sawan somwar

शुक्रवार, 25 सितंबर 2020 : आपके लिए कैसा होगा आज का दिन, पढ़ें भविष्यफल

Updated: गुरुवार, 24 सितम्बर 2020 (11:12 IST)
* आज क्या कहती है आपकी राशि, करें ये उपाय...
 
मेष राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ अं अंगारकाय नम:।'
 
आज का भविष्य : मित्रों तथा रिश्तेदारों की सहायता करने का अवसर प्राप्त होगा। योजना फलीभूत होगी। कार्य का विस्तार होगा। कार्यसिद्धि से प्रसन्नता रहेगी। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। जल्दबाजी में निर्णय न लें। कारोबार अच्छा चलेगा। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा।
 
वृषभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ शुं शुक्राय नम:।'
 
आज का भविष्य : पूजा-पाठ में मन लगेगा। सत्संग का लाभ प्राप्त होगा। आय में वृद्धि होगी। कानूनी अड़चन दूर होगी। विवाद को तूल न दें। छोटी-मोटी यात्रा हो सकती है। लेन-देन में सावधानी रखें। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल लाभ देगा।
 
मिथुन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ सों सोमाय नम:।'
 
आज का भविष्य : क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। वाणी में कटु शब्दों के प्रयोग से बचें। चोट व दुर्घटना से शारीरिक हानि हो सकती है। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। समय प्रतिकूल है। व्यापार में मनोनुकूल लाभ होगा। नौकरी में तनाव रहेगा।
 
कर्क राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ कें केतवे नम:।'
 
आज का भविष्य : आय के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं। राजकीय सहयोग प्राप्त होगा। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। स्वास्थ्य अच्‍छा रहेगा। उत्साह व प्रसन्नता से कार्य कर पाएंगे। भाग्य का साथ रहेगा। प्रतिद्वंद्वी सक्रिय रहेंगे। प्रमाद न करें।
 
सिंह राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ ह्रीं सूर्याय नम:।'
 
आज का भविष्य : बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। समय की अनुकूलता रहेगी। भरपूर प्रयास करें। सफलता प्राप्त होगी। स्थायी संपत्ति के कार्य बड़ा लाभ दे सकते हैं। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा।
 
कन्या राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ बुं बुधाय नम:।'
 
आज का भविष्य : बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। परीक्षा व प्रतियोगिता आदि में सफलता प्राप्त होगी। रचनात्मक कार्यों में रुचि रहेगी। नौकरी में नया कार्य कर पाएंगे। कार्य की प्रशंसा होगी। स्वादिष्ट भोजन का आनंद प्राप्त होगा। प्रसन्नता रहेगी।
 
तुला राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ चं चन्द्रमसे नम:।'
 
आज का भविष्य : किसी व्यक्ति विशेष से कहासुनी हो सकती है। स्वास्थ्‍य का पाया कमजोर रह सकता है। भावना में बहकर कोई निर्णय न लें। चिंता तथा तनाव रहेंगे। लाभ के अवसर हाथ से निकल सकते हैं। आय में निश्चितता रहेगी। व्यापार ठीक चलेगा।
 
वृश्चिक राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ अं अंगारकाय नम:।'
 
आज का भविष्य : पहले की गई मेहनत का फल मिलेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। समाजसेवा करने का अवसर प्राप्त होगा। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। आय में वृद्धि होगी। जल्दबाजी न करें।
 
धनु राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ बृं बृहस्पतये नम:।'
 
आज का भविष्य : व्यापार-व्यवसाय अच्‍छा चलेगा। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। आत्मसम्मान बढ़ेगा। परिवार के साथ समय सुखमय व्यतीत होगा। पार्टनरों से मतभेद दूर होंगे। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। लाभ होगा।
 
मकर राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ शं शनैश्चराय नम:।'
 
आज का भविष्य : यात्रा लाभदायक रहेगी। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। भाग्य की अनुकूलता का लाभ लें। कोई बड़ी समस्या उत्पन्न हो सकती है। बुद्धि का प्रयोग करें। आय में वृद्धि होगी। दूसरों के कार्य में दखल न दें।
 
कुंभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ सों सोमाय नम:।'
 
आज का भविष्य : व्ययवृद्धि होगी। आर्थिक उन्नति के प्रयास असफल रहेंगे। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। लेन-देन में सावधानी रखें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। आय में निश्चितता रहेगी।
 
मीन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ बृं बृहस्पतये नम:।'
 
आज का भविष्य : व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। रुका हुआ धन मिल सकता है। व्यापार-व्यवसाय में उन्नति होगी। स्वास्थ्य अच्‍छा रहेगा। घर-बाहर प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। दूसरों के कार्य में हस्तक्षेप न करें। जल्दबाजी न करें।

ALSO READ: Weekly Horoscope : क्या लाए हैं आपके लिए नए सप्ताह के चमकते सितारे

ALSO READ: Weekly Muhurat 2020 : जानिए सप्ताह के 7 दिन के विशिष्ट मुहूर्त


Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 18 अगस्‍त 2026: मंगलवार का पंचांग और शुभ समय

Shani Gochar 2026: रेवती नक्षत्र में शनि की बदली चाल, जानें 12 राशियों पर क्या होगा असर

Guru Gochar 2026: अश्लेषा नक्षत्र में गुरु का गोचर, इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत

Guru Gochar 2026: गुरु का बुध के अश्लेषा नक्षत्र में गोचर, जानें 12 राशियों पर इसका प्रभाव

Surya Gochar 2026: नाग पंचमी पर स्वराशि सिंह में सूर्य देव का प्रवेश, 12 राशियों का राशिफल

अगला लेख