Hanuman Chalisa
✕

29 जून 2019 का राशिफल और उपाय

Updated: शुक्रवार, 28 जून 2019 (11:27 IST)
आज क्या करें कि दिन शुभ हो, पढ़ें सरल उपाय...
 
मेष राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ कें केतवे नम:।'
 
आज का भविष्य : परीक्षा व साक्षात्कार आदि में सफलता प्राप्त होगी। आय के स्रोतों में वृद्धि के योग हैं। भरपूर प्रयास करें। यात्रा से लाभ होगा। रुके कार्यों में गति आएगी। किसी से भी विवाद न करें। बात बढ़ सकती है। चोट व रोग से बचें। समय अनुकूल है। प्रसन्नता व उत्साह से कार्य कर पाएंगे।
 
वृषभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ श्रीं चन्द्रमसे नम:।'
 
आज का भविष्य : फालतू खर्च पर नियंत्रण रखें। दूसरों से अपेक्षा न करें। आशंका-कुशंका के चलते कार्यक्षमता प्रभावित होगी। अपनी बात समझा नहीं पाएंगे। धनहानि की आशंका है। जोखिम न उठाएं। भावनाओं पर नियंत्रण रखें। आय बनी रहेगी।
 
मिथुन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ रां राहवे नम:।'
 
आज का भविष्य : थकान व कमजोरी से तनाव रहेगा। यात्रा से लाभ होगा। प्रमाद न करें। रुका हुआ पैसा मिल सकता है। समय की अनुकूलता का लाभ लें। आय में वृद्धि होगी। लोगों की अपेक्षा बढ़ेगी। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। धनार्जन होगा।
 
कर्क राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ ह्रीं सूर्याय नम:।'
 
आज का भविष्य : कीमती वस्तुएं इधर-उधर न रखें। हानि की आशंका है। योजना फलीभूत होगी। कार्यक्षेत्र में उन्नति होगी। किसी असहाय व्यक्ति की सहायता करने का अवसर प्राप्त होगा। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। उत्साह से कार्य कर पाएंगे।
 
सिंह राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ बृं बृहस्पतये नम:।'
 
आज का भविष्य : किसी धार्मिक स्थान के दर्शन का अवसर प्राप्त हो सकता है। राजकीय सहयोग प्राप्त होगा। धनार्जन होगा। रुके कार्य बनेंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। दूसरों के कार्य में हस्तक्षेप न करें।
 
कन्या राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ सों सोमाय नम:।'
 
आज का भविष्य : हित शत्रुओं से सावधान रहें। पीठ पीछे षड्यंत्र रच सकते हैं। वाहन, मशीनरी व अग्नि इत्यादि के प्रयोग में सावधानी रखें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। व्यापार-व्यवसाय से लाभ होगा। नौकरी में कार्यभार रहेगा।
 
तुला राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ ह्रीं सूर्याय नम:।'
 
आज का भविष्य : राजकीय कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। व्यापार-व्यवसाय से मनोनुकूल लाभ होगा। नौकरी में चैन रहेगा। भाइयों का सहयोग मिलेगा। प्रसन्नता रहेगी। घर-बाहर सभी कार्य समय पर पूरे होंगे। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा।
 
वृश्चिक राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ शं शनैश्चराय नम:।'
 
आज का भविष्य : किसी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। लेन-देन के कामों में सावधानी रखें। स्थायी संपत्ति के कार्यों से बड़ा लाभ हो सकता है। रोजगार में वृद्धि होगी। समय अनुकूल है। प्रयास करें।
 
धनु राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ कें केतवे नम:।'
 
आज का भविष्य : पार्टी व पिकनिक का कार्यक्रम बन सकता है। सुस्वादु व्यंजनों का आनंद प्राप्त होगा। बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। पठन-पाठन व लेखन इ‍त्यादि के कार्य लगन से कर पाएंगे। व्यापार-व्यवसाय से लाभ होगा। नए विचार मन में आएंगे। प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
 
मकर राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ चं चन्द्रमसे नम:।'
 
आज का भविष्य : वाणी में हल्के व उत्तेजक शब्दों के प्रयोग से बचें। कोई बड़ी समस्या आ सकती है। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। मेहनत अधिक व लाभ कम रहेगा। नौकरी में अधिकारी वर्ग की अपेक्षाएं बढ़ेंगी। चिंता रहेगी। व्यापार अच्‍छा चलेगा।
 
कुंभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ रां राहवे नम:।'
 
आज का भविष्य : कोई बड़ा काम करने का मन बनेगा। थोड़े प्रयास से ही काम बनेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। घर-बाहर सभी तरफ सफलता प्राप्त होगी। मान-सम्मान मिलेगा। उन्नति होगी। जल्दबाजी न करें।
 
मीन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ कें केतवे नम:।'
 
आज का भविष्य : नए संपर्क बनेंगे। समय पर सहायता प्राप्त होगी। घर में मेहमानों का आगमन होगा। अच्छी खबर प्राप्त होगी। नौकरी में चेन रहेगा। प्रसन्नता रहेगी। स्वास्थ्य अच्‍छा रहेगा। उत्साह से कार्य कर पाएंगे। जल्दबाजी न करें।

ALSO READ: क्या आप जानते है श्रावण (सावन) मास की यह पवित्र कथा? जब शिव-पार्वती ने भरी सूनी गोद

लेखक के बारे में
पं. उमेश दीक्षित

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

Lal Kitab Tula Rashifal 2027: छठे भाव के शनि दिलाएंगे विरोधियों पर बड़ी जीत, पर चौथे राहु से संभलकर रहें तुला राशि वाले! पढ़ें लाल किताब की भविष्यवाणी

घर में कौनसे पौधे लगाना माना जाता है शुभ? जानें वास्तु नियम

बेडरूम में इन चीजों को रखने से बचें, बिगड़ सकता है वास्तु

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 22 नवंबर 2026: रविवार का पंचांग और शुभ समय

घर में कहां रखें मनी प्लांट? जानिए वास्तु का सही नियम

अगला लेख