Hanuman Chalisa
✕

शुक्रवार, 28 अगस्त 2020 : 12 राशियों के 12 उपाय, आज जरूर आजमाएं

Updated: गुरुवार, 27 अगस्त 2020 (10:58 IST)
* दिन की शुभता के लिए जरूर आजमाएं उपाय
 
मेष राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ अं अंगारकाय नम:।'
 
आज का भविष्य : रचनात्मक कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। यात्रा मनोरंजक रहेगी। पठन-पाठन व लेखन आदि में मन लगेगा। व्यापार खूब चलेगा। नौकरी में कार्यकुशलता का विकास होगा। निवेश शुभ रहेगा। जल्दबाजी न करें। प्रसन्नता रहेगी।
 
वृषभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ चं चन्द्रमसे नम:।'
 
आज का भविष्य : दौड़धूप अधिक रहेगी। थकान महसूस होगी। दूर से अच्‍छे समाचार नहीं मिलेंगे। तनाव रहेगा। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। नौकरी में कोई गलती हो सकती है। उच्चाधिकारी की नाराजी झेलना पड़ सकती है। कार्यों में विलंब होगा। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। खिन्नता रहेगी।
 
मिथुन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ बुं बुधाय नम:।'
 
आज का भविष्य : सामाजिक कार्यों में भाग लेने की इच्छा जागृत होगी। मान-सम्मान मिलेगा। लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। मेहनत का फल पूरा-पूरा मिलेगा। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। नौकरी में उच्चाधिकारी संतुष्ट व प्रसन्न रहेंगे। आय बनी रहेगी। जल्दबाजी व लापरवाही से कोई कार्य न करें। परिवार की चिंता रहेगी।
 
कर्क राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ रां राहवे नम:।'
 
आज का भविष्य : घर में अतिथियों का आगमन हो सकता है। अच्‍छी तथा उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। प्रसन्नता रहेगी। व्यापार-व्यवसाय से संतुष्टि रहेगी। शेयर मार्केट में सोच-समझकर हाथ डालें। बाहर जाने का मन करेगा। परिवार के साथ प्रसन्नतापूर्वक समय व्यतीत होगा। नए मित्र बनेंगे। विवाद न करें।
 
सिंह राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ ह्रीं सूर्याय नम:।'
 
आज का भविष्य : रोजगार प्राप्ति में प्रभावशाली व्यक्तियों का सहयोग प्राप्त होगा। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। व्यापार से लाभ होगा। नौकरी में जवाबदारी बढ सकती है। निवेश शुभ रहेगा। सभी कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण होंगे। प्रसन्नता रहेगी। मित्रों के साथ बाहर जाने की योजना बनेगी। व्यस्तता रहेगी। प्रमाद न करें।
 
कन्या राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ सों सोमाय नम:।'
 
आज का भविष्य : फालतू खर्च पर नियंत्रण रखें। कुसंगति से हानि होगी। कोई भी बड़ा निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। बनते काम बिगड़ सकते हैं। चोट व रोग से बाधा संभव है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। व्यवसाय ठीक चलेगा। आय से संतुष्टि नहीं होगी। धैर्य रखें।
 
तुला राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ शुं शुक्राय नम:।'
 
आज का भविष्य : रुका हुआ धन प्राप्ति के योग हैं। व्यवसाय लाभदायक रहेगा। नौकरी में जवाबदारी बढ़ेगी। ऐश्वर्य के साधनों पर अधिक खर्च हो सकता है। यात्रा से लाभ होगा। व्यस्तता के चलते स्वास्थ्य कमजोर हो सकता है। शेयर मार्केट में जोखिम न उठाएं। पार्टनरों से मतभेद दूर होंगे। प्रसन्नता रहेगी।
 
वृश्चिक राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ अं अंगारकाय नम:।'
 
आज का भविष्य : नई योजना बनेगी। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। काफी समय से अटके कार्यों को पूर्ण करने का समय अनुकूल है, लाभ लें। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। निवेश शुभ रहेगा। महत्वपूर्ण निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। विवाद से बचें। कीमती वस्तु गुम या चोरी हो सकती है। थकान रहेगी।
 
धनु राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ बृं बृहस्पतये नम:।'
 
आज का भविष्य : राजकीय बाधा दूर होकर स्‍थिति अनुकूल बनेगी। किसी प्रभावशाली व्यक्ति का सहयोग प्राप्त होगा। तंत्र-मंत्र में रुचि रहेगी। सत्संग का लाभ प्राप्त हो सकता है। घर-परिवार के लोगों से पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। प्रसन्नता रहेगी। जल्दबाजी न करें। भाग्य का साथ मिलेगा। आय में वृद्धि होगी।
 
मकर राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ चं चन्द्रमसे नम:।'
 
आज का भविष्य : जल्दबाजी से बड़ा नुकसान हो सकता है। विशेषकर गृहिणियां सावधानी रखें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। किसी अपरिचित की बातों पर विश्वास न करें। विवेक से कार्य करें। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। कारोबार में फायदे के सौदे होंगे। नौकरी में जवाबदारी बढ़ेगी। आय बनी रहेगी।
 
कुंभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ शं शनैश्चराय नम:।'
 
आज का भविष्य : प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। भावनाओं में न बहें। राजकीय बाधा दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। शेयर मार्केट में सोच-समझकर निवेश करें। मनोरंजन का समय मिलेगा। दूर यात्रा की योजना बनेगी। प्रसन्नता रहेगी। भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा। लाभ में वृद्धि होगी।
 
मीन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ बृं बृहस्पतये नम:।'
 
आज का भविष्य : घर-परिवार की आवश्यकताओं पर व्यय होगा। वाहन इत्यादि के प्रयोग में लापरवाही न करें। स्थायी संपत्ति के कार्य बड़ा लाभ दे सकते हैं। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। उत्साह व प्रसन्नता में वृद्धि होगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा। प्रमाद न करें।

ALSO READ: Weekly Horoscope : 12 राशियां और सप्ताह का भविष्यफल, जानिए

Show comments

केतु का कर्क राशि और अश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश 25 नवंबर को, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों पर प्रभाव

11वें भाव के शनि वृषभ राशि वालों को देंगे तरक्की के नए अवसर, लाल किताब से जानें पूरे साल का हाल

नीच राशि कर्क में मंगल का शनि के नक्षत्र पुष्य में गोचर, 4 राशियों के लिए शुभ रहेगा समय

वृश्चिक संक्रांति 2026: कब है सूर्य का वृश्चिक राशि में प्रवेश? जानिए शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और धार्मिक महत्व

छठे भाव के शनि दिलाएंगे विरोधियों पर बड़ी जीत, पर चौथे राहु से संभलकर रहें तुला राशि वाले! पढ़ें लाल किताब की भविष्यवाणी

सभी देखें

Lal Kitab Kanya Virgo Rashifal 2027: कन्या राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2027? जानें लाल किताब के 5 उपाय

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 28 नवंबर 2026: शनिवार का पंचांग और शुभ समय

विवाह पंचमी 2026: कब है यह पावन पर्व? जानें महत्व, पूजा विधि और भगवान राम-सीता के विवाह की कथा

2 दिसंबर को वृश्चिक में बुध का गोचर: इन राशियों की खुलेगी किस्मत, जानें सभी 12 राशियों का हाल

खरमास 2026: कब से शुरू होगा और कब तक रहेगा? जानें इस दौरान क्या करें और क्या न करें

अगला लेख