Hanuman Chalisa

साप्ताहिक राशिफल : (11 से 18 सितंबर 2016)

पं. प्रेमकुमार शर्मा
* क्या लाए हैं आपके लिए नए सप्ताह के चमकते सितारे 


 

मेष
 
21 मार्च से 20 अप्रैल
 
भाग्यशाली अंक 15, भाग्यशाली रंग चॉकलेटी।
 
कुछ समय परिवार व बच्चों को दें जिससे उनका अकेलापन कम हो। यह समय आलस्य से बचने का है। स्मरण शक्ति व आत्मबल में बाखूब इजाफा होगा। सैन्य सुरक्षा, प्रशासनिक व राजनीतिक क्षेत्रों में एक तेजतर्रार व्यक्ति के रूप में पहचान रहेगी। निवेश व विदेश मामलों की अड़चनें धीरे-धीरे कम होंगी। 
 

 
वृषभ
 
21 अप्रैल से 20 मई
 
भाग्यशाली अंक 8, भाग्यशाली रंग हरा।
 
बच्चों के कारण खुशियां रहेंगी। पत्नी से अनावश्यक विवाद न करें। यह समय सहकर्मियों व अधिकारियों से मिल-जुलकर चलने का है। स्थानीय यात्रा व तैराकी में सावधानी अपेक्षित रहेगी। व्यापारिक लाभप्रदता के प्रयासों का असर दिखेगा। जीवनस्तर सुखद व उच्च होगा। ऋण है तो उसका भुगतान करने की क्षमता रहेगी। 
 
 

 

मिथुन
 
21 मई से 21 जून
 
भाग्यशाली अंक 7, भाग्यशाली रंग भूरा।
 
प्रेम संदर्भों के लिहाज से यह समय उतार-चढ़ावभरा हो सकता है। कटु शब्दों के प्रयोग से बचें, ये हानिप्रद हो सकते हैं। वित्तीय उन्नति की रुकावट अब समाप्ति के संकेत देगी। कोई लाभकारी अनुबंध प्राप्त होगा। यदि आप रोजगार की तलाश में हैं तो सफल रहेंगे किंतु स्थायी व उच्च सेवाओं हेतु अभी योग्यताओं को निखारने के प्रयासों में तेजी लानी होगी। 
 
 

 


कर्क
 
22 जून से 22 जुलाई
 
भाग्यशाली अंक 6, भाग्यशाली सफेद।
 
आजीविका के क्षेत्रों में लाभ की स्थिति रहेगी। सप्ताहांत में सेहत शिथिल हो सकती है। जीवनसाथी से छोटी-छोटी बातों में न उलझें, यह समय सूझबूझ से चलने व क्रोध से बचने का है। अध्यापन, कला, साहित्य, शोध, संगीत व फिल्म के क्षेत्रों में एक नई पहचान स्थापित होगी। आपकी कार्यशैली व विवेक सराहनीय रहेगा। अच्छे प्रदर्शन का सम्मान मिलेगा। 
 

 
सिंह
 
23 जुलाई से 23 अगस्त
 
भाग्यशाली अंक 22, भाग्यशाली रंग जामुनी।
 
जीवनसाथी के मध्य तनाव की स्थिति सामप्त होगी बशर्ते एकतरफा विवाद न करे। सेहत संदर्भों में कुछ उतार-चढ़ावभरी स्थिति हो सकती है। सावधानी अपेक्षित रहेगी। आपकी लिखी हुई कहानी व कविता प्रशंसनीय रहेगी। राजकीय व सामाजिक कार्यों में जिम्मेदारीभरा कोई पद मिल सकता है। व्यापारिक क्षेत्रों में अचानक मुनाफा बढ़ेगा। 
 
 

 


कन्या
 
24 अगस्त से 23 सितंबर
 
भाग्यशाली अंक 9, भाग्यशाली रंग गुलाबी।
 
सरकारी व निजी क्षेत्र की बड़ी इकाई में कोई दीर्घकालिक अनुबंध प्राप्त होगा। यह समय सेहत संदर्भों को उच्च बनाने है। सामाजिक व राजनीतिक कद ऊंचा उठेगा। संतान पक्ष की शिक्षा की समस्याएं समाप्त होंगी। कहीं-न-कहीं से धनलाभ होगा। पूंजी निवेश व विदेश मामलों में सफलता के संकेत मिलेंगे। 
 

