का सामना करना पड़ सकता है। लंबी दूरी की यात्रा में परेशानी खड़ी हो सकती है। आपका पैसा कहीं अटक सकता है, इसलिए सोच समझकर ही निवेश करें।
 
मीन राशि : आपकी राशि के प्रथम भाव में गुरु के अस्त होने से सेहत सबंधी परेशानी खड़ी हो सकती है। जीवनसाथी से संबंधों पर भी असर पड़ सकता है। कार्यस्थल पर आपके विरोधी सक्रिय होकर आपकी छवि को नुकसान पहुंचा सकते हैं।

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 20 नवंबर 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

19 November Birthday: आपको 19 नवंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज 19 नवंबर, 2026 का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का भविष्यफल

Rashifal 2027: साल 2027 में शनि, गुरु और राहु-केतु का महागोचर! जानें सभी 12 राशियों की किस्मत का पूरा हाल

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 19 नवंबर 2026: गुरुवार का पंचांग और शुभ समय

अगला लेख