Hanuman Chalisa
✕

25 जून 2019 का राशिफल और उपाय

Updated: सोमवार, 24 जून 2019 (11:09 IST)
* आज के दिन की शुभता के लिए करें ये उपाय...
 
मेष राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ चं चन्द्रमसे नम:।'
 
आज का भविष्य : कोई बड़ा खर्च हो सकता है। व्यवस्था बिगड़ सकती है। किसी भी तरह की बहस में भाग न लें। विवाद हो सकता है। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। व्यस्तता के चलते स्वास्थ्‍य खराब हो सकता है। आय में वृद्धि होगी।
 
वृषभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ रां राहवे नम:।'
 
आज का भविष्य : विवाह का प्रस्ताव मिल सकता है। परिवार में प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। कारोबार में वृद्धि के योग हैं। लेन-देन के कार्य में लापरवाही न करें। नौकरी में सहकर्मी साथ देंगे। परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य की चिंता रह सकती है।
 
मिथुन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ रां राहवे नम:।'
 
आज का भविष्य : वाणी पर नियंत्रण रखें। धनहानि के योग हैं। सिरदर्द हो सकता है। चिंता तथा तनाव रहेंगे। कार्य के प्रति जवाबदारी बढ़ेगी। नई योजना बन सकती है। तत्काल लाभ नहीं होगा। मान-सम्मान मिलेगा। आय में वृद्धि होगी।
 
कर्क राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ अं अंगारकाय नम:।'
 
आज का भविष्य : शारीरिक कष्ट की आशंका है। शत्रु पस्त होंगे। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। कोर्ट व कचहरी के कार्य अनुकूल रहेंगे। धन प्राप्ति सुगम रहेगी। किसी बाधा के दूर होने से प्रसन्नता रहेगी। नौकरी में मातहतों का सहयोग मिलेगा। धनार्जन होगा।
 
सिंह राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ सों सोमाय नम:।'
 
आज का भविष्य : वाहन व मशीनरी इत्यादि के प्रयोग में सावधानी रखें। किसी से भी विवाद न करें। मानहानि हो सकती है। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। नकारात्मकता रहेगी। किसी कार्य की प्रशंसा होगी। राजकीय बाधा दूर होगी। धनार्जन होगा।
 
कन्या राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ शं शनैश्चराय नम:।'
 
आज का भविष्य : प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। कानूनी अड़चन दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। आय में वृद्धि होगी। घर-बाहर प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। किसी मांगलिक कार्य में भाग लेने का अवसर प्राप्त हो सकता है। व्यापार अच्‍छा चलेगा।
 
तुला राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ कें केतवे नम:।'
 
आज का भविष्य : किसी बीमारी से बाधा संभव है। भूमि व भवन इत्यादि से संबंधित कार्य बड़ा लाभ दे सकते हैं। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। प्रतिद्वंद्वी रास्ता छोड़ देंगे। कारोबार में वृद्धि होगी। प्रसन्नता रहेगी। निवेश शुभ रहेगा।
 
वृश्चिक राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ कें केतवे नम:।'
 
आज का भविष्य : थकान व कमजोरी रह सकती है। लेन-देन में सावधानी रखें। विद्यार्थी वर्ग अपने कार्य में सफलता हासिल करेगा। संगीत इत्यादि में रुचि रहेगी। मन में नए विचार आएंगे। किसी नए कार्य को करने की इच्छा जागृत होगी।
 
धनु राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ चं चन्द्रमसे नम:।'
 
आज का भविष्य : किसी कार्य को करने में भ्रम की स्थिति निर्मित हो सकती है। दु:खद समाचार मिलने की आशंका है। शारीरिक कष्ट से बाधा संभव है। भागदौड़ रहेगी। चिंता तथा तनाव रहेंगे। पारिवारिक अशांति हो सकती है। विवाद को बढ़ावा न दें।
 
मकर राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ बुं बुधाय नम:।'
 
आज का भविष्य : प्रयास सफल रहेंगे। किसी व्यक्ति की मदद करने का अवसर प्राप्त होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। व्यापार-व्यवसाय अच्‍छा चलेगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। नौकरी में कोई नया काम कर पाएंगे। प्रमाद न करें।
 
कुंभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ रां राहवे नम:।'
 
आज का भविष्य : विदेश से अच्‍छी खबर प्राप्त होगी। भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। नए मित्र बनेंगे। आत्मविश्वास बढ़ेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड इत्यादि से लाभ होगा। प्रतिद्वंद्वी रास्ता छोड़ देंगे। प्रसन्नता बनी रहेगी।
 
मीन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ रां राहवे नम:।'
 
आज का भविष्य : बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। समस्या का निवारण सहज होगा। व्यावसायिक यात्रा मनोनुकूल रहेगी। नए अनुबंध होंगे। कार्यक्षेत्र में विस्तार हो सकता है। भाग्य का साथ रहेगा। नौकरी में प्रभाव वृद्धि होगी।

ALSO READ: साप्ताहिक भविष्यफल : जानिए, इस सप्ताह किस राशि के चमक रहे हैं सितारे

लेखक के बारे में
पं. उमेश दीक्षित

Show comments

केतु का कर्क राशि और अश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश 25 नवंबर को, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों पर प्रभाव

11वें भाव के शनि वृषभ राशि वालों को देंगे तरक्की के नए अवसर, लाल किताब से जानें पूरे साल का हाल

नीच राशि कर्क में मंगल का शनि के नक्षत्र पुष्य में गोचर, 4 राशियों के लिए शुभ रहेगा समय

वृश्चिक संक्रांति 2026: कब है सूर्य का वृश्चिक राशि में प्रवेश? जानिए शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और धार्मिक महत्व

छठे भाव के शनि दिलाएंगे विरोधियों पर बड़ी जीत, पर चौथे राहु से संभलकर रहें तुला राशि वाले! पढ़ें लाल किताब की भविष्यवाणी

सभी देखें

24 November Birthday: आपको 24 नवंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज 24 नवंबर, 2026 का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का भविष्यफल

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 24 नवंबर 2026: मंगलवार का पंचांग और शुभ समय

केतु का कर्क राशि और अश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश 25 नवंबर को, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों पर प्रभाव

23 November Birthday: आपको 23 नवंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

अगला लेख