 
तुला
 
24 सितंबर से 23 अक्टूबर
 
भाग्यशाली अंक 8, भाग्यशाली रंग सफेद।
 
किसी अजीज मित्र से अचानक ही मुलाकात होगी। पूंजी निवेश में लाभ के योग रहेंगे। भू-जायदाद के अदालती विवादों में आपका पक्ष अधिक मजबूत होगा। शारीरिक कमजोरी या पीड़ा है तो वह जल्द ही ठीक होगी, बशर्ते खान-पान व नियमित दिनचर्या का अतिक्रमण न करें। रोजगार व क्रीड़ा क्षेत्रों के सितारे सफलता के संकेत दे रहे हैं। 
 
 

 

वृश्चिक
 
24 अक्टूबर से 22 नवंबर
 
भाग्यशाली अंक 4, भाग्यशाली रंग पीला।
 
अचानक ही कोई कीमती वस्तु गुम हो सकती है, खुद ही सावधानी रखें। स्वजनों के मध्य अनावश्यक विवाद न बढ़ाएं, यह सेहत व सम्मान को प्रभावित कर सकता है। आमदनी बढ़ाने के नए स्रोतों पर विचार-विमर्श हो सकता है। सेहत के सितारे बुलंद रहेंगे। जीवनसाथी की पसंद के मुताबिक वस्त्राभूषण खरीदने में रुचि रहेगी।
 
 

 

धनु
 
23 नवंबर से 21 दिसंबर
 
भाग्यशाली अंक 1, भाग्यशाली रंग सफेद।
 
कोई नजदीकी व्यक्ति कानूनी चुनौती दे सकता है, सावधानी बनाए रखें। सामाजिक व राजनीतिक मामलों में अनावश्यक बयानबाजी से बचना होगा। यात्रा में सावधानी रखें। कोई नया सदस्य परिवार से जुड़ खुशियों में इजाफा करेगा। संबंधित क्षेत्रों में पदोन्नति के संकेत मिलेंगे। आर्थिक विकास के बंद रास्ते खुलेंगे। 
 
 

 

मकर
 
22 दिसंबर से 21 जनवरी
 
भाग्यशाली अंक 5, भाग्यशाली रंग हरा।
 
पूंजी निवेश से पहले संस्था की वैधानिकता को जांच लें अन्यथा हानि हो सकती है। कीमती वस्तु या दस्तावेज गुम होने की आशंका है, ध्यान रखें। आरोग्य जीवनशैली में रुचि रहेगी। रुके हुए कार्यों को पूर्ण करने में सफल रहेंगे। उच्चाधिकारियों के मध्य किसी खास मुद्दे पर विचार- विमर्श हो सकता है। पत्नी व बच्चों से आपसी सहयोग बढ़ेगा। 
 
 

 

कुंभ
 
22 जनवरी से 19 फरवरी
 
भाग्यशाली अंक 11, भाग्यशाली रंग नेवी ऑरेंज।
 
मातृ व पितृ पक्ष से विवाद न करें, यह हानिप्रद हो सकता है। तामसिक आहारों के सेवन से बचें। प्रशासनिक, राजनीतिक, साहित्य, वाणिज्य व फिल्म कला से संबंधित क्षेत्रों में एक नई पहचान मिलेगी। प्रतियोगी क्षेत्रों की कड़ी मशक्कत रंग लाएगी। खुद का मकान बनाने में कुछ और समय लग सकता है। 
 
 

 


मीन
 
20 फरवरी से 20 मार्च
 
भाग्यशाली अंक 9, भाग्यशाली रंग गुलाबी।
 
आर्थिक स्थिति समृद्ध रहेगी। प्रेम संदर्भों में रोचक व गुदगुदीभरी वार्ताएं हो सकती हैं। किसी व्यावसायिक व राजनीतिक दिग्गज के मध्य रुकी हुई वार्ता पुन: हो सकती है। बाजार में पकड़ व वर्चस्व स्थापित करने के प्रयासों को बल मिलेगा। 


Show comments

वक्री बुध का मिथुन राशि में गोचर: 12 राशियों में किसे होगा फायदा, किसे रहना होगा सतर्क?

Vastu Shastra: वास्तु के ये 10 नियम बदल सकते हैं घर का माहौल, बनी रहेगी सुख-समृद्धि

गुरु का शनि के नक्षत्र में गोचर: इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें 5 उपाय

Gupt Navratri 2026: गुप्त नवरात्रि हो रही है शुरू, 5 गुप्त कार्य करने से होगी मनोकामना पूर्ण

सूर्य का पुनर्वसु नक्षत्र में प्रवेश: इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें 5 आसान उपाय

सभी देखें

12 July Birthday: आपको 12 जुलाई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 12 जुलाई 2026: रविवार का पंचांग और शुभ समय

शनि की वक्री चाल से बदलेगी किस्मत, 4 राशियों को मिलेगा धन, सफलता और शनिदेव का आशीर्वाद

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (11 जुलाई, 2026)

11 July Birthday: आपको 11 जुलाई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

अगला लेख