biodatamaker

अप्रैल 2020 : जानिए कैसा होगा यह माह, देश, दुनिया, व्यापार और सेहत के लिए

Updated: बुधवार, 1 अप्रैल 2020 (16:27 IST)
April 2020 Horoscope
अप्रैल के प्रथम सप्ताह में अमेरिका, अंडमान निकोबार द्वीप, लंदन, रशिया, अफगानिस्तान, पाकिस्तान, दुबई, उत्तर कोरिया, दक्षिण कोरिया व दक्षिण अफ्रीका में आर्थिक स्थिति अत्यधिक कमजोर रहेगी। रूस व श्रीलंका में स्थिति में उतार-चढ़ाव रहेगा।
 
किसी भी परिस्थिति में आर्थिक स्थिति में उछाल आ सकता है। अन्य देशों में आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। इस वर्ष विश्व में जो कोरोना वायरस चल रहा है, वह 15 अप्रैल से समाप्त हो जाएगा।
 
सूर्य व शनि ग्रहों की चाल को देखते हुए कोरोना जैसी गंभीर स्थिति से निपटारा मिल जाएगा। अप्रैल माह के अंतिम सप्ताह में अमेरिका, चीन, रूस, दक्षिण कोरिया, अफगानिस्तान एवं दुबई में आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी।
 
भारत व श्रीलंका में आर्थिक स्थिति कमजोर रहेगी। भारत में राजनीतिक उलटफेर ज्यादा होंगे। किसी भी स्थिति में परिपक्व सरकार बनाने में अत्यंत कठनाई आएगी। किसी भी पार्टी की स्थिर सरकार मध्यप्रदेश में बनने के योग नहीं हैं।
 
इस माह में पेय पदार्थ महंगे रहेंगे। सोना, पीतल, चांदी, लोहा व पंच धातु के भाव तेज रहेंगे। अरहर व चावल के भावों में भी तेजी रहेगी। चवले व शकर के भाव में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। विश्व में आतंकवादी गतिविधियां बढ़ेंगी। किसी बड़े नेता पर मुसीबत आने का योग है। भारत में विशेषकर के नेता प्रदेशों में राजनीति में लड़ते रहेंगे।
 
माह में सोना, चांदी व पंचधातु के भावों में तेजी रहेगी। शकर, चावल व गेहूं में उतार-चढ़ाव रहेगा। विद्यार्थी वर्ग के लिए यह माह उन्नति वाला रहेगा। व्यापारी वर्ग के लिए यह माह कसाई वाला रहेगा। महिला वर्ग के लिए यह माह उन्नति वाला रहेगा।
 
व्यापारी वर्ग के लिए यह माह फायदेमंद नहीं रहेगा। कृषक वर्ग के लिए यह माह अच्छा रहेगा। नौकरी वाले वर्ग के लिए यह माह परेशानी वाला रहेगा। विद्यार्थी वर्ग के लिए यह माह ठीक-ठीक रहेगा। अप्रैल माह के अंतिम सप्ताह से जनता के कष्ट कम हो जाएंगे व विश्व में शांति होगी।
 
इस माह की कुंडली को बादल की चाल से देखें तो मैदानी भागों व पहाड़ी इलाकों में भी तापमान में वृद्धि होगी व कहीं-कहीं उत्तरी क्षेत्रों में हल्की वर्षा होगी तथा साथ में ओले भी गिर सकते हैं।

ALSO READ: April 2020 Monthly Horoscope : अप्रैल माह कितना शुभ है आपकी राशि के लिए, पढ़ें अपना भविष्यफल

ALSO READ: April Astrology : खूबसूरत और हंसमुख होते हैं अप्रैल में जन्मे युवा
लेखक के बारे में
पं. सुरेन्द्र बिल्लौरे

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 11 अगस्‍त 2026: मंगलवार का पंचांग और शुभ समय

दूसरा मंगला गौरी व्रत 2026: कब करें पूजा? जानिए शुभ मुहूर्त, विधि और 5 खास उपाय

साल 2026 का सबसे बड़ा सूर्य ग्रहण: देश-दुनिया पर क्या होगा असर? जानिए 12 राशियों का भविष्यफल

पूर्ण सूर्य ग्रहण 2026: कब लगेगा, सूतक काल कितने घंटे रहेगा? जानें समय, कहां दिखेगा और राशियों पर असर

10 August Birthday: आपको 10 अगस्त, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

अगला लेख