Hanuman Chalisa
✕

April 2020 Monthly Horoscope : अप्रैल माह कितना शुभ है आपकी राशि के लिए, पढ़ें अपना भविष्यफल

Updated: बुधवार, 1 अप्रैल 2020 (16:27 IST)
April 2020 Monthly Horoscope
 
* अप्रैल 2020 : पढ़ें अपना भविष्यफल
 
 
मेष- मेष राशि वाले जातकों के लिए यह माह आर्थिक परेशानी वाला रहेगा। व्यापार ठीक-ठीक रहेगा। कृषि में परेशानी आ सकती है। नौकरी में परिवर्तन आएगा। स्वयं के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। माता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। संतान संबंधी सुख प्राप्त होगा। किसी सामाजिक संस्था से प्रतिष्ठा प्राप्त होगी। किसी अनजान व्यक्ति से दोस्ती हानिकारक हो सकती है। 
 
दिनांक 4, 28 शुभ हैं, 20 अशुभ हैं।
देवी आराधना लाभप्रद रहेगी। 
 
वृषभ- वृषभ राशि वाले जातकों के लिए माह नौकरी में उन्नति वाला रहेगा। व्यापार मध्यम रहेगा। कृषि लाभ देगी। बहन के घर में तकलीफ हो सकती है। माता-पिता को स्वास्थ्य में तकलीफ रहेगी। पत्नी से सहयोग प्राप्त होगा। ससुराल पक्ष में आर्थिक परेशानी रहेगी। पुराने मित्र से मुलाकात होगी। किसी साथी से आर्थिक लाभ मिलेगा।
 
दिनांक 12, 24 शुभ हैं। 7 अशुभ हैं।
शिव आराधना लाभप्रद रहेगी।
 
मिथुन- मिथुन राशि वाले जातकों के लिए यह दूसरे की परेशानी के कारण खराब रहेगा। स्वयं को नौकरी में अधिकारियों से सहयोग प्राप्त होगा। कृषि सामान्य रहेगी। व्यापार ठीक-ठीक रहेगा। आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में कमी आएगी। किसी से परेशानियां आ सकती हैं। पारिवारिक परेशानी कम होगी। पिता के स्वास्थ्य में सुधार होगा।
 
दिनांक 4, 16 शुभ हैं, 19 अशुभ हैं।
गणेशजी की आराधना लाभप्रद रहेगी।
 
कर्क- कर्क राशि वाले जातकों के लिए यह माह जीवनसाथी की परेशानी वाला रहेगा। व्यापार में हानि होगी। कृषि अच्छी रहेगी। नौकरी में साथियों द्वारा परेशानी आएगी। किसी कार्य से समाज में सम्मान प्राप्त होगा। संतान से पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। भाई को परिवारिक कष्ट रहेगा। किसी दोस्त से दूरी बनेगी।
 
 
दिनांक 11, 18 शुभ हैं, 9 अशुभ हैं।
श्रीकृष्ण आराधना लाभप्रद रहेगी।
 
सिंह : सिंह राशि वाले जातकों के लिए यह माह नौकरी की परेशानी वाला रहेगा। व्यापार अच्छा रहेगा। कृषि में ठीक-ठीक लाभ मिलेगा। पिता को शारीरिक कष्ट रहेगा। पत्नी को नौकरी में परेशानी आएगी। संतान को रोजगार प्राप्त होगा। किसी पुराने मित्र से आर्थिक सहयोग प्राप्त होगा। धार्मिक यात्रा हो सकती है।
 
 
दिनांक 3, 12 शुभ हैं, 24 अशुभ हैं।
राहु के जप लाभप्रद रहेंगे।
 
कन्या : कन्या राशि वाले जातकों के लिए हमें यह माह व्यापार वृद्धि वाला रहेगा। कृषि मध्यम रहेगी। नौकरी में साथियों से सहयोग प्राप्त होगा। माता पिता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। किसी के बहकावे में न आएं। कोर्ट-कचहरी के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। बहन के घर में आर्थिक कष्ट रहेगा। मित्रता में दूरियां हो सकती हैं।
 
दिनांक 5, 15 शुभ हैं, 10 अशुभ हैं।
राम आराधना लाभप्रद रहेगी।
 
तुला- तुला राशि वाले जातकों के लिए यह माह राजनीति के लिए लाभदायक रहेगा। व्यापार में हानि हो सकती है। नौकरी में अपने साथियों से परेशानी आएगी। कृषि मध्यम रहेगी। अपना ध्यान रखें। स्वास्थ्य संबंधी तकलीफ हो सकती है। ससुराल पक्ष से परेशानी आएगी। पत्नी से सहयोग प्राप्त होगा। किसी तीर्थयात्रा से लाभ प्राप्त होगा।
 
