Hanuman Chalisa

20 जुलाई 2019 का राशिफल और उपाय

ज्योतिषाचार्य पं. विजयानन्द त्रिवेदी
* आज का दिन क्या लाया है आपके लिए, पढ़ें राशिफल
 
मेष राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ अं अंगारकाय नम:'
 
आज का भविष्य- आज का दिन शुभ है। मन प्रसन्न रहेगा एवं कार्य करने में आत्मविश्वास बना रहेगा। परिवार एवं समाज में सम्मान प्राप्त होगा। भाइयों से पूर्ण सहयोग मिलेगा। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। रक्त संबंधी परेशानी हो सकती है। आपको त्वचा संबंधी रोग हो सकता है। प्रेम-प्रसंग में सफलता मिलेगी। वैवाहिक जीवन सफल रहेगा। ससुराल पक्ष में कोई धार्मिक कार्य हो सकता है। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। नौकरी में पदोन्नति होने के योग हैं।
 
वृषभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ बुं बुधाय नम:'
 
आज का भविष्य- आज का दिन सामान्य है। मन में तनाव रहेगा। कार्य करने में आत्मविश्वास की कमी महसूस करेंगे। निर्णय लेने में असमंजस की स्थिति बनेगी। किसी बात को लेकर भाइयों से मतभेद हो सकता है। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। जीवनसाथी के द्वारा किसी धार्मिक कार्य में धन का उपयोग हो सकता है। घर में कोई धार्मिक कार्य हो सकता है। ससुराल से किसी का स्वास्थ्य खराब होने की सूचना आ सकती। कार्यक्षेत्र में संघर्ष की स्थिति बनी रहेगी। आय के साधन और मजबूत करने का प्रयास करते रहेंगे।
 
मिथुन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ शुं शुक्राय नम:'
 
आज का भविष्य- आज का दिन शुभ है। मन में प्रसन्नता रहेगी। रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। समाज में सम्मान प्राप्त होगा। प्रेम-प्रसंग में सफलता मिलेगी। भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा। पिता के द्वारा आपको परेशानी में सही मार्गदर्शन दिया जा सकता है। माता को स्वास्थ्य में आराम मिलेगा। भाग्य अनुकूल है। संतान पक्ष से संबंधित कार्य संपन्न होंगे। इससे आपका मन लगा रहेगा। आपको पेट संबंधी विकार होने के योग हैं। जीवनसाथी से पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा।
 
कर्क राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ बृं बृहस्पतये नम:'
 
आज का भविष्य- आज का दिन शुभ नहीं है। मन में तनाव बना रहेगा एवं अनावश्यक रूप से क्रोध आता रहेगा। परिवार में किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है। इस कारण से मन में चिड़चिड़ाहट बनी रहेगी। माता का भाग्य बहुत प्रबल है। माता के आशीर्वाद से सफलता मिलेगी। शिक्षा के क्षेत्र में संतान को सफलता मिलेगी। संतान की सफलता से आपका मन प्रसन्न रहेगा। जीवनसाथी में तर्कशक्ति बहुत प्रभावशाली है। जीवनसाथी की सलाह अवश्य सुनें, उसके बाद ही किसी बड़ी समस्या के लिए निर्णय लें।
 
सिंह राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ घृणि सूर्याय नम:
 
आज का भविष्य- मन में प्रसन्नता रहेगी। कार्य करने में आत्मविश्वास बना रहेगा। परिवार में आनंदपूर्ण वातावरण बना रहेगा। भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा। माता के आशीर्वाद से सारे कार्य संपन्न होंगे। माता की प्रेरणा से आपको सफलता प्राप्त होगी। संतान के लिए भाग्यशाली समय है। संतान को सफलता मिलेगी और इससे आप गौरव महसूस करेंगे। गुप्त शत्रु आपके कार्य बिगाड़ने का प्रयत्न करेंगे, परंतु आप अपनी सूझबूझ से उन पर विजय प्राप्त कर लेंगे।
 
कन्या राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ शं शनैश्चराय नम:'
 
आज का भविष्य- आज का दिन सामान्य है। मन में उदासीनता बनी रहेगी। कार्य करने में मन नहीं लगेगा एवं निर्णय लेने में असमर्थता महसूस होगी। आपके कार्यों में भाई आपका सहयोग करेंगे एवं कुटुम्ब का भी सहयोग प्राप्त होगा। माता का स्वास्थ्य थोड़ा अधिक बिगड़ सकता है। संतान की कोई विशेष समस्या है जिसको कि आप अपने विवेक से हल कर पाएंगे। पिछले कुछ समय से पाचन तंत्र में आपको समस्या बनी रह सकती है। जीवनसाथी के ग्रह अधिक प्रभावशाली हैं अतः सामंजस्य बनाकर चलें।
 
तुला राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ रां राहवे नम:'
 
आज का भविष्य- आज का दिन शुभ है। हाथ में सफलता रहेगी और आप कार्य को सही तरीके से कर पाएंगे एवं मन लगाकर काम कर सकेंगे। सामाजिक क्षेत्र में भी पद प्राप्त हो सकता है। जीवनसाथी से सामंजस्य बनाकर रखें। ससुराल पक्ष से सहयोग प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। आय के साधन मजबूत होंगे। स्थायी संपत्ति के योग बनते हैं। व्यवसाय को लेकर कोई महत्वपूर्ण यात्रा कर सकते हैं। कानूनी मामलों में सफलता मिलेगी। रुके हुए काम में प्रगति आएगी।
 
