Hanuman Chalisa

बुध का वृश्चिक राशि में प्रवेश, किसे देगा कलेश और किसको होगा फायदा

Updated: शनिवार, 12 नवंबर 2022 (17:35 IST)
Mercury transit in vrishchik rashi 2022: 13 नवंबर 2022 रविवार के दिन बुध ग्रह रात 9 बजकर 06 मिनट पर तुला राशि से निकलकर वृश्‍चिक राशि में प्रवेश करेगा। बुध ग्रह की दो राशियां हैं मिथुन और कन्या। बुध ग्रह व्यापार और नौकरी को प्रभावित करता है। आओ जानते हैं कि 12 राशियों पर क्या होगा उसका शुभ और अशुभ असर।
 
मेष राशि | Aries : आपकी राशि के अष्टम भाव में बुध का गोचर होगा। बुध का यह गोचर चुनौति पैदा करेगा। अचानक घटित हो रही बहुत सी घटनाएं आपको परेशान कर सकती है। आपको तर्क वितर्क या वाद विवाद से बचकर रहना होगा। वाणी पर संयम रखना होगा। घटना दुर्घटना से बचकर रहना होगा।
 
वृषभ राशि | Taurus : बुध ग्रह आपकी राशि के सप्तम में गोचर करेंगे। आपका दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। साझेदारी के व्यापार में उन्नति करेंगे। नौकरीपेशा के लिए भी यह समय अनुकूल है। आपको सेहत का ध्यान रखने की जरूरत है।
 
मिथुन राशि | Gemini : आपकी राशि के छठे भाव में बुध का गोचर होगा। सेहत से जुड़ी समस्या पर ध्यान देना होगा। कार्यक्षेत्र पर भी आपको अपने विरोधियों के प्रति सावधान रहने की आवश्यकता है। आप सतर्क और संयमित रहेंगे तो सबकुछ सही होगा।
 
कर्क राशि | Crab : बुध ग्रह आपकी राशि के पंचम में गोचर करेंगे। आप अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने में सफल होंगे। आपको अपनी संतान पर ध्यान देने की जरूरत है। व्यापार या नौकरी में मिलाजुला असर होगा। प्रेम संबंधों में वाद विवाद से बचकर रहें। शादीशुदा जिंदगी सुखद रहेगी। 
 
सिंह राशि | Leo sun sign : बुध आपकी राशि के चतुर्थ भाव में गोचर करेगा। कोई संपत्ति या कोई वाहन खरीदने का योग बन रहा है। कार्यक्षेत्र में उन्नति करेंगे। घर-परिवार खुशियों से भर जाएगा।  
कन्या राशि | Virgo : आपकी राशि के तीसरे भाव में बुध का गोचर होगा। छोटी दूरी की यात्रा के योग बन रहे हैं। भाई-बहनों से संबंध मधुर बनेंगे। पिता से भी संबंध बेहतर बनेंगे। नौकरी और व्यापार में सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे।
 
तुला राशि | Libra : बुध आपकी राशि के दूसरे भाव में गोचर करेगा। वाणी पर नियंत्रण रखें अन्यथा विवाद होगा। विदेश या लंबी यात्रा के योग बनेंगे। पारिवारिक रिश्ता मजबूत होगा। करियर या नौकरी में सकारात्मक समय रहेगा। व्यापार में मिलाजुला समय रहेगा। 
 
वृश्‍चिक राशि | Scorpio : आपकी राशि के प्रथम भाव में बुध का गोचर होगा। करियर और व्यापार के लिहाज से बुध का गोचर शुभ रहेगा। अच्छा लाभ अर्जित करने में सफल रहेंगे। हालांकि आपको अपनी सेहत का ध्यान रखना होगा।
 
धनु राशि | sagittarius : आपकी राशि के 12वें भाव में बुध का गोचर होगा। यदि आप दूर देश या प्रदेश से आयात निर्यात का व्यापार करते हैं तो उसमें लाभ होगा। अच्छा लाभ अर्जित करने में सफल होंगे। विदेशी कंपनी में कार्य करते हैं तो समय शुभ है। जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखना होगा।
 
मकर राशि | Capricorn : बुध आपकी राशि के ग्यारहवें भाव में गोचर करेगा। बुध का यह गोचर आपके लिए शुभ है लाभ होगा। आपको अचानक ही सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे। आपकी मनोकामनाएं पूर्ण होगी। नौकरी में पदोन्नति और व्यापार में उन्नति के योग हैं। बस आपको सेहत पर ध्यान देना होगा।
 
कुंभ राशि | Aquarius : आपकी राशि के दशम भाव में बुध का गोचर होगा। राजनीतिक, तकनीकी और संचार और कार्यकारी पद पर कार्यरत जातकों के लिए यह समय शुभ है। करियर नौकरी या व्यापार में नए अवसार प्राप्त होंगे। 
 
मीन राशि | Pisces : आपकी राशि के नवम भाव में बुध का गोचर होगा। यह गोचर लाभदायक रहेगा। कोई धार्मिक समारोह संपन्न होगा या तीर्थ यात्रा पर जाएंगे। भाग्य का साथ मिलेगा और अचानक से धन लाभ के योग भी बनेंगे। करियर या नौकरी में आगे बढ़ाने के कई अच्छे मौके मिलेंगे।

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (29 जुलाई, 2026)

29 July Birthday: आपको 29 जुलाई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 29 जुलाई 2026: बुधवार का पंचांग और शुभ समय

अंक-दर्शन: रसोई के मसाले और ग्रहों का रहस्य (भाग–1 हल्दी)

August 2026 Festivals: अगस्त 2026 माह के व्रत एवं त्योहारों और जयंतियों की लिस्ट

अगला लेख