दिनांक 9, 28 शुभ हैं, 13 अशुभ हैं।
शिव-शक्ति आराधना लाभप्रद रहेगी।
 
वृश्चिक : वृश्चिक राशि वाले जातकों के लिए यह माह कोर्ट-कचहरी की परेशानी वाला हो सकता है। आप पर माह में परेशानी आएगी। कृषि अच्छी रहेगी। नौकरी में उन्नति होगी। किसी अनजान व्यक्ति के कारण परेशानी हो सकती है। बहन के स्वास्थ्य में सुधार होगा। ससुराल पक्ष से सहयोग प्राप्त होगा। संतान को रोजगार प्राप्त होगा। 
 
दिनांक 8, 26 शुभ हैं, 17 अशुभ हैं।
गायत्री आराधना लाभप्रद रहेगी।
 
धनु : धनु राशि वाले जातकों के लिए यह माह पारिवारिक सुख वाला रहेगा। व्यापार अच्छा रहेगा। कृषि मध्यम रहेगी। नौकरी में उन्नति के योग बनेंगे। किसी तीर्थ की यात्रा होगी। माता को सामाजिक प्रतिष्ठा मिलेगी। राजनीति में रुचि बढ़ेगी। किसी व्यापारी से आर्थिक लाभ मिलेगा पिता को स्वास्थ्य में लाभ मिलेगा।
 
 
दिनांक : 12, 27 शुभ हैं, 16 अशुभ हैं।
राधाकृष्णजी की आराधना लाभप्रद रहेगी। 
 
मकर- मकर राशि वाले जातकों के लिए यह माह आर्थिक लाभ वाला रहेगा। व्यापार अच्छा रहेगा। कृषि में सामान्य लाभ मिलेगा। नौकरी में उन्नति होगी। किसी व्यापारी से परेशानी आ सकती है। माता को स्वास्थ्य संबंधी कष्ट रहेगा। धार्मिक यात्रा में परेशानी आएगी। भाई से सहयोग प्राप्त होगा। विदेश यात्रा के योग अभी नहीं बनेंगे। 
 
दिनांक 14, 29 शुभ हैं, 10 अशुभ हैं।
शनि आराधना लाभप्रद रहेगी।
 
कुंभ : कुंभ राशि वाले जातकों के लिए यह माह पारिवारिक सहयोग वाला रहेगा। व्यापार अच्छा रहेगा। कृषि ठीक रहेगी। नौकरी में अधिकारी वर्ग से सहयोग प्राप्त होगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। माता-पिता की तीर्थयात्रा होगी। किसी मित्र से आर्थिक सहयोग प्राप्त होगा। पत्नी को नौकरी में उन्नति मिलेगी। संतान सुख प्राप्त होगा।
 
दिनांक 14, 30 शुभ हैं, 8 अशुभ हैं।
हनुमानजी की आराधना लाभप्रद रहेगी।
 
मीन : मीन राशि वाले जातकों के लिए यह माह माता-पिता के सुख वाला रहेगा। व्यापार ठीक रहेगा। कृषि में परेशानी आएगी। नौकरी में उन्नति होगी। स्वयं के स्वास्थ्य में सुधार होगा। राजनीतिक लाभ मिलेगा। किसी मित्र से संबंध में दूरी हो सकती है। माता-पिता की तीर्थयात्रा होगी। बहन से सहयोग प्राप्त होगा। मामा पक्ष से परेशानी आएगी। 
 
दिनांक 5, 23 शुभ हैं, 17 अशुभ हैं।
केतु का जप लाभप्रद रहेगा।
 
ALSO READ: April Astrology : खूबसूरत और हंसमुख होते हैं अप्रैल में जन्मे युवा
लेखक के बारे में
पं. सुरेन्द्र बिल्लौरे

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 29 अक्‍टूबर 2026: गुरुवार का पंचांग और शुभ समय

Shani Gochar 2026: शनि का 3 बड़े ग्रहों के साथ दुर्लभ 'षडाष्टक योग', इन 4 राशियों की अचानक चमकेगी किस्मत

भानु सप्तमी पर पुष्य नक्षत्र का दुर्लभ संयोग, सूर्य पूजा के साथ करें ये 3 उपाय

28 October Birthday: आपको 28 अक्‍टूबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (28 अक्‍टूबर, 2026)

अगला लेख