वृश्चिक राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ ॐ ह्रीं सूर्याय नम:'
 
आज का भविष्य- आज का दिन शुभ नहीं है। मन में तनाव बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में किसी से विवाद होने के उपाय से मन में झनझनाहट रहेगी। निर्णय लेने में कठिनाई महसूस करेंगे। संसार से आसक्ति कम होगी। ईश्वर भक्ति में मन लगेगा। परिवार से कम सहयोग प्राप्त होगा। माता के आशीर्वाद से आत्मविश्वास बढ़ेगा। संतान की किसी बात को लेकर चिंतित रहेंगे। अधिक तनाव न लें, नहीं तो ब्लडप्रेशर बढ़ सकता है। ससुराल में कोई धार्मिक कार्य हो सकता है। कार्यक्षेत्र में संघर्ष बना रहेगा।
 
धनु राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ शं शनैश्चराय नम:'
 
आज का भविष्य- आज का दिन शुभ है। मन प्रसन्न रहेगा। आप पहले की बातों के तनाव से अपने आपको मुक्त कर सकेंगे। आत्मविश्वास बढ़ेगा एवं अधिक मन लगाकर कार्य कर पाएंगे। परिवार में आपका सम्मान बढ़ेगा। सामाजिक क्षेत्र में अधिक सक्रियता होने से समाज में आपको कोई विशेष पद प्राप्त हो सकता है। भाइयों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। माता का मन अधिक धार्मिक कार्यों में लगेगा। माता के आशीर्वाद से आपको आर्थिक रूप से सफलता प्राप्त होगी। पहले के रुके हुए कार्यों में गति प्राप्त होगी।
 
मकर राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ बुं बुधाय नम:'
 
आज का भविष्य- आज का दिन शुभ नहीं है। मन में अनजाना-सा भय भी बना रहेगा। कार्य करने में आज आत्मविश्वास की कमी महसूस करेंगे। परिवार से सहयोग प्राप्त होगा, परंतु भाइयों से किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है। माता के भाग्य से आपको भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। संतान के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। शत्रुओं के द्वारा आपकी छवि को बिगाड़ने का प्रयास किया जा रहा है। जीवनसाथी का भाग्य आपको पूर्णत: सहयोग कर रहा है। जीवनसाथी का सम्मान करें एवं उनकी दी गई सलाह पर गहराई से चिंतन करें।
 
कुंभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ रां राहवे नम:'
 
आज का भविष्य- आज का दिन शुभ है। मन में प्रसन्नता रहेगी। दिमाग सक्रिय रहेगा और कार्य करने के लिए शरीर में बहुत स्फूर्ति महसूस करेंगे। अपने द्वारा बनाई गईं योजनाओं से कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्त कर सकेंगे। संतान पक्ष का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। संतान आपको आपके व्यवसाय में भी सहयोग प्रदान कर सकती है। क्रोध पर नियंत्रण रखें एवं अपनी बुद्धि का प्रयोग करें जिससे कि आप अपने शत्रुओं को परास्त कर सकेंगे। जीवनसाथी के भाग्य से आपको हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। आय के नए साधन बनेंगे। कानूनी मामलों में भी सफलता प्राप्त होगी।
 
मीन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ अं अंगारकाय नम:'
 
आज का भविष्य- आज का दिन शुभ नहीं है। मन में तनाव एवं अस्थिरता बनी रहेगी। कार्य करने में आत्मविश्वास की कमी रहेगी जिससे कि आप कार्य को भयपूर्वक करेंगे। माता के स्वास्थ्य में और अधिक परेशानी आ सकती है। परिवार में किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है। संतान से वैचारिक मतभेद बना रहेगा। संतान के भविष्य को लेकर चिंतित रहेंगे, परंतु आपको चाहिए कि अपनी बुद्धिमत्ता से आप उनको सही सलाह दें। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में संघर्ष बना रहेगा। धन के आगमन में रुकावट आएगी। कानूनी मामलों में परेशानी का दिन है। 


Show comments

मंगल का चंद्रमा के नक्षत्र में प्रवेश, इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, मंगलदेव बरसाएंगे कृपा

Gupt Navratri 2026: आषाढ़ माह की गुप्त नवरात्रि में इन 10 महाविद्याओं की करें पूजा, जानिए 10 मंत्र

Chaturmas 2026: चातुर्मास में क्या करना चाहिए? जानें पुण्य कमाने के तरीके

सूर्य का पुष्य नक्षत्र में गोचर: शनि के नक्षत्र में प्रवेश करते ही इन 5 राशियों की चमक सकती है किस्मत

कब है गुरु पूर्णिमा 2026 में? जानें तिथि, मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि

सभी देखें

20 July Birthday: आपको 20 जुलाई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 20 जुलाई 2026: सोमवार का पंचांग और शुभ समय

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (19 जुलाई, 2026)

सूर्य का कर्क राशि में गोचर: 17 अगस्त तक इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सतर्क

19 July Birthday: आपको 19 जुलाई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

अगला लेख