7 नवंबर 2014 : क्या कहती है आपकी राशि
कैसा बीतेगा आज आपका दिन, जानें राशिफल...
मेष- उन्नति होगी। शत्रु शांत रहेंगे। व्यापार, नौकरी-निवेश शुभ फल देंगे। कार्यों की रुकावटें दूर होंगी। विवाद न करें।
कल्याणकारी उपाय- माता दुर्गा को रक्तपुष्प चढ़ाएं।
वृषभ- घर-बाहर तनाव रहेगा। विवाद से बचें। जोखिम-जमानत के कार्य टालें। चोट-चोरी आदि से हानि संभव है।
कल्याणकारी उपाय- श्वेत वस्तुएं दान करें।
मिथुन- प्रयास करने पर रुका हुआ धन वापस आएगा तथा कार्य होंगे। निवेश-नौकरी से लाभ की स्थिति बनेगी।
कल्याणकारी उपाय- अपने माता-पिता का आशीर्वाद लें।
कर्क- आय के साधनों में वृद्धि होगी। रोजगार मिल सकता है। निवेशादि से लाभ होगा। यात्रा सफल होगी।
कल्याणकारी उपाय- निर्धन व्यक्तियों की सहायता करें।
सिंह- धार्मिक यात्रा हो सकती है। उन्नति के अवसर हाथ आएंगे। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा।
कल्याणकारी उपाय- माता दुर्गा को रक्तपुष्प चढ़ाएं।
कन्या- परिश्रम का लाभ नहीं मिलेगा। कार्यों में बाधा आएगी। विवाद न करें। जोखिम न उठाएं।
कल्याणकारी उपाय- दूध का दान करें।
तुला- व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। प्रेम-प्रसंग में सावधानी रखें। आय के साधन मिलेंगे। कार्यों की बाधा दूर होगी।
कल्याणकारी उपाय- कन्याओं को मीठा बांटें।
वृश्चिक- जमीन-जायदाद के कार्यों की बाधा दूर होगी। बड़े सौदे हो सकते हैं। उन्नति के द्वार प्रशस्त होंगे। यात्रा होगी।
कल्याणकारी उपाय- तेल की बनी वस्तुओं का दान करें।
धनु- उत्तेजना से हानि हो सकती है। पार्टी-पिकनिक का आनंद मिलेगा। व्यापार-निवेश से लाभ होगा। विवाद न करें।
कल्याणकारी उपाय- माता दुर्गा को रक्तपुष्प चढ़ाएं।
मकर- चोट-चोरी आदि से हानि संभव है, जोखिम न उठाएं। विवाद से दूर रहें। कार्यों में रुकावटों से दु:ख रहेगा।
कल्याणकारी उपाय- दूध का दान करें।
कुंभ- परिश्रम का फल मिलेगा। रोजगार प्राप्ति संभव है। कार्यों में रुकावटें दूर होंगी। नौकरी-निवेश से लाभ होगा।
कल्याणकारी उपाय- माता-पिता की सेवा करें।
मीन- धन प्राप्ति सुगमता से होगी। जमीन-जायदाद के कार्य लाभ देंगे। यात्रा से लाभ होगा। निवेश शुभ रहेगा।
कल्याणकारी उपाय- अपंगों की सेवा करें।