biodatamaker

मार्च 2018 : यह माह कितना शुभ है आपकी राशि के लिए...

Updated: शनिवार, 10 मार्च 2018 (17:06 IST)
* क्या लाया है मार्च माह आपके लिए (पढ़ें 12 राशियां) 
 
मेष : मेष राशि वाले जातकों के लिए यह माह सामाजिक पद-प्रतिष्ठा वाला रहेगा। शारीरिक तकलीफ कम होगी। व्यापार ठीक-ठीक रहेगा। कृषि में उन्नति होगी। नौकरी में अधिकारी वर्ग से परेशानी आएगी। भाई को कष्ट रहेगा।
 
दि. 4, 22 शुभ हैं, 17 अशुभ है।
शिव-शक्ति आराधना लाभप्रद रहेगी।
 
वृषभ : वृषभ राशि वाले जातकों के लिए यह माह नौकरी में उन्नति वाला रहेगा। कृषि अच्छी रहेगी। व्यापार अच्छा रहेगा। पिता से सहयोग प्राप्त होगा। किसी अनजान से दोस्ती न करें, धोखा हो सकता है। धार्मिक अनुष्ठान घर में होगा।
 
दि. 10, 19 शुभ हैं, 6 अशुभ है।
देवी आराधना लाभप्रद रहेगी।
 
मिथुन : मिथुन राशि वाले जातकों के लिए यह माह परेशानी वाला रहेगा। व्यापार में हानि हो सकती है। कृषि सामान्य रहेगी। नौकरी में साथियों से सहयोग प्राप्त होगा। स्वास्थ्य में तकलीफ रहेगी। नए कार्य की गति कम रहेगी।
 
दि. 7, 21 शुभ हैं, 16 अशुभ है।
गणेशजी की आराधना लाभप्रद रहेगी।
 
कर्क : कर्क राशि वाले जातकों के लिए यह माह आर्थिक सुख वाला रहेगा। व्यापार में उन्नति होगी। कृषि मध्यम रहेगी। नौकरी में अधिकारी वर्ग खुश रहेगा। शारीरिक सुख मिलेगा। भाई के साथ धोखा हो सकता है। किसी मित्र से सहयोग प्राप्त होगा।
 
दि. 11, 20 शुभ हैं, 27 अशुभ है।
गायत्री मंत्र लाभप्रद रहेगा।
 
सिंह : सिंह राशि वाले जातकों के लिए यह माह मानसिक परेशानी वाला रहेगा। व्यापार में हानि हो सकती है। कृषि ठीक-ठीक रहेगी। नौकरी में साथियों से परेशानी आएगी। पत्नी के भाग्य से आर्थिक स्थिति सुधरेगी।
 
दि. 9, 18 शुभ हैं, 13 अशुभ है।
गुरु आराधना लाभप्रद रहेगी।
 
कन्या : कन्या राशि वाले जातकों के लिए यह माह भूमि-भवन के लाभ वाला रहेगा। व्यापार में उन्नति होगी। कृषि सामान्य रहेगी। परिवार में मनमुटाव रहेगा। माता-पिता को कष्ट रहेगा। किसी नई नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। समाज के कार्यों में रुचि बढ़ेगी।
 
दि. 6, 24 शुभ हैं, 13 अशुभ है।
कृष्ण आराधना लाभप्रद रहेगी।
 
तुला : राशि वाले जातकों के लिए यह माह पारिवारिक सुख वाला रहेगा। व्यापार में हानि हो सकती है। कृषि सामान्य रहेगी। नौकरी में उन्नति होगी। शारीरिक सुख प्राप्त होगा। पत्नी पक्ष से मनमुटाव हो सकता है। पिता को शारीरिक कष्ट रहेगा।
 
दि. 15, 24 शुभ हैं, 9 अशुभ है।
राधाकृष्ण आराधना लाभप्रद रहेगी।
 
वृश्चिक : राशि वाले जातकों के लिए यह माह राजनीतिक सुख वाला रहेगा। व्यापार में वृद्धि होगी। कृषि सामान्य रहेगी। नौकरी में परेशानी आएगी। विद्यार्थी वर्ग की उन्नति होगी। माता-पिता से सहयोग मिलेगा। किसी धार्मिक यात्रा के योग हैं।
 

ALSO READ: 3 मार्च को बुध आएंगे मीन राशि में, क्या होगा 12 राशियों पर असर...
 
दि. 8, 17 शुभ हैं, 13 अशुभ है।
गुरु आराधना लाभप्रद रहेगी।
 
धनु : राशि वाले जातकों के लिए यह माह पदोन्नति वाला रहेगा। व्यापार में हानि हो सकती है। कृषि अच्छी रहेगी। बहन को कष्ट रहेगा। विदेश यात्रा का अवसर प्राप्त होगा। सामाजिक गतिविधि बढ़ेगी।
 
दि. 12, 21 शुभ हैं, 30 अशुभ है।
शिव आराधना लाभप्रद रहेगी।
 
मकर : मकर राशि वाले जातकों के लिए यह माह स्थान परिवर्तन वाला रहेगा। व्यापार में हानि हो सकती है। कृषि मध्यम रहेगी। नौकरी में सहयोग प्राप्त होगा। मानसिक परेशानी दूर होगी। राजनीति में प्रवेश होगा।
 
दि. 16, 25 शुभ हैं, 4 अशुभ है।
हनुमानजी की आराधना लाभप्रद रहेगी।
 
कुंभ : कुंभ राशि वाले जातकों के लिए यह माह पारिवारिक कष्ट वाला रहेगा। व्यापार मध्यम रहेगा। कृषि सामान्य रहेगी। शारीरिक कष्ट रहेगा। मित्र से परेशानी आएगी। नौकरी में अधिकारी वर्ग से सहयोग प्राप्त होगा। धार्मिक यात्रा होगी।
 
दि. 6, 15 शुभ हैं, 12 अशुभ है।
कृष्ण आराधना लाभप्रद रहेगी।
 
मीन : मीन राशि वाले जातकों के लिए यह माह व्यापार सुख वाला रहेगा। कृषि मध्यम रहेगी। नौकरी में परेशानी आएगी। कोर्ट-कचहरी के कार्य सफल होंगे। किसी मित्र से सहयोग प्राप्त होगा। माता-पिता को शारीरिक कष्ट रहेगा।
 
दि. 13, 22 शुभ हैं, 3 अशुभ है।
गायत्री आराधना लाभप्रद रहेगी।

ALSO READ: कैसे होते हैं मार्च में जन्मे जातक, पढ़ें स्वभाव एवं भविष्य..
लेखक के बारे में
पं. सुरेन्द्र बिल्लौरे

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

28 अगस्त 2026 को वर्ष का दूसरा चंद्र ग्रहण: संपूर्ण जानकारी, सूतक काल और राशिफल

नेपाल में जलप्रलय और भविष्य मालिका: क्या 600 साल पुराने श्लोक में मिलती है ऐसी आपदा की भविष्यवाणी? जानें सच

27 August Birthday: आपको 27 अगस्त, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (27 अगस्‍त, 2026)

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 27 अगस्‍त 2026: गुरुवार का पंचांग और शुभ समय

अगला लेख